सोना ₹300 और चांदी ₹3500 हुई सस्ती, बाजार में कीमतों में आई बड़ी गिरावट

Palak Gupta

10 जुलाई 2026

अंतरराष्ट्रीय तनाव में किसी प्रकार का ठहराव न देखने के करण सोने चांदी के भाव भी निरंतर रूप से दिन प्रति दिन बहते नजर आ रहे है। अमेरिका-ईरान के आपसी बैर-द्वेष ने सोने चांदी के दरों में पिछले कुछ दिन से काफी उतार चढ़ाव लगा हुआ है। जून के दूसरे हफ्ते से सोने चांदी के भाव ब्याज दरों में बढ़ोतरी और डॉलर की मजबूती के कारण फिसलते हुए नजर आये थे। वहीं जुलाई में भी शुरुआती हफ्ता उछाल लेकर आया और महीने के पहले सोमवार से ही दाम फिसलने शुरू हो गए।

हालांकि भावों में गिरावट के बीच कभी-कभी उछाल का अनुभव भी किया गया था। आज यानी 10 जुलाई 2026 को कीमती धातुओं के भाव फिर से लुढ़कते नजर आ रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX में भी पिछले कुछ कारोबारी सत्रों के दौरान सोने और चांदी में दबाव देखने को मिला है।

MCX पर सोने-चांदी के भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:00 बजे सोने के भाव 0.34 प्रतिशत फिसलकर 1,44,802 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। 24 कैरेट सोने में कारोबार शुरू होते ही निवेशकों को 498 रुपय की बढ़ोतरी मिली। पिछले कारोबारी दिन में 24 कैरेट सोने का भाव 350 रुपये घटकर 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं  99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना पिछले सत्र में 1,48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की बात करें तो MCX पर सुबह चांदी के दर 43 रुपये तेजी के साथ 2,26,334 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। 10 जुलाई को निवेशकों ने चांदी के भाव में करीब 0.02 प्रतिशत की गिरावट देखी।

बुलियन्स अनुसार सोना 1,45,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 1,43,656 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी तरफ, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी में फिर आई तेजी, क्या अभी खरीदना होगा फायदे का सौदा? जानें आज का भाव

बुलियन्स में सोने-चांदी के भाव

सोने की शुद्धता10 ग्राम (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
24 कैरेट सोना₹1,45,280₹4,11,862₹1,69,452
22 कैरेट सोना₹1,33,173₹3,77,540₹1,55,331
20 कैरेट सोना₹1,21,067₹3,43,218₹1,41,210
18 कैरेट सोना₹1,08,960₹3,08,896₹1,27,089
16 कैरेट सोना₹96,853₹2,74,575₹1,12,968
14 कैरेट सोना₹84,747₹2,40,253₹98,847
12 कैरेट सोना₹72,640₹2,05,931₹84,726
10 कैरेट सोना₹60,533₹1,71,609₹70,605

यह भी पढ़ें: आज का सोना-चांदी रेट 4 जुलाई 2026: जेब पर कितना पड़ेगा असर ? खरीदारी से पहले जान लें नए भाव

शहरवार में सोने के भाव

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,350₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹2,350₹23,500₹2,35,000
चेन्नई₹2,450₹24,500₹2,45,000
पटना₹2,350₹23,500₹2,35,000
लखनऊ₹2,350₹23,500₹2,35,000
अयोध्या₹2,350₹23,500₹2,35,000
मेरठ₹2,350₹23,500₹2,35,000
कानपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
गाजियाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
नोएडा₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुरुग्राम₹2,350₹23,500₹2,35,000
चंडीगढ़₹2,350₹23,500₹2,35,000
जयपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
लुधियाना₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुवाहाटी₹2,350₹23,500₹2,35,000
इंदौर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
वडोदरा₹2,350₹23,500₹2,35,000
सूरत₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,350₹23,500₹2,35,000
नागपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
नासिक₹2,350₹23,500₹2,35,000
बैंगलोर₹2,350₹23,500₹2,35,000
भुवनेश्वर₹2,450₹24,500₹2,45,000
रायपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
हैदराबाद₹2,450₹24,500₹2,45,000

क्या है सोने चांदी में कमजोरी का कारण ?

बुलियन मार्केट के जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। हाल के दिनों में अमेरिका-ईरान तनाव और बढ़ती महंगाई और ब्याज दरों की आशंकाओं ने निवेशकों की स्ट्रैटेजी को प्रभावित किया है। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। ऐसे समय में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ जाता है। इसी वजह से घरेलू और वैश्विक बाजार दोनों में सोने और चांदी की चाल कमजोर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today: 8 जुलाई को सोने-चांदी के भाव में भारी उठापटक, खरीदारी से पहले जानें आपके शहर का ताजा रेट

10 जुलाई के चांदी के भाव

चांदी की शुद्धता1 किलोग्राम (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
999 फाइन चांदी₹2,26,380₹6,418₹2,640
925 स्टर्लिंग चांदी₹2,09,402₹5,936₹2,442
900 कॉइन चांदी₹2,03,742₹5,776₹2,376
800 जर्मन चांदी₹1,81,104₹5,134₹2,112

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: 4 दिन में ₹15,000 टूटी चांदी, सोना ₹1.43 लाख के नीचे; जानें आज का ताजा रेट

एक्सपर्ट्स की क्या है राय ?

कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने और चांदी में फिलहाल अस्थिरता बनी रह सकती है। वहीं यदि वैश्विक तनाव बढ़ता है या डॉलर कमजोर पड़ता है तो सोने में दोबारा तेजी लौट सकती है। इसलिए निवेशकों को जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय बाजार की दिशा पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा समय में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सबसे बड़ा कारण वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक घटनाक्रम हैं। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव, डॉलर इंडेक्स में बदलाव, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदें और अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार (COMEX) की चाल का सीधा असर भारतीय सर्राफा बाजार पर पड़ रहा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, हाल के दिनों में चांदी में सोने के मुकाबले अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला है क्योंकि इसका उपयोग केवल निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर होता है। इसके अलावा जिन लोगों को शादी-ब्याह या अन्य जरूरी कामों के लिए सोना-चांदी खरीदना है, वे मौजूदा गिरावट का फायदा उठा सकते हैं।

डिस्क्लेमर- इस लेख में प्रस्तुत डेटा विभिन्न सूत्र जैसे IBJA, MCX, सर्राफा बाजार, अंतरराष्ट्रीय बाजार, बुलियंस, भारतीय बाजार के तथ्यों पर आधारित है। सोने और चांदी की कीमतें बाजार की परिस्थितियों के अनुसार बदलती रहती हैं। निवेश या खरीदारी का कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार और स्थानीय ज्वेलर से नवीनतम कीमतों की पुष्टि अवश्य करें।

Leave a Comment