सोने-चांदी में फिर आई तेजी, क्या अभी खरीदना होगा फायदे का सौदा? जानें आज का भाव

6 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में फिर उछाल दर्ज किया गया। खरीदारी से पहले जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड के लेटेस्ट रेट, ऑल टाइम हाई से कितना कम है भाव और बाजार का ताजा अपडेट।

Palak Gupta

6 जुलाई 2026

1 min read
सोने-चांदी में फिर आई तेजी, क्या अभी खरीदना होगा फायदे का सौदा? जानें आज का भाव

सोने चांदी के भावों ने जुलाई के दूसरे हफ्ते भी निवेशकों को राहत दिलाई है। सप्ताह के पहले सोमवार यानी 6 जुलाई 2026 को सोने चांदी के भावों में जोरदार तेजी महसूस की गई है। हालांकि MCX के सुबह के दर गिरावट की ओर संकेत दे रहे थे लेकिन आगे बढ़ते-बढ़ते इन धातुओं ने ऊंचाई पकड़नी शुरू कर दी।

पिछले हफ्ते बाजार में काफी हद तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। रविवार यानि 5 जुलाई को भी सर्राफा बाजार में सोने चांदी के दरों ने स्थिरता बनाई रखी थी। हालांकि बीते शनिवार को यह धातुएँ गिरावट के साथ बंद हुई थी। दिन की शुरुआत होते ही 6 जुलाई को कमोडिटी बाजार में उछाल आया। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें दो सप्ताह के ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही हैं, जबकि घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी के दाम ऊपर बने हुए हैं।

कॉमेक्स पर क्या चल रहे हैं भाव ?

कॉमेक्स पर सोने चांदी के भावों में आज सुबह 10:00 बजे 2 प्रतिशत की तेजी देखी गई । सुबह 7:00 बजे सोने के भाव 4,205.50 डॉलर प्रति औन्स पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी में भी 3.11 प्रतिशत की उछाल के बाद 62.965 डॉलर प्रति औन्स पर चांदी नजर आयी। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोने की कीमत 4,187.30 डॉलर प्रति औंस हो गई।

IBJA के भी जानें भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 1,46,344 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेंगे। दूसरी तरफ, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव

  • सोना 24 कैरेट (999): 146344 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट (995): 145758 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट (916): 134051 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट (750): 109758 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट (585): 85611 रुपये प्रति 10 ग्राम

यह भी पढ़ें: गोल्ड खरीदने का शानदार मौका चांदी ₹5,000 सस्ती, सोने के दाम भी फिसले, देखें शहरवार रेट

MCX पर क्या चल रहे हैं भाव ?

जहां सर्राफा बाजार से लेकर वैश्विक स्तर पर सोने चांदी के भाव उछाल की तरफ कदम बढ़ाते नजर आ रहे है वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX ) में ज्यादा बढ़ोतरी के सार नजर नहीं आ रहे है। हालांकि सुबह बाजार खुलते ही 10:30 बजे सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गयी। सोने की कीमत 1,47,290 रुपये प्रति दस ग्राम से ट्रेड कर रही है वही चांदी के दर जो पिछले हफ्ते 2,37,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुए थे वो आज 2,36,269 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे हैं।

इस साल MCX में आखिरी बार अपना हाई टाइम जनवरी के दिनों में दिखाया था जहां सोना 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 4,20,000 प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच चुका था।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव ( प्रति 10 ग्राम )

शहर24 कैरेट सोना (₹/ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/ग्राम)
चेन्नई₹14,945₹13,699₹11,439
दिल्ली₹14,687₹13,464₹11,019
मुंबई₹14,672₹13,449₹11,004
कोलकाता₹14,672₹13,449₹11,016
बैंगलोर₹14,672₹13,449₹11,004
हैदराबाद₹14,672₹13,449₹11,004

यह भी पढ़ें: सोना खरीदना हुआ महंगा! चांदी ने भी दिखाई दमदार तेजी, 3 जुलाई के ताजा रेट देखें

चांदी के भाव

शहरचांदी की कीमत (₹/किलोग्राम)
चेन्नई₹2,59,900
दिल्ली₹2,49,900
मुंबई₹2,49,900
कोलकाता₹2,49,900
बैंगलोर₹2,49,900
हैदराबाद₹2,59,900

यह भी पढ़ें: आज का सोना-चांदी रेट 4 जुलाई 2026: जेब पर कितना पड़ेगा असर ? खरीदारी से पहले जान लें नए भाव

क्या है सोने चांदी में उतार चढ़ाव का कारण ?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत रुझान और कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण सोने की मांग में तेजी आई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमतों में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था वही आज भी शहरवार में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी ही नजर आ रही है इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव भी सोने की कीमतों को सहारा दे रहे हैं।

इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें भी ईरान अमेरिका युद्ध के पहले के स्तर पर पहुंच चुकी है और अमेरिका के उम्मीद से कमजोर रोजगार आंकड़ों के बाद निवेशकों को ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना कम लग रही है। ऐसे माहौल में सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ी है। इन सभी बदलती परिस्थितियों के कारण ही सोने चांदी की कीमतों में असर देखने को मिल रहा है।

डिस्क्लेमर- सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, टैक्स, डॉलर की चाल और स्थानीय मांग के आधार पर बदलती रहती हैं। सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने बाजार एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.