Gold Silver Price Today: 4 दिन में ₹15,000 टूटी चांदी, सोना ₹1.43 लाख के नीचे; जानें आज का ताजा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार नरमी देखने को मिल रही है। पिछले चार दिनों में चांदी ₹15,000 प्रति किलो तक सस्ती हो गई है, जबकि सोना भी ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के नीचे कारोबार कर रहा है। खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा भाव और एक्सपर्ट्स की राय।

Palak Gupta

9 जुलाई 2026

1 min read
Gold Silver Price Today: 4 दिन में ₹15,000 टूटी चांदी, सोना ₹1.43 लाख के नीचे; जानें आज का ताजा रेट

सोने चांदी के दर लगातार जुलाई के दूसरे हफ्ते में लुढ़कते हुए नजर आ रहे है। पिछले कुछ दिनों ऊंचाई का रिकॉर्ड कायम करने के बाद सोने चांदी की कीमतों में निरन्तर नरमी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू बाजार तक लगातार चौथे दिन भी यह धातुएं दबाव में कारोबार कर रही है। अंतरास्ट्रीय तनाव में तेजी होने के कारण सोने चांदी के दर भी फिसलते नजर आ रहे है।

बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि आप अभी सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे है तो यह गिरावट एक बेहतर मौका साबित हो सकती है। हालांकि अगर निवेश के उद्देश्य से खरीदारी कर रहे हैं, तो एकमुश्त निवेश करने के बजाय SIP की तरह खरीदारी करना ज्यादा सुरक्षित रणनीति मानी जाती है।

सर्राफा बाजार के ताजा भाव

सर्राफा बाजार में आज हल्की तेजी देखी गई है, कल यानि 8 जुलाई 2026 को 24 कैरट गोल्ड के दर  770 रुपये की गिरावट  1,43,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे। वहीं आज 24 कैरट सोना खुलते ही 110 रुपये की तेजी के साथ 1,43,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। कल 22 कैरट सोना  1,31,200 रुपये  प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था वहीं आज सुबह 100 की उछाल के साथ 1,31,300 पर कारोबार कर रहा है। 18 कैरट गोल्ड भी कल के मुताबिक 80 रुपये ऊपर 1,07,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में आज चांदी 10,000 रुपये की गिरावट के बाद चांदी का भाव 2,35,000 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी में फिर आई तेजी, क्या अभी खरीदना होगा फायदे का सौदा? जानें आज का भाव

घरेलू बाजार में क्या है भाव ?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ( MCX ) में सोने चांदी में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों को लेकर बढ़ी अनिश्चितता का असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, निवेशकों के सेफ हेवन की मांग में आई थोड़ी नरमी ने भी कीमती धातुओं के दाम पर दबाव बनाया है। इसके अलावा अमेरिका ईरान के बीच हमलेबाजी ने फिर से कच्चे तेल के रेट में उफान लाया है जिसके कारण सोने चांदी के दर घरेलु बाजार में फीके नजर आ रहे है।

MCX में आज 24 कैरट सोना 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ  1,43,101 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी दिन से सोने में 610 रूपए की गिरावट दर्ज की गयी है। चांदी भी करीब 2000 रुपये गिरकर 2,21,502 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। पिछले चार दिनों में चांदी के भावों में 15,000 रुपये तक की गिरावट दर्ज़ की गयी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि ईरान के साथ अंतरिम समझौता खत्म हो गया है। इससे पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इससे महंगाई और ब्याज दरों को लेकर निवेशकों की चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं। इसका असर सोने-चांदी की कीमत पर देखने को मिल रहा है जिसके कारण MCX में आज लगातार चौथे दिन सोने और चांदी में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today: 8 जुलाई को सोने-चांदी के भाव में भारी उठापटक, खरीदारी से पहले जानें आपके शहर का ताजा रेट

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहरशुद्ध सोने की कीमत (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोने की कीमत (₹/10 ग्राम)
नई दिल्ली₹1,47,078₹1,46,489
चेन्नई₹1,40,379₹1,39,817
कोलकाता₹1,44,797₹1,44,218
मुंबई₹1,46,650₹1,46,063
बेंगलुरु₹1,40,094₹1,39,533
हैदराबाद₹1,40,664₹1,40,101
पटना₹1,40,664₹1,40,101
जयपुर₹1,40,664₹1,40,101
लखनऊ₹1,40,664₹1,40,101
चंडीगढ़₹1,40,664₹1,40,101

 अलग राज्य और अलग शहरों के लोकल टैक्स और ज्वैलरी मेकिंग चार्ज के अलावा कुछ और फैक्टर्स जैसे ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट, डिमांड और सप्लाई, स्थानीय बाजार की स्थिति, ज्वेलर्स का प्रीमियम, बीमा लागत, लॉजिस्टिक्स खर्च और जीएसटी जैसी कई अन्य वजहों से भी सोने के दाम पर असर डालते हैं। सामान्य तौर पर दक्षिणी शहर चेन्नई में सोने के दाम सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ते या घटते हैं।

आज भारत में चांदी की कीमत

चांदी की मात्राआज का भाव (₹)पिछला भाव (₹)बदलाव (%)
1 ग्राम₹209.82₹213.13-1.55%
10 ग्राम₹2,098.18₹2,131.28-1.55%
100 ग्राम₹20,981.76₹21,312.78-1.55%
1 किलोग्राम₹2,09,818₹2,13,128-1.55%


यह भी पढ़ें: सोना खरीदना हुआ महंगा! चांदी ने भी दिखाई दमदार तेजी, 3 जुलाई के ताजा रेट देखें

सोना चांदी खरदीने से पहले किन चीजों का ध्यान रखें ?

अगर आप सोने या चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो केवल कीमत ही नहीं बल्कि हॉलमार्क, मेकिंग चार्ज, GST और ज्वेलर की विश्वसनीयता पर भी ध्यान दें। BIS हॉलमार्क वाला आभूषण खरीदना हमेशा सुरक्षित माना जाता है। साथ ही अलग-अलग शहरों में टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन और स्थानीय मांग के कारण कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर- यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। सोने और चांदी की कीमतें बाजार की परिस्थितियों के अनुसार बदलती रहती हैं। निवेश या खरीदारी का कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार और स्थानीय ज्वेलर से लेटेस्ट कीमतों की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.