आज का सोना-चांदी रेट 4 जुलाई 2026: जेब पर कितना पड़ेगा असर ? खरीदारी से पहले जान लें नए भाव

Palak Gupta

4 जुलाई 2026

जो लोग सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, इस वक़्त एक्सपर्ट्स की सलाह है कि थोड़ा धैर्य बना कर रखे। वहीं दूसरी ओर निवेशकों के लिए यह गोल्डन पीरियड कहा जा रहा है क्योंकि आज यानि 4 जुलाई को सोने चांदी के दरों में जबरदस्त उछाल देखी गई है। MCX में सोने के दरों में 1.30 प्रतिशत की मजबूती देखी गयी है। वहीं भारतीय सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव दिख रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत रुझान और कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण सोने की मांग में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोने की कीमत 4,187.30 डॉलर प्रति औंस ट्रेड कर रही है। वहीं वैश्विक स्तर पर हाजिर चांदी की कीमत 1.3 प्रतिशत बढ़कर 59.89 डॉलर प्रति औंस हो गई। निवेश एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती के संकेत देता है और वैश्विक तनाव जारी रहता है, तो आने वाले महीनों में कीमती धातुओं की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, बाजार में मुनाफावसूली के कारण बीच-बीच में गिरावट भी संभव है।

IBJA पर क्या है भाव ?

शुक्रवार को 24 कैरेट सोना इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 1,46,344 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज यानी 4 जुलाई को IBJA मार्केट शनिवार होने के कारण बंद होती है इसलिए आज भी दर सामान्य ही रहेगा। वहीं अगर चांदी के दरों को आंका जाए तो कल यानि 3 जुलाई को IBJA पर 2,33,858 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के दर भी आज IBJA पर सामान्य है।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव

  • सोना 24 कैरेट (999): 146344 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट (995): 145758 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट (916): 134051 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट (750): 109758 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट (585): 85611 रुपये प्रति 10 ग्राम

MCX पर भी जाने भाव

घरेलू बाजार यानि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ( MCX ) में सोने के दरों में आज गिरावट दर्ज की गयी है वहीं चांदी खुलते ही बढ़ोतरी देखी गयी। 4 जुलाई को 24 कैरेट सोने में  13 रुपये गिरावट के साथ 1,47,365 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,47,378 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 22 कैरेट सोने की कीमत भी 1,35,025 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। 

अलग-अलग शहरों में दरों में अंतर देखा गया इसके कई कारण हो सकते हैं। दरअसल सोने की कीमत तय करते समय कई अन्य खर्च भी जुड़ जाते हैं। इनमें स्थानीय टैक्स, ज्वेलर्स का मार्जिन, परिवहन लागत, बीमा खर्च और क्षेत्रीय मांग शामिल होती है। यही कारण है कि दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, जयपुर, अहमदाबाद और चेन्नई जैसे शहरों में सोने के दाम में मामूली अंतर देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें: LPG Cylinder Price: 1 जुलाई से एलपीजी सिलेंडर ₹183.50 हुआ सस्ता, जानें नए रेट

शहरों मे सोने के भाव

शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
दिल्ली₹1,47,150₹1,34,900₹1,10,400
मुंबई₹1,47,000₹1,34,750₹1,10,250
कोलकाता₹1,47,000₹1,34,750₹1,10,250
पटना₹1,47,050₹1,34,800₹1,10,300
लखनऊ₹1,47,150₹1,34,900₹1,10,400
अयोध्या₹1,47,150₹1,34,900₹1,10,400
मेरठ₹1,47,150₹1,34,900₹1,10,400
कानपुर₹1,47,150₹1,34,900₹1,10,400
गाजियाबाद₹1,47,150₹1,34,900₹1,10,400
नोएडा₹1,47,150₹1,34,900₹1,10,400
गुरुग्राम₹1,47,150₹1,34,900₹1,10,400
चेन्नई₹1,49,560₹1,37,000₹1,14,400
चंडीगढ़₹1,47,150₹1,34,900₹1,10,400
जयपुर₹1,47,150₹1,34,900₹1,10,400
लुधियाना₹1,47,150₹1,34,900₹1,10,400
गुवाहाटी₹1,47,000₹1,34,750₹1,10,250
इंदौर₹1,47,050₹1,34,800₹1,10,300
अहमदाबाद₹1,47,050₹1,34,800₹1,10,300
सूरत₹1,47,050₹1,34,800₹1,10,300
पुणे₹1,47,000₹1,34,750₹1,10,250
नागपुर₹1,47,000₹1,34,750₹1,10,250
नासिक₹1,47,030₹1,34,780₹1,10,280
बैंगलोर₹1,47,000₹1,34,750₹1,10,250
वडोदरा₹1,47,050₹1,34,800₹1,10,300
भुवनेश्वर₹1,47,000₹1,34,750₹1,10,250
रायपुर₹1,47,000₹1,34,750₹1,10,250
हैदराबाद₹1,47,000₹1,34,750₹1,10,250

अगर चांदी के भावों का वर्णन किया जाए तो MCX पर चांदी का भाव आज सुबह 10:00 बजे 0.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद  2,37,499 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता नजर आया। रिपोर्ट्स के अनुसार कल के मुकाबले चांदी के दर में 86 रुपये की बढ़त देखी गयी जबकि कल के कारोबारी सत्र में यह 2,37,410 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। 

यह भी पढ़ें: सोने ने फिर दिखाई चमक, चांदी भी हुई महंगी 2 जुलाई के ताजा रेट ने बदला बाजार का मूड

4 जुलाई के चांदी के दाम

चांदी का प्रकार1 ग्राम (₹)10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलोग्राम (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
999 शुद्ध चांदी (फाइन)₹238₹2,377₹23,766₹2,37,660₹6,738₹2,772
925 स्टर्लिंग सिल्वर₹220₹2,198₹21,984₹2,19,836₹6,232₹2,564
900 कॉइन सिल्वर₹214₹2,139₹21,389₹2,13,894₹6,064₹2,495
800 जर्मन सिल्वर₹190₹1,901₹19,013₹1,90,128₹5,390₹2,218

यह भी पढ़ें: सोना खरीदना हुआ महंगा! चांदी ने भी दिखाई दमदार तेजी, 3 जुलाई के ताजा रेट देखें

एक्सपर्ट्स की सलाह क्या है ?

सोने और चांदी में निवेश करना हमेशा से भारतीयों की पहली पसंद रहा है। हालांकि, मौजूदा समय में कीमतें अपने ऐतिहासिक शिखर पर हैं। कमोडिटी विश्लेषकों के अनुसार, यदि आपकी खरीदारी की जरूरत अगले कुछ महीनों में है, तो धीरे-धीरे खरीदारी करना बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, जो लोग केवल मुनाफे के लिए निवेश करना चाहते हैं, उन्हें वैश्विक बाजार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों और डॉलर इंडेक्स की चाल पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि आने वाले दिनों में इन्हीं कारकों से सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय होगी।

डिस्क्लेमर- यह लेख बाजार के उपलब्ध आंकड़ों, विशेषज्ञों की राय और BIS के दिशा-निर्देशों के आधार पर तैयार किया गया है। सोने और चांदी की कीमतें समय-समय पर बदल सकती हैं। खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट, ज्वेलर और आधिकारिक स्रोत से जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

Leave a Comment