Gold-Silver Price 8 October: सोना-चांदी में तेजी, जानें 18K, 22K और 24K के ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में 8 अक्टूबर 2026 को फिर तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कारोबारी सत्र में दबाव में रहने के बाद गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने दो महीने के निचले स्तर से वापसी की है। घरेलू बाजार में भी शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी मजबूत नजर आए।

Palak Gupta

8 अक्टूबर 2026

1 min read
सोने और चांदी की कीमतों में 8 अक्टूबर 2026 को फिर तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कारोबारी सत्र में दबाव में रहने के बाद गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने दो महीने के निचले स्तर से वापसी की है। घरेलू बाजार में भी शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी मजबूत नजर आए।

सोने-चांदी के भावों में निरंतर परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कभी कीमतें एकदम से हाई पर चली जाती है तो कभी नीचे गिरती नजर आती है। 8 अक्टूबर को सोने की कीमतों में तेजी ऐसे समय आई है जब पिछले सत्र में मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के कारण सोना दो महीने के निचले स्तर तक फिसल गया था जिसका सीधा प्रभाव सोने चांदी की कीमतों पर नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: हफ्ते की शुरुआत में बदले सोने-चांदी के भाव, खरीदारी से पहले जानें 5 अक्टूबर के नए रेट

आज की बात करें तो आज यानी 8 अक्टूबर को सोने चांदी की भावों में उछाल देखा जा रहा है। अगर आप सोना चांदी खरीद रहे हैं तो निवेश की सोच रहे हैं आज के ताज़ा भाव जरूर जान लें।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 6 October: सोना-चांदी के बदले भाव, जानें आज के ताजा रेट – खबर मिरर

घरेलू बाजार में क्या है भाव ?

आज (गुरुवार) बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.39 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,49,682 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 1,49,103 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी यानी आज सोने के भाव में 579 रुपये की तेजी देखी गई है।

यह भी पढ़ें: Gold Price 7 October: सोने के दाम में बड़ा उछाल, जानें 22K और 24K के ताजा भाव

शहरवार में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹149700₹137250₹112330
पटना₹149600₹137150₹112230
मुंबई₹149570₹137100₹112180
कोलकाता₹149570₹137100₹112180
चेन्नई₹149570₹137100₹112650
लखनऊ₹149700₹137250₹112330
मेरठ₹149700₹137250₹112330
अयोध्या₹149700₹137250₹112330
कानपुर₹149700₹137250₹112330
अलीगढ़₹149700₹137250₹112330
मुरादाबाद₹149700₹137250₹112330
मिर्जापुर₹149700₹137250₹112330
झांसी₹149700₹137250₹112330
मथुरा₹149700₹137250₹112330
गोरखपुर₹149700₹137250₹112330
बरेली₹149700₹137250₹112330
प्रयागराज₹149700₹137250₹112330
वाराणसी₹149700₹137250₹112330
आगरा₹149700₹137250₹112330
गाजियाबाद₹149700₹137250₹112330
नोएडा₹149700₹137250₹112330

चांदी की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सुबह तक 0.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ  2,23,850 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,23,561 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी आज चांदी में 289 रुपये से बढ़ोतरी हुई है।

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹235000
मुंबई₹235000
कोलकाता₹235000
चेन्नई₹240000
पटना₹235000
लखनऊ₹235000
मेरठ₹235000
कानपुर₹235000
अलीगढ़₹235000
मुरादाबाद₹235000
मिर्जापुर₹235000
अयोध्या₹235000
झांसी₹235000
आगरा₹235000
मथुरा₹235000
गोरखपुर₹235000
बरेली₹235000
गाजियाबाद₹235000
नोएडा₹235000
गुरुग्राम₹235000
चंडीगढ़₹235000
जयपुर₹235000
लुधियाना₹235000
गुवाहाटी₹235000
जलगांव₹235000
इंदौर₹235000
अहमदाबाद₹235000
वडोदरा₹235000
सूरत₹235000
पुणे₹235000
नागपुर₹235000
नासिक₹235000
बैंगलोर₹235000
भुवनेश्वर₹240000
कटक₹240000
अमरावती₹235000
विशाखापत्तनम₹240000
मैसूर₹235000
विजयवाड़ा₹240000
कोयंबटूर₹240000
मंगलौर₹235000
मदुरै₹240000
रायपुर₹235000
बेलगाम₹235000
राजमुंदरी₹240000
हैदराबाद₹240000
दावनगेरे₹235000
बेल्लारी₹235000
सलेम₹240000
वेल्लोर₹240000
अमरावती₹240000

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 3 October: सोने-चांदी के दाम में फिर हलचल, जानें आज कितना बदला भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल ?

सोने-चांदी के भाव में 8 अक्टूबर 2026, दिन गुरुवार को एक बार फिर तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में तेज गिरावट और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने संभलना शुरू किया है। अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार कॉमेक्स पर सुबह 7:26 बजे सोने का भाव 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,155.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

इससे संकेत मिल रहा है कि दो महीने के निचले स्तर तक पहुंचने के बाद सोने में फिर से खरीदारी लौट रही है। डॉलर में नरमी आने से भी सोने को सहारा मिला है, क्योंकि कमजोर डॉलर के समय दूसरी मुद्राओं में सोना खरीदना अपेक्षाकृत सस्ता हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: महीने के पहले दिन दोनों धातुएं फिसलीं, सोना ₹1.49 लाख के करीब, चांदी ₹2.40 लाख पर; जानें आज के ताजा भाव

एक्सपर्ट्स की राय

बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि सोने में निचले स्तर से रिकवरी जरूर शुरू हुई है, लेकिन अभी इसे लगातार तेजी का संकेत मानना जल्दबाजी होगी। Chris Weston के मुताबिक, सोने की शॉर्ट टर्म स्थिति अभी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है और कॉमेक्स पर सोने का भाव 4,275 डॉलर प्रति औंस के ऊपर टिकना जरूरी होगा। उनका मानना है कि अगर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी को मजबूत आर्थिक स्थिति के बजाय सरकारी कर्ज और वित्तीय जोखिम से जोड़कर देखा जाने लगे, तो सोने को आगे और मजबूती मिल सकती है।

विशेषज्ञों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले फैसलों पर है। बाजार में इस समय अक्टूबर में ब्याज दर बढ़ने की संभावना कम और दिसंबर में बढ़ोतरी की संभावना ज्यादा मानी जा रही है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी सोने के लिए आम तौर पर दबाव वाली स्थिति बनाती है, क्योंकि सोना कोई ब्याज नहीं देता। इसके उलट अगर आगे फेड का रुख नरम पड़ता है, डॉलर कमजोर होता है या बॉन्ड यील्ड नीचे आती है, तो सोने और चांदी दोनों को दोबारा मजबूती मिल सकती है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment