हफ्ते के पहले दिन सोने चांदी के भावों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज का दिन निवेशकों के लिए खास होने वाला है क्योंकि आज पूरे तीन दिन के लगातार अवकाश के बाद कीमतों में बदलाव आया है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और उसके बाद शनिवार और रविवार होने के कारण घरेलू बाजार बंद रहे थे।
5 अक्टूबर को घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं। ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी या निवेश की सोच रहे हैं तो आज के लेटेस्ट भाव जरूर जान लें।
घरेलू बाजार में क्या है भाव ?
घरेलू MCX बाजार में उतार चढ़ाव जारी है। आज (सोमवार) ओपन होते ही कीमतोंं में गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.42 प्रतिशत की कटौती के साथ 1,47,238 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 1,47,866 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था यानी आज सोने की कीमतों में 628 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
शहरवार में सोने के भाव
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹149330 | ₹136900 | ₹112040 |
| मुंबई | ₹149180 | ₹136750 | ₹111890 |
| कोलकाता | ₹149180 | ₹136750 | ₹111890 |
| चेन्नई | ₹149180 | ₹136750 | ₹112350 |
| पटना | ₹149230 | ₹136800 | ₹111940 |
| लखनऊ | ₹149330 | ₹136900 | ₹112040 |
| मेरठ | ₹149330 | ₹136900 | ₹112040 |
| अयोध्या | ₹149330 | ₹136900 | ₹112040 |
| कानपुर | ₹149330 | ₹136900 | ₹112040 |
| अलीगढ़ | ₹149330 | ₹136900 | ₹112040 |
| मुरादाबाद | ₹149330 | ₹136900 | ₹112040 |
| मिर्जापुर | ₹149330 | ₹136900 | ₹112040 |
| झांसी | ₹149330 | ₹136900 | ₹112040 |
| मथुरा | ₹149330 | ₹136900 | ₹112040 |
| आगरा | ₹149330 | ₹136900 | ₹112040 |
| गोरखपुर | ₹149330 | ₹136900 | ₹112040 |
| बरेली | ₹149330 | ₹136900 | ₹112040 |
| प्रयागराज | ₹149330 | ₹136900 | ₹112040 |
| वाराणसी | ₹149330 | ₹136900 | ₹112040 |
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price 29 September: सोना-चांदी में फिर गिरावट, ₹1.40 लाख के नीचे जाएगा गोल्ड? देखें ताजा रेट
चांदी की बात करें तो घरेलू MCX बाजार में चांदी आज सोने से उल्टी दिशा में भागती नजर आई। आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 0.41 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,26,800 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 2,25,877 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी आज चांदी की कीमत में 923 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है।
| शहर | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|
| दिल्ली | ₹235000 |
| मुंबई | ₹235000 |
| कोलकाता | ₹235000 |
| चेन्नई | ₹240000 |
| पटना | ₹235000 |
| लखनऊ | ₹235000 |
| मेरठ | ₹235000 |
| कानपुर | ₹235000 |
| अलीगढ़ | ₹235000 |
| मुरादाबाद | ₹235000 |
| मिर्जापुर | ₹235000 |
| अयोध्या | ₹235000 |
| झांसी | ₹235000 |
| आगरा | ₹235000 |
| मथुरा | ₹235000 |
| गोरखपुर | ₹235000 |
| बरेली | ₹235000 |
| गाजियाबाद | ₹235000 |
| नोएडा | ₹235000 |
| गुरुग्राम | ₹235000 |
| चंडीगढ़ | ₹235000 |
| जयपुर | ₹235000 |
| लुधियाना | ₹235000 |
| गुवाहाटी | ₹235000 |
| जलगांव | ₹235000 |
| इंदौर | ₹235000 |
| अहमदाबाद | ₹235000 |
| वडोदरा | ₹235000 |
| सूरत | ₹235000 |
| पुणे | ₹235000 |
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 3 October: सोने-चांदी के दाम में फिर हलचल, जानें आज कितना बदला भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल ?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी रही। COMEX पर सोना करीब 4,172 डॉलर प्रति औंस और चांदी करीब 61.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। कॉमेक्स सोने का भाव पिछले बंद स्तर से ऊपर था, जबकि चांदी में भी अच्छी तेजी दिखाई दी।
अमेरिकी डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बदलाव के कारण सोने पर दबाव भी बना हुआ है। रॉयटर्स के मुताबिक, सोमवार को स्पॉट गोल्ड करीब 4,131.61 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि स्पॉट सिल्वर करीब 60.94 डॉलर प्रति औंस तक पहुंची थी।





