Gold-Silver Price 6 October: सोना-चांदी के बदले भाव, जानें आज के ताजा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार 6 अक्टूबर को हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। घरेलू बाजार में सोने का भाव 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है, जबकि चांदी 2.25 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर कारोबार कर रही है। सुबह के कारोबार में एमसीएक्स पर दिसंबर वायदा सोना करीब 1,49,241 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,25,850 रुपये प्रति किलो पर थी।

Palak Gupta

6 अक्टूबर 2026

1 min read
Gold-Silver Price 6 October: सोना-चांदी के बदले भाव, जानें आज के ताजा रेट

सोने-चांदी के भावों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल की तरह सोने-चांदी की कीमत भी आसमान छू रही है। आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली है वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत पर मजबूत डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड का दबाव है, हालांकि अमेरिका में अक्टूबर में ब्याज दर बढ़ने की संभावना कम होने से सोने को कुछ सहारा भी मिल रहा है।

हफ्ते के दूसरे दिन घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक दोनों ही धातुएं गिरावट की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी या निवेश की सोच रहे हैं तो आज के लेटेस्ट भाव जरूर जान लें।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: महीने के पहले दिन दोनों धातुएं फिसलीं, सोना ₹1.49 लाख के करीब, चांदी ₹2.40 लाख पर; जानें आज के ताजा भाव

घरेलू MCX में क्या है भाव ?

आज यानी 6 अक्टूबर को MCX पर बाजार ओपन होने के बार एक बार फिर कीमतों में गिरावट होने लगी लेकिन दोपहर बाद फिर बढ़ोतरी होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.53 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ  1,50,104 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबारी है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 1,49,316 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी यानी आज 788 रुपये की बढ़त देखी गई।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 30 September: सोना-चांदी के भाव में बदलाव, जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के आज के ताजा रेट

शहरवार में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹149170₹136750₹111920
मुंबई₹149020₹136600₹111770
कोलकाता₹149020₹136600₹111770
चेन्नई₹149020₹136600₹112200
पटना₹149070₹136650₹111820
लखनऊ₹149170₹136750₹111920
मेरठ₹149170₹136750₹111920
अयोध्या₹149170₹136750₹111920
कानपुर₹149170₹136750₹111920
अलीगढ़₹149170₹136750₹111920
मुरादाबाद₹149170₹136750₹111920
मिर्जापुर₹149170₹136750₹111920
झांसी₹149170₹136750₹111920
मथुरा₹149170₹136750₹111920
आगरा₹149170₹136750₹111920
गोरखपुर₹149170₹136750₹111920
बरेली₹149170₹136750₹111920
प्रयागराज₹149170₹136750₹111920
वाराणसी₹149170₹136750₹111920
गाजियाबाद₹149170₹136750₹111920
नोएडा₹149170₹136750₹111920
गुरुग्राम₹149170₹136750₹111920
चंडीगढ़₹149170₹136750₹111920
जयपुर₹149170₹136750₹111920
लुधियाना₹149170₹136750₹111920
गुवाहाटी₹149020₹136600₹111770
जलगांव₹149020₹136600₹111770
भोपाल₹149070₹136650₹111820

चांदी की बात करें तो आज (मंगलवार) बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में गिरावट होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव दोपहर तक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,25,799 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,26,087 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी आज चांदी में पूरे 288 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price 29 September: सोना-चांदी में फिर गिरावट, ₹1.40 लाख के नीचे जाएगा गोल्ड? देखें ताजा रेट

शहरवार में चांदी के भाव

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹235000
मुंबई₹235000
कोलकाता₹235000
चेन्नई₹240000
पटना₹235000
लखनऊ₹235000
मेरठ₹235000
कानपुर₹235000
अलीगढ़₹235000
मुरादाबाद₹235000
मिर्जापुर₹235000
अयोध्या₹235000
झांसी₹235000
आगरा₹235000
मथुरा₹235000
गोरखपुर₹235000
बरेली₹235000
गाजियाबाद₹235000
नोएडा₹235000
गुरुग्राम₹235000
चंडीगढ़₹235000
जयपुर₹235000
लुधियाना₹235000
गुवाहाटी₹235000
जलगांव₹235000
इंदौर₹235000
अहमदाबाद₹235000
वडोदरा₹235000
सूरत₹235000
पुणे₹235000
नागपुर₹235000
नासिक₹235000
बैंगलोर₹235000
भुवनेश्वर₹240000
कटक₹240000
अमरावती₹235000

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 3 October: सोने-चांदी के दाम में फिर हलचल, जानें आज कितना बदला भाव – खबर मिरर

अलग-अलग शहरों में क्यों अलग होता है भाव?

अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में थोड़ा अंतर इसलिए होता है क्योंकि पूरे देश में सोने का एक जैसा खुदरा रेट लागू नहीं होता। अंतरराष्ट्रीय बाजार और रुपये-डॉलर की चाल सोने की बेस कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाती है, लेकिन इसके बाद हर शहर में परिवहन और सुरक्षा का खर्च, स्थानीय मांग-सप्लाई, डीलर या ज्वेलर का मार्जिन और रेट अपडेट करने का समय अलग हो सकता है। इसी वजह से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई या अन्य शहरों में एक ही दिन सोने और चांदी के भाव में कुछ अंतर दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें:Gold-Silver Price Today: हफ्ते की शुरुआत में बदले सोने-चांदी के भाव, खरीदारी से पहले जानें 5 अक्टूबर के नए रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भी जानें हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मंगलवार को करीब 4,150 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा। मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी सोने पर दबाव बना रही है। दूसरी ओर, सितंबर के कमजोर रोजगार आंकड़ों के बाद बाजार में अक्टूबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बढ़ाने की संभावना कम हुई है, जिससे सोने को कुछ समर्थन मिला है।

चांदी भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 61 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है। भारत में रुपये की चाल, अंतरराष्ट्रीय कीमत, आयात लागत और स्थानीय मांग के कारण घरेलू चांदी के भाव में बदलाव आता है।

डिस्क्लेमर-सोने और चांदी के भाव बाजार की चाल, टैक्स, स्थानीय शुल्क और ज्वेलर्स के प्रीमियम के आधार पर बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले स्थानीय ज्वेलर अथवा आधिकारिक स्रोत से ताज़ा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.