रक्षाबंधन से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों की नजर बाजार पर, फिर बदले भाव; जानें आज के ताजा रेट

अगस्त को सोने और चांदी के दाम में तेज उछाल देखने को मिला है। सोना करीब ₹1,200 महंगा होकर ₹1.63 लाख के पार पहुंच गया, जबकि चांदी में करीब ₹3,300 की बढ़ोतरी हुई है। रक्षाबंधन से पहले बढ़े भाव ने खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार की नजर अब आगे की कीमतों पर बनी हुई है।

Palak Gupta

27 अगस्त 2026

1 min read
रक्षाबंधन से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों की नजर बाजार पर, फिर बदले भाव; जानें आज के ताजा रेट

रक्षा बंधन के त्यौहार से एक दिन पहले सोने चांदी के भावों में निरंतर बढ़ोतरी देखी जा रही हैं। घरेलू बाजार से अंतरास्ट्रीय बाजारों तक धातुएं हाई पर बने हुए हैं। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले अगर आप सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आज के ताजा भाव जानना आपके लिए जरूरी है।

शुरुआती दौर में तो भाव ऊंचाई की सीढ़ी चढ़ते नजर आए लेकिन कुछ देर बाद फिर गिरावट शुरू हो गई। रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के समय सोने और चांदी की मांग आम दिनों के मुकाबले बढ़ जाती है। कई परिवार इस मौके पर बहनों के लिए सोने-चांदी के आभूषण खरीदते हैं, जबकि कुछ लोग त्योहार और शुभ अवसर को देखते हुए निवेश के लिए भी खरीदारी करते हैं। ऐसे में अगर त्योहार से ठीक पहले कीमत बढ़ती है तो इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: सोने की कीमतों में फिर उछाल, जानें 26 अगस्त को 22K और 24K गोल्ड का ताजा भाव

घरेलू बाजार में क्या है भाव ?

आज घरेलू MCX बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,58,501 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 1,59,663 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी यानी 27 अगस्त को सोने के दरों में 1,162 रुपये की नरमी दिखी है।

चांदी की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार मेंं 0.85 प्रतिशत की नरमी के साथ  2,37,606 रुपये प्रति किलो हो गई है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 2,39,638 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी चांदी के भावों में 2,032 रुपये गिरावट देखी गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भी जानें भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। COMEX पर खबर लिखे जाने तक सोने का भाव करीब 0.75 प्रतिशत चढ़कर 4,688.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। यानी पिछले कारोबार के मुकाबले सोने की कीमत में मजबूत बढ़त दर्ज हुई है। बाजार में निवेशकों की नजर फिलहाल अमेरिकी ब्याज दरों से जुड़े संकेतों और वैश्विक आर्थिक हालात पर बनी हुई है, जिसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर भी पड़ रहा है।

वहीं चांदी ने सोने के मुकाबले ज्यादा तेज चाल दिखाई है। COMEX पर चांदी का भाव करीब 1.96 प्रतिशत बढ़कर 69.360 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। एक ही दिन में आई यह तेजी बताती है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की खरीदारी भी मजबूत बनी हुई है। डॉलर की चाल, ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें और दुनिया भर में निवेश का रुख आगे भी सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें: नेपाल में भारी बारिश से बिहार पर बाढ़ का खतरा, गंडक किनारे 6 जिलों में अलर्ट; 3 मीटर तक बढ़ सकता है पानी

शहरवार में सोने चांदी के भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 1,61,340 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई और कोलकाता में 1,61,190 रुपये, जबकि चेन्नई में 1,61,190 रुपये के आसपास है। पटना में 24 कैरेट सोना करीब 1,61,240 रुपये, वहीं लखनऊ और जयपुर में 1,61,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोने की बात करें तो दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में इसका भाव करीब 1,47,900 रुपये, जबकि मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में करीब 1,47,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने का भाव भी शहर के हिसाब से अलग है और ज्यादातर जगहों पर यह करीब 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹163130₹149550₹122390
मुंबई₹162980₹149400₹122240
कोलकाता₹162980₹149400₹122240
चेन्नई₹162980₹149400₹127100
पटना₹163030₹149450₹122290
लखनऊ₹163130₹149550₹122390
अयोध्या₹163130₹149550₹122390
मेरठ₹163130₹149550₹122390
कानपुर₹163130₹149550₹122390
गाजियाबाद₹163130₹149550₹122390
नोएडा₹163130₹149550₹122390
गुरुग्राम₹163130₹149550₹122390
चंडीगढ़₹163130₹149550₹122390
जयपुर₹163130₹149550₹122390
लुधियाना₹163130₹149550₹122390
गुवाहाटी₹162980₹149400₹122240
इंदौर₹163030₹149450₹122290
अहमदाबाद₹163030₹149450₹122290
वडोदरा₹163030₹149450₹122290
सूरत₹163030₹149450₹122290
नागपुर₹162980₹149400₹122240
पुणे₹162980₹149400₹122240
नासिक₹163010₹149430₹122270
बैंगलोर₹162980₹149400₹122240
भुवनेश्वर₹162980₹149400₹122240
रायपुर₹162980₹149400₹122240
हैदराबाद₹162980₹149400₹122240

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोने की कीमत ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी हुई कमजोर; देखें आज के रेट

चांदी की कीमत में भी शहर के हिसाब से थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरु, नागपुर और इंदौर जैसे शहरों में चांदी करीब 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद और भुवनेश्वर में इसका भाव करीब 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताया जा रहा है। सोने-चांदी के ये भाव बाजार की चाल के साथ बदल सकते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय सर्राफा बाजार में ताजा कीमत जरूर जांच लें।

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,60,000
मुंबई₹2,60,000
कोलकाता₹2,60,000
चेन्नई₹2,65,000
पटना₹2,60,000
लखनऊ₹2,60,000
मेरठ₹2,60,000
अयोध्या₹2,60,000
कानपुर₹2,60,000
गाजियाबाद₹2,60,000
नोएडा₹2,60,000
गुरुग्राम₹2,60,000
चंडीगढ़₹2,60,000
जयपुर₹2,60,000
लुधियाना₹2,60,000
गुवाहाटी₹2,55,100
इंदौर₹2,60,000
अहमदाबाद₹2,60,000
वडोदरा₹2,60,000
सूरत₹2,60,000
नागपुर₹2,60,000
पुणे₹2,60,000
नासिक₹2,60,000
बैंगलोर₹2,60,000
भुवनेश्वर₹2,65,000
रायपुर₹2,60,000
हैदराबाद₹2,65,000

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी के दाम में आज नहीं हुआ बड़ा बदलाव, जानें 25 अगस्त को 24K और 22K गोल्ड का ताजा भाव

खरीदारी करने वालों के लिए क्या जरूरी है?

अगर आप रक्षाबंधन या किसी दूसरे त्योहार के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो दुकानदार से सोने की शुद्धता, वजन, मेकिंग चार्ज और जीएसटी की पूरी जानकारी जरूर लें। अलग-अलग दुकानों पर मेकिंग चार्ज में अंतर हो सकता है, इसलिए अंतिम बिल की तुलना करना फायदेमंद रहता है। आभूषण खरीदते समय हॉलमार्क भी जरूर देखें और पक्का बिल लें। चांदी खरीदने वालों को भी उसकी शुद्धता और वजन की जानकारी बिल में जरूर जांचनी चाहिए।

डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment