सोना-चांदी के दाम में आज नहीं हुआ बड़ा बदलाव, जानें 25 अगस्त को 24K और 22K गोल्ड का ताजा भाव

सोने की कीमतों में मंगलवार को फिर तेजी देखने को मिली और वायदा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1.63 लाख प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी में हल्की गिरावट आई है। देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के भाव में थोड़ा अंतर बना हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव और समझिए बाजार की चाल।

Palak Gupta

25 अगस्त 2026

1 min read
सोना-चांदी के दाम में आज नहीं हुआ बड़ा बदलाव, जानें 25 अगस्त को 24K और 22K गोल्ड का ताजा भाव

अगस्त के आखरी हफ्ते में सोने चांदी की कीमतों में ठहराव नजर आ रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में जो सोने का भाव हाई बना हुआ था आज वह स्थिर नजर आ रहा है और वहीं चांदी उलटी दिशा में चलते हुए गिरावट की ओर बढ़ते नजर आ रही है।

अगर आप सोना और चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है। क्योंकि, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और ग्लोबल मार्केट के मजबूत सपोर्ट गोल्ड-सिल्वर की कीमतों ने तूफानी रफ्तार पकड़ ली है।

MCX पर क्या है भाव ?

घरेलू कमोडिटी बाजार में कीमतों में निरंतर हेर-फेर नजर आ रहा है। MCX पर आज बाजार ओपन होने के बाद गिरावट शुरू हो गई। तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,63,118 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र से इसकी कीमत में 111 रुपये की गिरावट देखी गई है।

चांदी की बात करें तो घरेलू बाजार MCX में चांदी भी आज लुढ़कती नजर आ रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,43,247 रुपये प्रति किलो हो गई है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,44,220 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी 25 अगस्त को चांदी में 973 रुपये गिरावट दर्ज की गई है।

सर्राफा बाजार के भी जानें हाल

सर्राफा बाजार में तेजी बनी हुई है। सोने की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट वाला गोल्ड 890 रुपये और 22 कैरेट वाला 810 रुपये महंगा हुआ है। 23 अगस्त की स्थिरता से पहले लगातार तीन दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट की शुद्धता वाला गोल्ड 8,120 रुपये और 22 कैरेट वाला 7,450 रुपये महंगा हुआ है। अब आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट वाला 10 ग्राम गोल्ड10 रुपये मजबूत हुआ है। चांदी की बात करें तो आज इसकी चमक फीकी हुई है। लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। एक किलो चांदी आज 100 रुपये सस्ती हुई है।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, जानें आज कितना बढ़ा गोल्ड का भाव

शहरवार में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
मुंबई₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810
कोलकाता₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810
पटना₹1,63,800₹1,50,150₹1,22,860
लखनऊ₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
मेरठ₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
अयोध्या₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
कानपुर₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
गाजियाबाद₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
नोएडा₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
गुरुग्राम₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
चंडीगढ़₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
जयपुर₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
लुधियाना₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
गुवाहाटी₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810
जलगांव₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810
इंदौर₹1,63,800₹1,50,150₹1,22,860
अहमदाबाद₹1,63,800₹1,50,150₹1,22,860
वडोदरा₹1,63,800₹1,50,150₹1,22,860
सूरत₹1,63,800₹1,50,150₹1,22,860
पुणे₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810
नागपुर₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810
नासिक₹1,63,780₹1,50,130₹1,22,840
बैंगलुरु₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810
चेन्नई₹1,63,980₹1,50,310₹1,28,010
भुवनेश्वर₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810
रायपुर₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810
हैदराबाद₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810

यह भी पढ़ें: 19 अगस्त को सोना महंगा या सस्ता? जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा भाव

25 अगस्त को चांदी का भाव

शहर1 किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली₹2,60,000
मुंबई₹2,60,000
कोलकाता₹2,60,000
चेन्नई₹2,65,000
पटना₹2,60,000
लखनऊ₹2,60,000
मेरठ₹2,60,000
अयोध्या₹2,60,000
कानपुर₹2,60,000
गाजियाबाद₹2,60,000
नोएडा₹2,60,000
गुरुग्राम₹2,60,000
चंडीगढ़₹2,60,000
जयपुर₹2,60,000
लुधियाना₹2,60,000
गुवाहाटी₹2,55,100
इंदौर₹2,60,000
अहमदाबाद₹2,60,000
वडोदरा₹2,60,000
सूरत₹2,60,000
नागपुर₹2,60,000
पुणे₹2,60,000
नासिक₹2,60,000
बैंगलुरु₹2,60,000
भुवनेश्वर₹2,65,000
रायपुर₹2,60,000
हैदराबाद₹2,65,000

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोने की कीमत ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी हुई कमजोर; देखें आज के रेट

अंतरराष्ट्रीय बजार में क्या है भाव ?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी दोनों में दबाव देखने को मिला। COMEX पर सोने का भाव करीब 4,696 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा, जबकि हाजिर सोना करीब 4,640.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी में ज्यादा कमजोरी रही और हाजिर चांदी करीब 1.3 प्रतिशत फिसलकर 68.01 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गई।

सोने में हल्की गिरावट के बावजूद कीमत अभी भी तीन महीने के ऊंचे स्तर के आसपास बनी हुई है। बाजार की नजर अब अमेरिका के आने वाले महंगाई आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के भाषण पर है। ब्याज दरों को लेकर मिलने वाले संकेत आगे सोने की दिशा तय करने में अहम रहेंगे। वहीं चांदी में हाल की तेजी के बाद मुनाफावसूली का दबाव दिखाई दे रहा है।

डिस्क्लेमर- यह लेख IBJA, भारतीय बाजार, MCX, सर्राफा बाजार से उपलब्ध ताजा कीमतों के आधार पर तैयार किया गया है। सोने और चांदी के रेट दिनभर में बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले अपने शहर के अधिकृत ज्वेलर या आधिकारिक स्रोत से ताजा कीमतों की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment