सोने की कीमतों में फिर उछाल, जानें 26 अगस्त को 22K और 24K गोल्ड का ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर तेजी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोना ₹1.63 लाख प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया है, जबकि चांदी भी ₹2.45 लाख प्रति किलो के आसपास बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों धातुओं में हलचल तेज है। जानिए आज देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव कितना है और आगे बाजार की दिशा कैसी रह सकती है।

Palak Gupta

26 अगस्त 2026

1 min read
सोने की कीमतों में फिर उछाल, जानें 26 अगस्त को 22K और 24K गोल्ड का ताजा भाव

सोने-चांदी की कीमतों में निरंतर उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। महीने के आखरी बुधवार को भी धातुओं के दामों में बढ़ोतरी की क़तार लगी हुई है। सोने चांदी के भाव में अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी बाजार से लेकर घरेलू कमोडिटी बाजार तक काफी उतार-चढ़ाव जारी है। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता, ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें, डॉलर की चाल और भू-राजनीतिक तनाव जैसे मुद्दे सोने की कीमत को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा हाल में चीन की सोने की मांग में भी मजबूती के संकेत मिले हैं। ऐसे माहौल में निवेशक अक्सर सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर देखते हैं।

चांदी की कीमत भी इस समय काफी ऊंचे स्तर पर है। सोने के मुकाबले चांदी में उतार-चढ़ाव अक्सर ज्यादा तेज रहता है, क्योंकि इसकी मांग निवेश के साथ-साथ उद्योगों में भी होती है। इलेक्ट्रॉनिक्स, सौर ऊर्जा और दूसरी औद्योगिक गतिविधियों में चांदी की खपत होती है। ऐसे में अगर आप सोना चांदी खरीदने या निवेश की सोच रहे हैं तो आज के लेटेस्ट भाव जरूर जान लें।

यह भी पढ़ें: सोने में तेजी जारी, जानें 22 अगस्त को 24K, 22K, 18K और 10 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव – खबर मिरर

घरेलू MCX पर क्या है भाव ?

घरेलू MCX बाजार में पिछले कारोबारी सत्र में पूरे दिन उतार-चढ़ाव लगा रहा था। आज यानी 26 अगस्त 2026 दिन बुधवार को धातुएं सुबह कारोबार शुरू होते ही हाई पर बनी हुई है। आज बाजार ओपन होते ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज सुबह तक 0.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,63,029 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 1,62,882 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी यानी आज इसमें 147 रुपये तेजी दर्ज की गई है।

चांदी की बात करें तो कल गिरावट के साथ कारोबार करती हुई चांदी आज सोने से कदम मिलाकर तेजी की ओर बढ़ती नजर आ रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज सुबह तक 0.08 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,44,328 रुपये प्रति किलो पर कारोबारी है। वहीं पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 2,44,127 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी आज चांदी के भावों में 201 रुपये की बढ़त देखी गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भी जानें भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। COMEX पर खबर लिखे जाने तक सोने का भाव 0.23 प्रतिशत बढ़कर 4,705.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। यानी पिछले कारोबार के मुकाबले सोने की कीमत में अच्छी बढ़त दर्ज हुई है और यह ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

चांदी की चाल सोने से भी मजबूत रही। COMEX पर चांदी का भाव 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.305 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों धातुओं की कीमतों में आई इस तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ सकता है। हालांकि, आगे सोने-चांदी की दिशा अमेरिकी डॉलर, ब्याज दरों और वैश्विक आर्थिक हालात जैसे कई कारकों पर निर्भर करेगी।

बुलियन बाजार के मुताबिक आज के भाव

बूलियन्स में भी दोनों धातुएं निरंतर ऊंचाई की सीढ़ी चढ़ती नजर आ रही है। बुलियन बाजार में सोने की शुद्धता के हिसाब से भी भाव अलग-अलग हैं। 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 1,63,430 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,49,811 रुपये, 20 कैरेट 1,36,192 रुपये, 18 कैरेट 1,22,573 रुपये, 16 कैरेट 1,08,953 रुपये, 14 कैरेट 95,334 रुपये, 12 कैरेट 81,715 रुपये और 10 कैरेट सोना 68,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है।

999 फाइन चांदी का भाव 1 किलोग्राम के लिए 2,45,540 रुपये है। वहीं 925 स्टर्लिंग चांदी 2,27,125 रुपये प्रति किलोग्राम, 900 कॉइन चांदी 2,20,986 रुपये प्रति किलोग्राम और 800 जर्मन चांदी का भाव 1,96,432 रुपये प्रति किलोग्राम है।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, जानें आज कितना बढ़ा गोल्ड का भाव – खबर मिरर

शहरवार में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
मुंबई₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810
कोलकाता₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810
पटना₹1,63,800₹1,50,150₹1,22,860
लखनऊ₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
मेरठ₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
अयोध्या₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
कानपुर₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
गाजियाबाद₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
नोएडा₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
गुरुग्राम₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
चंडीगढ़₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
जयपुर₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
लुधियाना₹1,63,900₹1,50,250₹1,22,960
गुवाहाटी₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810
जलगांव₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810
इंदौर₹1,63,800₹1,50,150₹1,22,860
अहमदाबाद₹1,63,800₹1,50,150₹1,22,860
वडोदरा₹1,63,800₹1,50,150₹1,22,860
सूरत₹1,63,800₹1,50,150₹1,22,860
पुणे₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810
नागपुर₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810
नासिक₹1,63,780₹1,50,130₹1,22,840
बेंगलुरु₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810
चेन्नई₹1,63,980₹1,50,310₹1,28,010
भुवनेश्वर₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810
रायपुर₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810
हैदराबाद₹1,63,750₹1,50,100₹1,22,810

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी के दाम में आज नहीं हुआ बड़ा बदलाव, जानें 25 अगस्त को 24K और 22K गोल्ड का ताजा भाव – खबर मिरर

शहरवार अनुसार चांदी के भाव

शहर1 किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली₹2,60,000
मुंबई₹2,60,000
कोलकाता₹2,60,000
चेन्नई₹2,65,000
पटना₹2,60,000
लखनऊ₹2,60,000
मेरठ₹2,60,000
अयोध्या₹2,60,000
कानपुर₹2,60,000
गाजियाबाद₹2,60,000
नोएडा₹2,60,000
गुरुग्राम₹2,60,000
चंडीगढ़₹2,60,000
जयपुर₹2,60,000
लुधियाना₹2,60,000
गुवाहाटी₹2,55,100
इंदौर₹2,60,000
अहमदाबाद₹2,60,000
वडोदरा₹2,60,000
सूरत₹2,60,000
नागपुर₹2,60,000
पुणे₹2,60,000
नासिक₹2,60,000
बेंगलुरु₹2,60,000
भुवनेश्वर₹2,65,000
रायपुर₹2,60,000
हैदराबाद₹2,65,000

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोने की कीमत ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी हुई कमजोर; देखें आज के रेट – खबर मिरर

सोना चांदी खरीदते वक्त किन चीजों का ध्यान रखें ?

सोना खरीदते समय सबसे पहले उसकी शुद्धता जरूर जांचें और आभूषण पर हॉलमार्क देखकर ही खरीदारी करें। दुकानदार से सोने का आज का भाव, मेकिंग चार्ज, जीएसटी और दूसरे शुल्क की पूरी जानकारी लें, ताकि बाद में बिल को लेकर कोई परेशानी न हो। खरीदारी के समय पक्का बिल जरूर लें और उसमें सोने की शुद्धता, वजन और कीमत साफ तौर पर दर्ज है या नहीं, यह भी देख लें।

डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment