Gold Silver Price: सोने की कीमत ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी हुई कमजोर; देखें आज के रेट

सोने की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर तेजी देखने को मिली और 24 कैरेट सोना ₹1.62 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी में हल्की नरमी आई है। कमजोर अमेरिकी डॉलर, वैश्विक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव की वजह से सोने को सहारा मिल रहा है।

Palak Gupta

24 अगस्त 2026

1 min read
Gold Silver Price: सोने की कीमत ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी हुई कमजोर; देखें आज के रेट

रक्षा बंधन से पहले सोने चांदी के भावों में अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है। लगातार दो दिन की छुट्टी के बाद बाजारों में सोने चांदी की करबारी शुरू हो गई है। पिछले कारोबारी सप्ताह में सोने और चांदी दोनों के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। 

आज यानी 24 अगस्त को सोने चांदी के भावों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। घरेलू बाजार से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने के दरों में उछाल देखा जा रहा है। ऐसे में अगर आप सोना चांदी खरीदने या निवेश की सोच रहे हैं तो आज के लेटेस्ट रेट जरूर जान लें।

सर्राफा बाजार में क्या है भाव ?

भारतीय सर्राफा बाजार में कीमतों में तेजी दिखाई दे रही है। सोना लगातार मजबूत बना हुआ है। वहीं चांदी में पिछले दिनों की तेजी के बाद कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। और 22 कैरेट सोने का भाव 1,49,243 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।  वहीं 18 कैरेट गोल्ड 1,22,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है।

शहरवार में सोने का भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,63,240₹1,49,650₹1,22,470
मुंबई₹1,63,090₹1,49,500₹1,22,320
कोलकाता₹1,63,090₹1,49,500₹1,22,320
चेन्नई₹1,63,090₹1,49,500₹1,27,300
पटना₹1,63,140₹1,49,550₹1,22,370
लखनऊ₹1,63,240₹1,49,650₹1,22,470
मेरठ₹1,63,240₹1,49,650₹1,22,470
कानपुर₹1,63,240₹1,49,650₹1,22,470
अयोध्या₹1,63,240₹1,49,650₹1,22,470
गाजियाबाद₹1,63,240₹1,49,650₹1,22,470
नोएडा₹1,63,240₹1,49,650₹1,22,470
गुरुग्राम₹1,63,240₹1,49,650₹1,22,470
चंडीगढ़₹1,63,240₹1,49,650₹1,22,470
जयपुर₹1,63,240₹1,49,650₹1,22,470
लुधियाना₹1,63,240₹1,49,650₹1,22,470
गुवाहाटी₹1,63,090₹1,49,500₹1,22,320
इंदौर₹1,63,140₹1,49,550₹1,22,370
अहमदाबाद₹1,63,140₹1,49,550₹1,22,370
वडोदरा₹1,63,140₹1,49,550₹1,22,370
सूरत₹1,63,140₹1,49,550₹1,22,370
नागपुर₹1,63,090₹1,49,500₹1,22,320
पुणे₹1,63,090₹1,49,500₹1,22,320
नासिक₹1,63,120₹1,49,530₹1,22,350
बैंगलोर₹1,63,090₹1,49,500₹1,22,320
भुवनेश्वर₹1,63,090₹1,49,500₹1,22,320
रायपुर₹1,63,090₹1,49,500₹1,22,320
हैदराबाद₹1,63,090₹1,49,500₹1,22,320

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी के भाव में गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड

गुड रिटर्न्स के अनुसार चांदी के भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
लखनऊ₹2,600₹26,000₹2,60,000
जयपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
दिल्ली₹2,600₹26,000₹2,60,000
पटना₹2,600₹26,000₹2,60,000
मुंबई₹2,600₹26,000₹2,60,000
अहमदाबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
पुणे₹2,600₹26,000₹2,60,000
कोलकाता₹2,600₹26,000₹2,60,000
मेरठ₹2,600₹26,000₹2,60,000
लुधियाना₹2,600₹26,000₹2,60,000
गुवाहाटी₹2,600₹26,000₹2,60,000
जलगांव₹2,600₹26,000₹2,60,000
इंदौर₹2,600₹26,000₹2,60,000
कानपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
सूरत₹2,600₹26,000₹2,60,000
नागपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
चंडीगढ़₹2,600₹26,000₹2,60,000
नासिक₹2,600₹26,000₹2,60,000
बैंगलोर₹2,600₹26,000₹2,60,000
अयोध्या₹2,600₹26,000₹2,60,000

चांदी की बात करें तो भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,47,540 रुपये प्रति किलो पर कारोबारी है। चांदी ने पिछले कुछ सत्रों में तेज बढ़त दिखाई थी, लेकिन सोमवार को इसमें कुछ गिरावट देखने को मिली। आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में 999 शुद्धता वाली चांदी करीब 3.53 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि एक साल की अवधि में इसमें करीब 112 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, जानें आज कितना बढ़ा गोल्ड का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भी जानें भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की चाल एक-दूसरे से अलग नजर आ रही है। COMEX पर खबर लिखे जाने तक सोने की कीमत में 0.25 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह बढ़कर 4692.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी पर दबाव देखने को मिला और इसकी कीमत 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.895 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। यानी वैश्विक बाजार में जहां सोने की चमक बरकरार रही, वहीं चांदी में मुनाफावसूली के चलते नरमी दिखाई दी।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव भी निवेशकों को सुरक्षित माने जाने वाले विकल्पों की तरफ खींच रहा है। सोने को कमजोर अमेरिकी डॉलर और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता से सहारा मिल रहा है, जबकि चांदी में हालिया तेजी के बाद उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: सोने में तेजी जारी, जानें 22 अगस्त को 24K, 22K, 18K और 10 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

क्या सोना चांदी खरीदने का सही समय है ?

इतने ऊंचे स्तर पर सोने और चांदी में निवेश करने वालों के लिए जल्दबाजी से बचना जरूरी है। हालिया बाजार रिपोर्टों में विशेषज्ञों ने नए निवेशकों के लिए एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय चरणबद्ध तरीके से खरीदारी करने को ज्यादा संतुलित तरीका बताया है।

अगर खरीदारी शादी या किसी दूसरे जरूरी काम के लिए करनी है तो पूरी जरूरत को ध्यान में रखकर फैसला लेना बेहतर रहेगा। वहीं केवल निवेश के उद्देश्य से खरीदने वालों को अपनी जोखिम क्षमता और निवेश की अवधि देखकर फैसला करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment