सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला अभी भी जारी है। हालांकि आज शनिवार होने के कारण बाजार बंद है लेकिन 21 अगस्त को सोने चांदी के भाव चढ़कर ही बंद हुए। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी ट्रेजरी की ओर से लंबी अवधि के बॉन्ड की खरीद बढ़ाने की घोषणा के बाद सोने को सहारा मिला है। ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों ने भी निवेशकों का रुख सोने की तरफ बढ़ाया है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल के दामों पर बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा है जिसके बाद कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी या निवेश की प्रक्रिया को गौर से समझना चाहते हैं तो सोने चांदी के भावों पर निरंतर नज़रें रखें।
यह भी पढ़ें: सोना-चांदी के भाव में गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड
MCX में क्या है भाव ?
शनिवार और रविवार को बाजार बंद होने के कारण आज भी धातुएं समान स्तर पर बनी हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बढ़कर 1,62,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यह पिछले कारोबारी दिन 1,62,438 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की बात करें तो चांदी के भाव भी कल बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव बढ़कर 2,46,360 रुपये प्रति किलो पर कारोबारी है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 2,43,243 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में दोनों धातुओं की तेजी काफी तेज रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक तीन कारोबारी सत्रों में MCX पर सोना 6,600 रुपये से ज्यादा चढ़ा, जबकि चांदी में 13,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई।
IBJA के भी जानें भाव
शुक्रवार के IBJA क्लोजिंग रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,128 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार के मुकाबले 24 कैरेट सोना 3,540 रुपये और 22 कैरेट सोना 3,243 रुपये महंगा हुआ था। वहीं, चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल आया और यह 8,864 रुपये की बढ़त के साथ 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, जानें आज कितना बढ़ा गोल्ड का भाव
शहरवार में सोने के भाव
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,60,630 | ₹1,47,250 | ₹1,20,510 |
| मुंबई | ₹1,60,480 | ₹1,47,100 | ₹1,20,360 |
| कोलकाता | ₹1,60,480 | ₹1,47,100 | ₹1,20,360 |
| चेन्नई | ₹1,60,480 | ₹1,47,100 | ₹1,24,900 |
| पटना | ₹1,60,530 | ₹1,47,150 | ₹1,20,410 |
| लखनऊ | ₹1,60,630 | ₹1,47,250 | ₹1,20,510 |
| मेरठ | ₹1,60,630 | ₹1,47,250 | ₹1,20,510 |
| अयोध्या | ₹1,60,630 | ₹1,47,250 | ₹1,20,510 |
| कानपुर | ₹1,60,630 | ₹1,47,250 | ₹1,20,510 |
| गाजियाबाद | ₹1,60,630 | ₹1,47,250 | ₹1,20,510 |
| नोएडा | ₹1,60,630 | ₹1,47,250 | ₹1,20,510 |
| गुरुग्राम | ₹1,60,630 | ₹1,47,250 | ₹1,20,510 |
| चंडीगढ़ | ₹1,60,630 | ₹1,47,250 | ₹1,20,510 |
| जयपुर | ₹1,60,630 | ₹1,47,250 | ₹1,20,510 |
| लुधियाना | ₹1,60,630 | ₹1,47,250 | ₹1,20,510 |
| गुवाहाटी | ₹1,60,480 | ₹1,47,100 | ₹1,20,360 |
| इंदौर | ₹1,60,530 | ₹1,47,150 | ₹1,20,410 |
| अहमदाबाद | ₹1,60,530 | ₹1,47,150 | ₹1,20,410 |
| वडोदरा | ₹1,60,530 | ₹1,47,150 | ₹1,20,410 |
| सूरत | ₹1,60,530 | ₹1,47,150 | ₹1,20,410 |
| नागपुर | ₹1,60,480 | ₹1,47,100 | ₹1,20,360 |
| पुणे | ₹1,60,480 | ₹1,47,100 | ₹1,20,360 |
| नासिक | ₹1,60,530 | ₹1,47,130 | ₹1,20,390 |
| बैंगलोर | ₹1,60,480 | ₹1,47,100 | ₹1,20,360 |
| भुवनेश्वर | ₹1,60,480 | ₹1,47,100 | ₹1,20,360 |
| रायपुर | ₹1,60,480 | ₹1,47,100 | ₹1,20,360 |
| हैदराबाद | ₹1,60,480 | ₹1,47,100 | ₹1,20,360 |
यह भी पढ़ें: 19 अगस्त को सोना महंगा या सस्ता? जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा भाव
शहरवार में चांदी के भाव
| शहर | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|
| दिल्ली | ₹2,60,000 |
| मुंबई | ₹2,60,000 |
| कोलकाता | ₹2,60,000 |
| चेन्नई | ₹2,65,000 |
| पटना | ₹2,60,000 |
| लखनऊ | ₹2,60,000 |
| मेरठ | ₹2,60,000 |
| अयोध्या | ₹2,60,000 |
| कानपुर | ₹2,60,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,60,000 |
| नोएडा | ₹2,60,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,60,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,60,000 |
| जयपुर | ₹2,60,000 |
| लुधियाना | ₹2,60,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,55,100 |
| इंदौर | ₹2,60,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,60,000 |
| वडोदरा | ₹2,60,000 |
| सूरत | ₹2,60,000 |
| नागपुर | ₹2,60,000 |
| पुणे | ₹2,60,000 |
| नासिक | ₹2,60,000 |
| बैंगलुरु | ₹2,60,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,65,000 |
| रायपुर | ₹2,60,000 |
| हैदराबाद | ₹2,65,000 |
यह भी पढ़ें: सोने की कीमतों में फिर हलचल, जानें 18 अगस्त को 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा भाव
एक्सपर्ट्स की राय
सोने में इस समय तेजी का रुख बना हुआ है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक कमजोर अमेरिकी डॉलर, भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की खरीद और सुरक्षित निवेश की मांग से सोने को लगातार सहारा मिल रहा है। अगस्त में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेज उछाल आया है और घरेलू बाजार में भी इसका असर दिखाई दे रहा है।
ऐसे माहौल में जानकारों का मानना है कि सोने की मध्यम से लंबी अवधि की तस्वीर फिलहाल मजबूत बनी हुई है, हालांकि इतने ऊंचे स्तर पर बीच-बीच में मुनाफावसूली के कारण गिरावट भी आ सकती है। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें तेजी की संभावना बनी हुई है, लेकिन सोने के मुकाबले उतार-चढ़ाव ज्यादा रह सकता है।
जेपी मॉर्गन के शोध के अनुसार 2026 की चौथी तिमाही में अंतरराष्ट्रीय चांदी का औसत भाव करीब 63 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान है, जबकि पूरे साल का औसत करीब 70 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान दिया गया है।
डिस्क्लेमर- सोने और चांदी के भाव बाजार की चाल, टैक्स, स्थानीय शुल्क और ज्वेलर्स के प्रीमियम के आधार पर बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले स्थानीय ज्वेलर अथवा आधिकारिक स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।





