Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, जानें आपके शहर में अब क्या है ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए 19 सितंबर का दिन एक बार फिर महंगाई वाला रहा। घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया, जबकि चांदी भी तेजी के साथ करीब 2.42 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। एमसीएक्स पर भी दोनों कीमती धातुओं में मजबूती देखने को मिली।

Palak Gupta

19 सितम्बर 2026

1 min read
Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, जानें आपके शहर में अब क्या है ताजा भाव

सोने चांदी के भावों में निरंतर बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना उछाल के साथ बंद हुआ था। आज शनिवार होने के कारण घरेलू बाजार बंद रहेंगे।  अमेरिकी सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने के बाद सोने को सस्ता होना चाहिए, लेकिन इसमें उलटफेर देखने को मिल रहा है। सोने के दाम कभी अचानक से गिर जा रहे हैं, तो कभी अचानक से बढ़ जा रहे हैं।

घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर भी तेजी देखने को मिल रही है। इसी के साथ त्योहारी सीजन की खरीदारी शुरू होने वाली है, और ऐसे में सर्राफा बाजार के रुझान पर हर किसी की नजर है। ऐसे में अगर आप खरीदारी या निवेश की सोच रहे हैं तो आज के लेटेस्ट भावों को ज़रूर जान लें।

घरेलू बाजार में क्या है भाव ?

अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदें, डॉलर की चाल और भू-राजनीतिक तनाव कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित कर रही हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 0.84 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,54,263 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत  1,52,981 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी यानी आज सोने के भावों में 1282 रुपये की तेजी देखी गई है।

चांदी की बात करें तो चांदी भी सोने के साथ कदम मिलाकर MCX बाजार में बढ़ती नजर आई। शनिवार को  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज सुबह तक 0.16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ  2,42,000 रुपये प्रति किलो हो गया है। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,41,603 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी आज चांदी के दर में 397 रुपये का उछाल देखा गया है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price 17 September 2026: Fed Rate Hike के बाद गिरे सोना-चांदी के दाम, जानें 24K-22K गोल्ड और 1 KG सिल्वर का ताजा भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में क्या है भाव ?

आज, 19 सितंबर 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। सोने के दाम एक बार फिर ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं और 24 कैरेट सोने की कीमत 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव भी करीब 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के बजट पर भी इसका असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट! दोनों की कीमतों में आया उछाल, जानें आज का रेट

गुड रिटर्न्स के मुताबिक सोने के भाव

शहर24K22K18K
लखनऊ₹15,599₹14,300₹11,703
जयपुर₹15,599₹14,300₹11,703
दिल्ली₹15,599₹14,300₹11,703
पटना₹15,589₹14,290₹11,693
मुंबई₹15,584₹14,285₹11,688
अहमदाबाद₹15,589₹14,290₹11,693
पुणे₹15,584₹14,285₹11,688
कोलकाता₹15,584₹14,285₹11,688
मेरठ₹15,599₹14,300₹11,703
लुधियाना₹15,599₹14,300₹11,703
गुवाहाटी₹15,584₹14,285₹11,688
जलगांव₹15,584₹14,285₹11,688
इंदौर₹15,589₹14,290₹11,693
कानपुर₹15,599₹14,300₹11,703
सूरत₹15,589₹14,290₹11,693
नागपुर₹15,584₹14,285₹11,688
चंडीगढ़₹15,599₹14,300₹11,703
नासिक₹15,587₹14,288₹11,691
बैंगलोर₹15,584₹14,285₹11,688
अयोध्या₹15,599₹14,300₹11,703

दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी मजबूती बनी हुई है और इसका भाव 2.42 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गया है। ऐसे में शादी-ब्याह और त्योहारों के लिए सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहकों की नजर अब बाजार की अगली चाल पर है। हालांकि अलग-अलग शहरों में स्थानीय मांग, टैक्स और अन्य शुल्क के कारण सोने-चांदी के खुदरा भाव में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: सोना फिर सस्ता, चांदी के भाव में भी हलचल; जानें 15 सितंबर का ताजा रेट

गुड रिटर्न्स के मुताबिक चांदी के भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किग्रा
लखनऊ₹2,550₹25,500₹2,55,000
जयपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
दिल्ली₹2,550₹25,500₹2,55,000
पटना₹2,550₹25,500₹2,55,000
मुंबई₹2,550₹25,500₹2,55,000
अहमदाबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
पुणे₹2,550₹25,500₹2,55,000
कोलकाता₹2,550₹25,500₹2,55,000
मेरठ₹2,550₹25,500₹2,55,000
लुधियाना₹2,550₹25,500₹2,55,000
गुवाहाटी₹2,550₹25,500₹2,55,000
जलगांव₹2,550₹25,500₹2,55,000
इंदौर₹2,550₹25,500₹2,55,000
कानपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
सूरत₹2,550₹25,500₹2,55,000
नागपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
चंडीगढ़₹2,550₹25,500₹2,55,000
नासिक₹2,550₹25,500₹2,55,000
बैंगलोर₹2,550₹25,500₹2,55,000
अयोध्या₹2,550₹25,500₹2,55,000

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price 18 September: क्रूड में गिरावट के बाद बदले सोने-चांदी के भाव, जानें आज का रेट

सोने-चांदी में क्यों बना है उतार चढ़ाव ?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई वजहों से होता है। सबसे बड़ा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार, अमेरिकी डॉलर की चाल और ब्याज दरों का पड़ता है। जब डॉलर मजबूत होता है या ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो सोने की कीमत पर दबाव आ सकता है। वहीं, महंगाई, युद्ध, वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के समय निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानकर इसकी खरीद बढ़ा सकते हैं, जिससे भाव ऊपर जा सकता है।

चांदी की कीमत पर इन कारणों के साथ-साथ औद्योगिक मांग का भी बड़ा असर पड़ता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन जैसे कई क्षेत्रों में होता है। इसके अलावा केंद्रीय बैंकों की सोने की खरीद, भारत में शादी-ब्याह और त्योहारों के दौरान मांग, कच्चे तेल की कीमत और रुपये-डॉलर की विनिमय दर भी घरेलू बाजार में सोने-चांदी के भाव को प्रभावित करती है।

डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.