सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट! दोनों की कीमतों में आया उछाल, जानें आज का रेट

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज बाजार से तेजी की खबर सामने आई है। 16 सितंबर को घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का अक्टूबर वायदा 1,51,785 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी का दिसंबर वायदा 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,35,200 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गया।

Palak Gupta

16 सितम्बर 2026

1 min read
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट! दोनों की कीमतों में आया उछाल, जानें आज का रेट

सोने-चांदी के भावों में 16 सितंबर को बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज 16 सितंबर 2026 को घरेलू से लेकर अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी बाजार तक सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। बता दें कि इस समय सोने-चांदी के बाजार के लिए अमेरिका के फेडरल रिजर्व का फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सोने की कीमतों पर इस समय कई चीजों का असर पड़ रहा है। एक तरफ पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की तरफ देख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बाजार में लगातार हलचल है। आम तौर पर ब्याज दरें बढ़ने पर बिना ब्याज देने वाली संपत्तियों के मुकाबले ब्याज देने वाले निवेश आकर्षक हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप सोना चांदी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज के लेटेस्ट भाव जरूर जान लें।

यह भी पढ़ें: 12 सितंबर को सोना-चांदी खरीदना हुआ सस्ता! 15 दिनों में कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का भाव

घरेलू MCX में क्या है भाव ?

आज बाजार ओपन होते ही बढ़ोतरी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.57 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,53,003 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 1,52,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी यानी आज सोने में  873 रुपये की तेजी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें 14 सितंबर के ताजा भाव

शहरवार में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹153590₹140800₹115230
मुंबई₹153440₹140650₹115080
कोलकाता₹153440₹140650₹115080
चेन्नई₹153440₹140650₹118340
पटना₹153490₹140700₹115130
लखनऊ₹153590₹140800₹115230
मेरठ₹153590₹140800₹115230
अयोध्या₹153590₹140800₹115230
कानपुर₹153590₹140800₹115230
वाराणसी₹153590₹140800₹115230
अलीगढ़₹153590₹140800₹115230
मुरादाबाद₹153590₹140800₹115230
मिर्जापुर₹153590₹140800₹115230
झांसी₹153590₹140800₹115230
मथुरा₹153590₹140800₹115230
आगरा₹153590₹140800₹115230
गोरखपुर₹153590₹140800₹115230
बरेली₹153590₹140800₹115230
प्रयागराज₹153590₹140800₹115230
गाजियाबाद₹153590₹140800₹115230
नोएडा₹153590₹140800₹115230
गुरुग्राम₹153590₹140800₹115230

चांदी की बात करें तो 16 सितंबर को चांदी का वायदा भाव ऊंचाई की सीढ़ी चढ़ते हुए कारोबार करता नजर आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,35,124 रुपये प्रति किलो पर कारोबारी है वहीं पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत में 3,006 रुपये का उछाल देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोने में फिर तेजी, चांदी ने भी दिखाया दम; जानें 10 सितंबर के ताजा भाव


16 सितम्बर को चांदी का लेटेस्ट भाव

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹245000
मुंबई₹245000
कोलकाता₹245000
चेन्नई₹245000
पटना₹245000
लखनऊ₹245000
मेरठ₹245000
अयोध्या₹245000
कानपुर₹245000
अलीगढ़₹245000
मुरादाबाद₹245000
मिर्जापुर₹245000
झांसी₹245000
मथुरा₹245000
गोरखपुर₹245000
बरेली₹245000
आगरा₹245000
गाजियाबाद₹245000
नोएडा₹245000
गुरुग्राम₹245000
चंडीगढ़₹245000
जयपुर₹245000
लुधियाना₹245000
गुवाहाटी₹245000
जलगांव₹245000
इंदौर₹245000
अहमदाबाद₹245000
वडोदरा₹245000
सूरत₹245000
पुणे₹245000
नागपुर₹245000
नासिक₹245000
बैंगलोर₹245000
भुवनेश्वर₹245000
कटक₹245000
केरल₹245000

यह भी पढ़ें: सोना फिर सस्ता, चांदी के भाव में भी हलचल; जानें 15 सितंबर का ताजा रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी जानें हाल

COMEX पर सोने की कीमत में आज सुबह शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की कमजोरी देखने को मिली। सुबह 7:40 बजे गोल्ड रेट 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,324.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था। हालांकि, इस स्तर पर पहुंचने के बाद सोने की कीमत में खरीदारी बढ़ी और भाव में दोबारा तेजी का रुख देखने को मिला। इससे संकेत मिलता है कि शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी वापस लौटी और सोने ने निचले स्तर से संभलने की कोशिश की।

वहीं, चांदी के कारोबार में शुरुआत से ही मजबूती नजर आई। COMEX पर सिल्वर रेट करीब 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 64.160 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। यानी सोने के मुकाबले चांदी में शुरुआती कारोबार में बेहतर मजबूती देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की चाल का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ता है, इसलिए निवेशकों और खरीदारी करने वालों की नजर कॉमेक्स के रुख पर बनी हुई है। आने वाले कारोबार में डॉलर की चाल, ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें और वैश्विक बाजार की स्थिति कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित कर सकती है।

डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.