Gold Silver Price 17 September 2026: Fed Rate Hike के बाद गिरे सोना-चांदी के दाम, जानें 24K-22K गोल्ड और 1 KG सिल्वर का ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने के बाद तेज हलचल देखने को मिली। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने 16 सितंबर को ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी करते हुए इसे 3.75 से 4 प्रतिशत की रेंज में कर दिया। इसके बाद शुरुआती कारोबार में अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ घरेलू वायदा बाजार में भी सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा। एमसीएक्स पर सोने के भाव में करीब 1 प्रतिशत की शुरुआती गिरावट आई, जबकि चांदी भी कमजोर हुई।

Palak Gupta

17 सितम्बर 2026

1 min read
Gold Silver Price 17 September 2026: Fed Rate Hike के बाद गिरे सोना-चांदी के दाम, जानें 24K-22K गोल्ड और 1 KG सिल्वर का ताजा भाव

सोने-चांदी के भावों ने एक बार फिर से निवेशकों की चिंता को बढ़ा दिया है। फेडरल रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की, जिसके बाद सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट शुरू हो चुकी है। 17 सितंबर को सोने-चांदी की कीमतें धड़ल्ले से गिरते हुए नज़र आई।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने 16 सितंबर को ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी करते हुए इसे 3.75 से 4 प्रतिशत की रेंज में कर दिया। इसके बाद शुरुआती कारोबार में अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ घरेलू वायदा बाजार में भी सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा है। अगर आप सोना चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आज के लेटेस्ट भाव ज़रूर जान लें।

घरेलू बाजार में क्या है भाव ?

17 सितंबर को MCX के भावों में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। आज की यह गिरावट कल अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के ब्याज दरों में वृद्धि के फैसले का असर है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1 प्रतिशत गिरकर 1,52,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।

वहीं चांदी की बात करें तो आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2,35,275 रुपये प्रति किलो है। बता दें कि चांदी के वायदा भाव में पूरे 1.02 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

भारत में क्या है सोने चांदी का भाव ?

17 सितंबर की सुबह भारत में 24 कैरेट सोना करीब 1,53,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 999 शुद्धता वाली चांदी करीब 2,35,140 रुपये प्रति किलो पर कारोबारी थी।

मेट्रो शहरों में उपलब्ध भाव के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 1,53,060 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,305 रुपये प्रति 10 ग्राम था। मुंबई में 24 कैरेट 1,53,320 रुपये और 22 कैरेट 1,40,543 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,53,770 रुपये और 22 कैरेट 1,40,956 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है।

यह भी पढ़ें: सोना फिर सस्ता, चांदी के भाव में भी हलचल; जानें 15 सितंबर का ताजा रेट

गुड रिटर्न्स के मुताबिक सोने के भाव ( प्रति ग्राम )

शहर24K22K18K
लखनऊ₹15,299₹14,025₹11,483
जयपुर₹15,299₹14,025₹11,483
दिल्ली₹15,299₹14,025₹11,483
पटना₹15,289₹14,015₹11,473
मुंबई₹15,284₹14,010₹11,463
अहमदाबाद₹15,289₹14,015₹11,473
पुणे₹15,284₹14,010₹11,463
कोलकाता₹15,284₹14,010₹11,463
मेरठ₹15,299₹14,025₹11,483
लुधियाना₹15,299₹14,025₹11,483
गुवाहाटी₹15,284₹14,010₹11,463
जलगांव₹15,284₹14,010₹11,463
इंदौर₹15,289₹14,015₹11,473
कानपुर₹15,299₹14,025₹11,483
सूरत₹15,289₹14,015₹11,473
नागपुर₹15,284₹14,010₹11,463
चंडीगढ़₹15,299₹14,025₹11,483
नासिक₹15,287₹14,013₹11,466
बैंगलोर₹15,284₹14,010₹11,468
अयोध्या₹15,299₹14,025₹11,483

गुड रिटर्न्स के मुतबिक चांदी के भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलो
लखनऊ₹2,450₹24,500₹2,45,000
जयपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
दिल्ली₹2,450₹24,500₹2,45,000
पटना₹2,450₹24,500₹2,45,000
मुंबई₹2,450₹24,500₹2,45,000
अहमदाबाद₹2,450₹24,500₹2,45,000
पुणे₹2,450₹24,500₹2,45,000
कोलकाता₹2,450₹24,500₹2,45,000
मेरठ₹2,450₹24,500₹2,45,000
लुधियाना₹2,450₹24,500₹2,45,000
गुवाहाटी₹2,450₹24,500₹2,45,000
जलगांव₹2,450₹24,500₹2,45,000
इंदौर₹2,450₹24,500₹2,45,000
कानपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
सूरत₹2,450₹24,500₹2,45,000
नागपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
चंडीगढ़₹2,450₹24,500₹2,45,000
नासिक₹2,450₹24,500₹2,45,000
बैंगलोर₹2,450₹24,500₹2,45,000
अयोध्या₹2,450₹24,500₹2,45,000

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट! दोनों की कीमतों में आया उछाल, जानें आज का रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल ?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में 0.25 फीसदी यानी 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। सोने की कीमत बुधवार शाम तक 4,384.60 डॉलर प्रति औंस थी, जो गुरुवार सुबह तक गिरकर 4,311.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

यानी कुछ ही घंटों में सोने के भाव में करीब 73 डॉलर प्रति औंस की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह चांदी भी फेड के फैसले के बाद कमजोर हुई है। बुधवार शाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 65.08 डॉलर प्रति औंस पर थी, जो आज सुबह तक घटकर 63.64 डॉलर प्रति औंस रह गई। इस तरह चांदी के भाव में भी करीब 1.44 डॉलर प्रति औंस की गिरावट आई है।

ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद डॉलर और बॉन्ड यील्ड में होने वाले बदलाव का असर कीमती धातुओं पर पड़ता है, इसलिए निवेशकों की नजर अब आगे के अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेड के अगले फैसलों पर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें 14 सितंबर के ताजा भाव

फेड के फैसले के बाद क्यों गिरा सोना-चांदी?

25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की। इसके बाद फेड की बेंचमार्क दर 3.75 से 4 प्रतिशत की रेंज में पहुंच गई। फेड के बयान के मुताबिक महंगाई अभी भी ऊंची बनी हुई है और केंद्रीय बैंक ने अपने 2 प्रतिशत के लक्ष्य की ओर लौटने की बात कही है।

ब्याज दर बढ़ने का असर सोने और चांदी जैसी गैर-ब्याज देने वाली संपत्तियों पर पड़ सकता है। जब ब्याज दरें और बॉन्ड से मिलने वाला रिटर्न आकर्षक होता है, तो निवेशकों के लिए सोने की तुलना में ब्याज देने वाले विकल्पों की मांग बढ़ सकती है। इसी कारण फेड के फैसले के बाद शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी पर दबाव देखने को मिला।

डिस्क्लेमर- सोने और चांदी के भाव बाजार की चाल, टैक्स, स्थानीय शुल्क और ज्वेलर्स के प्रीमियम के आधार पर बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले स्थानीय ज्वेलर अथवा आधिकारिक स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.