Gold Silver Rate Today 15 July 2026: सोना-चांदी फिर महंगे, देखें आज का ताजा रेट

Palak Gupta

15 जुलाई 2026

सोने चांदी के भावों में निरंतर उलटफेर लगा हुआ है। कल के कारोबारी दिन में दोनों ही धातुओं में मामूली उछाल से निवेशकों को विश्वास दिख रहा था कि सोने चांदी के दर अब ऊंचाई की सीढ़ी ही चढ़ेंगे लेकिन आज यानी 15 जुलाई 2026 को सोने चांदी के भाव धरल्ले से नीचे गिरते नजर आ रहे हैं। लगातार कई दिनों की तेजी के बाद बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

सोने की कीमतों में यह गिरावट ऐसे समय आई है जब निवेशकों का ध्यान एक बार फिर अमेरिकी ब्याज दरों, डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक संकेतकों पर टिका हुआ है। हालांकि आम आदमी सोने चांदी की गिरावट में ही अपनी राहत ढूंढ़ते है क्योंकि जैसे ही इन धातुओं का मोल गिर जाता है वैसे ही सोने चांदी खरीदने वालों के लिए खरीदारी का गोल्डन पीरियड बन जाता है।

आखिर क्यों चल रहा है दामों में उलटफेर

कई लोगों के मन में यह सवाल तो जरूर होगा कि सोने चांदी के दर हर रोज क्यों बदलते है और अलग-अलग शहरों में दर अलग क्यों पाए जाते है ? कई विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे वैश्विक और घरेलू दोनों ही कारण हो सकते है जैसे अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है। यदि लगातार ऐसे ही हालात बने रहते हैं तो फेड ब्याज दरों में वृद्धि कर सकता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों, महंगाई के आंकड़ों और वैश्विक आर्थिक स्थिति का भी सीधा असर पड़ता है।

घरेलू स्तर की बात करें तो इन धातुओं की मांग और आपूर्ति, ज्वेलर्स की मार्जिन, शादी ब्याह का सीजन, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट, स्थानीय टैक्स और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज भी कीमतों में बदलाव की वजह बनते हैं। यही कारण है कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई या कोलकाता जैसे अलग-अलग शहरों में भी सोने और चांदी के रेट में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड में भी गिरावट दर्ज की गई। ग्लोबल मार्केट में आज यानी 15 जुलाई 2026 को स्पॉट गोल्ड सुबह 8 बजे के करीब  0.78 प्रतिशत गिरकर 4038.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। पिछले कारोबारी दिन से सोने की कीमत में 31.60 डॉलर की नरमी आई है। इसी के साथ चांदी के दर भी फिसलते नजर आए हैं चांदी का भाव आज 0.73 प्रतिशत की गिरावट के बाद 58.675 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल के दामों में लगातार उतर-चढ़ाव लगा हुआ है जिसके कारण सोने चांदी के दामों पर सभी की नजर बनी हुई है। इसके अलावा जियोपॉलिटिकल टेंशन के समय निवेशक सेफ हैवन एसेट्स यानी सोना चांदी तो खरीदते है लेकिन इस समय निवेशकों का ध्यान कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर है।

यह भी पढ़ें: आज फिर बदले सोने-चांदी के भाव, 24K गोल्ड ₹1.45 लाख के नीचे; जानें आपके शहर का नया रेट

घरेलू बाजार में क्या है भाव

घरेलु कमोडिटी बाजार में दामों में तेजी से गिरावट महसूस की गयी है। MCX पर सुबह बाजार खुलते ही 9:00 बजे सोने के दर 0.55 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1,41,471 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबारी है। वहीं चांदी भी सोने के दामों से क़दम मिलाकर 0.38 प्रतिशत गिरकर 2,22,266 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

कल यानी 14 जुलाई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने की कीमत 1,42,419 रुपये और चांदी के दाम 223,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुए थे। वहीं अमेरिकी महंगाई के आकड़ों के कारण इन धातुओं ने कुछ देर के लिए तेजी पकड़ी थी। दिल्ली मुंबई कोलकाता बेंगलुरु जैसे शहरों के सर्राफा बाजारों में चांदी का भाव आज 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम और चेन्नई में चांदी की कीमत 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: नए हफ्ते की शुरुआत सोना-चांदी में राहत के साथ, जानें आज आपके शहर का ताजा रेट

शहरवार में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (₹/ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/ग्राम)
दिल्ली₹14,294₹13,104₹10,724
मुंबई₹14,279₹13,089₹10,709
चेन्नई₹14,345₹13,149₹10,969
कोलकाता₹14,279₹13,089₹10,709
बैंगलोर₹14,279₹13,089₹10,709
हैदराबाद₹14,279₹13,089₹10,709
अहमदाबाद₹14,284₹13,094₹10,714

यह भी पढ़ें: सोना ₹300 और चांदी ₹3500 हुई सस्ती, बाजार में कीमतों में आई बड़ी गिरावट

शुद्धता के अनुसार चांदी के भाव

चांदी का प्रकार1 किलोग्राम (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
999 फाइन चांदी₹2,35,000₹6,661₹2,741
925 स्टर्लिंग चांदी₹2,17,375₹6,162₹2,535
900 कॉइन चांदी₹2,11,500₹5,995₹2,467
800 जर्मन चांदी₹1,88,000₹5,329₹2,193

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today 14 July 2026: सोना ₹1,100 महंगा, चांदी ₹1,800 चढ़ी; जानें आपके शहर का ताजा भाव

एक्सपर्ट्स की राय

बाजार जानकारों और एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव सामान्य बात है। यदि आपकी खरीदारी शादी, त्योहार या किसी जरूरी काम के लिए है, तो मौजूदा गिरावट आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है। वहीं निवेश के लिहाज से बाजार की दिशा और आने वाले आर्थिक संकेतकों पर नजर रखना समझदारी होगी।

डिस्क्लेमर- सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, स्थानीय टैक्स और सर्राफा बाजार की मांग के अनुसार बदलती रहती हैं। ऊपर दी गई जानकारी विभ्भिन बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Leave a Comment