आज फिर बदले सोने-चांदी के भाव, 24K गोल्ड ₹1.45 लाख के नीचे; जानें आपके शहर का नया रेट

11 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। खरीदारी से पहले जानें 18K, 22K और 24K गोल्ड का ताजा रेट, चांदी का भाव और कीमतों में बदलाव की बड़ी वजह।

Palak Gupta

11 जुलाई 2026

1 min read
आज फिर बदले सोने-चांदी के भाव, 24K गोल्ड ₹1.45 लाख के नीचे; जानें आपके शहर का नया रेट

सोने चांदी के दरों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उलटफेर दिखाई दे रहा है। सप्ताह के आखिरी दिन में सर्राफा बाजार में गिरावट दर्ज की गयी है। अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की योजना कर रहे हैं तो यह समय एक्सपर्ट्स के अनुसार से सही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के कमजोर संकेतों और घरेलू वायदा बाजार में दबाव के चलते सोने के भाव नरम हुए हैं। वहीं चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज़ की गयी है।

बढ़ते मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनावों के कारण लगातार सोने चांदी के भावों में नरमी छायी हुई है। घरेलू बाजार (MCX) पर 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,43,480 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन में 24 कैरेट गोल्ड 1,43,478 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं सर्राफा बाजार में भी सोने चांदी में उठापटक लगी हुई है। शनिवार होने के कारण आज 11 जुलाई को घरेलू बाजार बंद है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2,22,680 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,26,377 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 11 जुलाई को सोने के दर 4,106.25 डॉलर प्रति औंस टूटकर आ गया और चांदी टूटकर 59.54 डॉलर प्रति औंस है।

सर्राफा बाजार में क्या है रेट?

सर्राफा बाजार में सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 0.41 प्रतिशत गिरकर 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आ रहा है। पिछले कारोबारी दिन से 24 कैरेट गोल्ड 500 रुपये से 700 रुपय तक सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है, जिससे सोना खरीदने वाले ग्राहकों को राहत मिली है।

चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में चांदी सोने के साथ कदम मिलाकर कमजोरी की राह पर चल रही है। चांदी की कीमत में 5,000 रुपये घटकर 2,37,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। 999 शुद्धता वाली चांदी के साथ अन्य ग्रेड की चांदी के दाम भी नीचे आए हैं। निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों की नजर अब आने वाले कारोबारी सत्रों पर बनी हुई है।

शहरवार में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,44,950₹1,32,900₹1,08,770
मुंबई₹1,44,820₹1,32,750₹1,08,620
कोलकाता₹1,44,820₹1,32,750₹1,08,620
चेन्नई₹1,45,640₹1,33,500₹1,11,700
पटना₹1,44,870₹1,32,800₹1,08,670
लखनऊ₹1,44,950₹1,32,900₹1,08,770
अयोध्या₹1,44,950₹1,32,900₹1,08,770
मेरठ₹1,44,950₹1,32,900₹1,08,770
गाजियाबाद₹1,44,950₹1,32,900₹1,08,770
नोएडा₹1,44,950₹1,32,900₹1,08,770
गुरुग्राम₹1,44,950₹1,32,900₹1,08,770
चंडीगढ़₹1,44,950₹1,32,900₹1,08,770
जयपुर₹1,44,950₹1,32,900₹1,08,770
लुधियाना₹1,44,950₹1,32,900₹1,08,770
गुवाहाटी₹1,44,820₹1,32,750₹1,08,620
इंदौर₹1,44,870₹1,32,800₹1,08,670
कानपुर₹1,44,950₹1,32,900₹1,08,770
अहमदाबाद₹1,44,870₹1,32,800₹1,08,670
वडोदरा₹1,44,870₹1,32,800₹1,08,670
सूरत₹1,44,870₹1,32,800₹1,08,670
पुणे₹1,44,820₹1,32,750₹1,08,620
नागपुर₹1,44,820₹1,32,750₹1,08,620
नासिक₹1,44,480₹1,32,780₹1,08,650
बैंगलोर₹1,44,820₹1,32,750₹1,08,620
भुवनेश्वर₹1,44,820₹1,32,750₹1,08,620
रायपुर₹1,44,820₹1,32,750₹1,08,620
हैदराबाद₹1,44,820₹1,32,750₹1,08,620

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: 4 दिन में ₹15,000 टूटी चांदी, सोना ₹1.43 लाख के नीचे; जानें आज का ताजा रेट

अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के रेट अलग क्यों होते हैं?

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता या जयपुर में सोने और चांदी की कीमतें अलग-अलग क्यों होती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह स्थानीय टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट, ज्वेलर्स का प्रीमियम, लॉजिस्टिक्स खर्च, मांग और आपूर्ति, बीमा लागत, आयात शुल्क और डॉलर की चाल से पड़ता है । इन सभी कारकों का असर अलग-अलग शहरों में कीमतों पर पड़ता है। सोना चांदी खरीदने से पहले हमेशा कुछ चीजों का ध्यान रखना आवश्यक है क्योंकि यह धातुएं वन-टाइम इन्वेस्टमेंट मानी जाती है।

  • हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें।
  • ज्वेलरी खरीदने से पहले मेकिंग चार्ज और GST की जानकारी जरूर लें।
  • खरीदारी के बाद पक्का बिल अवश्य लें।
  • अलग-अलग ज्वेलर्स के रेट की तुलना करें।
  • निवेश के लिए Gold ETF और Digital Gold जैसे विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है।

11 जुलाई के चांदी के भाव

चांदी की शुद्धता1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
999 फाइन चांदी₹2,22,960₹6,321₹2,601
925 स्टर्लिंग चांदी₹2,06,238₹5,847₹2,406
900 कॉइन चांदी₹2,00,664₹5,689₹2,341
800 जर्मन चांदी₹1,78,368₹5,057₹2,080

यह भी पढ़ें: सोना ₹300 और चांदी ₹3500 हुई सस्ती, बाजार में कीमतों में आई बड़ी गिरावट

एक्सपर्ट्स की क्या है राय?

मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अभी भी वैश्विक बाजार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है लेकिन फिलहाल मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदों ने सोने की तेजी को सीमित कर दिया है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों की मुनाफावसूली का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। उनका मानना है कि जिन लोगों को शादी-ब्याह या अन्य जरूरी जरूरतों के लिए सोना खरीदना है, वे मौजूदा गिरावट का फायदा उठा सकते हैं।

डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई सोने और चांदी की कीमतें विभिन्न बाजार स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं। अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के अनुसार रेट में मामूली अंतर हो सकता है। निवेश या खरीदारी का निर्णय लेने से पहले अधिकृत स्रोत से कीमत की पुष्टि जरूर करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.