Gold Silver Rate Today 14 July 2026: सोना ₹1,100 महंगा, चांदी ₹1,800 चढ़ी; जानें आपके शहर का ताजा भाव

Palak Gupta

14 जुलाई 2026

सोने चांदी के दरों में पूरे 2 सप्ताह के बाद आज उछाल महसूस किया गया है। हफ्ते के दूसरे दिन सोने चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए कठिन माना जा सकता है। सोने चांदी के दर लंबे समय के बाद महंगाई की सीढ़ी चढ़ते हुए नजर आ रहे है। आज यानि 14 जुलाई को MCX पर कीमतें खुलते ही रफ़्तार पकड़ती दिखाई दी।

सर्राफा बाजार में फिर भी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के संकेत मिलने के बाद भी घरेलू सर्राफा बाजार में बढ़ोतरी के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। सर्राफा बाजार में शुरुआती दौर में 10 रुपय की गिरावट 24 कैरेट सोना 1,42,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं 22 कैरेट गोल्ड भी 10 रुपय की गिरावट के साथ 1,30,990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

 सुबह 11:00 बजे सर्राफा बाजार से 24 कैरेट सोने में 110 रुपय की गिरावट देखी गयी जिसके बाद सोना 1,42,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट वाला सोना भी 100 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,900 रुपये पर है जबकि 18 कैरेट वाला गोल्ड 80 रुपये सस्ता होकर 1,07,100 रुपये पर आ गया। चांदी 2,35,000 रुपये पर फ्लैट ट्रेड कर रही है।

यह भी पढ़ें: आज फिर बदले सोने-चांदी के भाव, 24K गोल्ड ₹1.45 लाख के नीचे; जानें आपके शहर का नया रेट – खबर मिरर

अंतरराष्ट्रीय बाजार के जानें भाव

ग्लोबल मार्केट में पिछले कारोबारी दिन यानि 13 जुलाई को 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी थी। आज यानी 14 जुलाई को स्पॉट गोल्ड करीब 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,021 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी मजबूत हुए। वहीं चांदी की बात करें तो  स्पॉट सिल्वर सेशन की शुरुआत में दो हफ्ते के निचले स्तर को छूने के बाद 1.2 प्रतिशत गिरकर 56.98 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

कमोडिटी बाजार के एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय बाजार की सबसे बड़ी नजर अमेरिकी डॉलर, बॉन्ड यील्ड और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर है। वहीं डॉलर में कमजोरी आने पर कीमती धातुओं में बढ़ोतरी मिलने की संभावना रहती है।

घरेलू बाजार के क्या है हाल ?

MCX पर सोने चांदी के दरों में काफी तेजी से भागदौड़ लगी हुई है। मंगलवार को अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 1,152 रुपये बढ़कर 1,41,461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आ रहा है जबकि पिछले कारोबारी दिन में 1,40,309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज सुबह 9:00 बजे सोने के दर 1,40,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले। वहीं अगस्त की डिलीवरी वाली चांदी भी 2,167 रुपये बढ़कर 2,19,885 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है जो की कल  2,17,718 रुपये पर बंद हुई थी और आज 2,18,333 रुपये पर खुली।

घरेलू बाजार के मुताबिक सोने के भाव

सोने का प्रकार1 ग्राम (₹)10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलोग्राम (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
24 कैरेट सोना₹14,174₹1,41,740₹14,17,400₹1,41,74,000₹4,01,826₹1,65,323
22 कैरेट सोना₹12,993₹1,29,928₹12,99,283₹1,29,92,833₹3,68,341₹1,51,546
20 कैरेट सोना₹11,812₹1,18,117₹11,81,167₹1,18,11,667₹3,34,855₹1,37,769
18 कैरेट सोना₹10,631₹1,06,305₹10,63,050₹1,06,30,500₹3,01,370₹1,23,992
16 कैरेट सोना₹9,449₹94,493₹9,44,933₹94,49,333₹2,67,884₹1,10,215
14 कैरेट सोना₹8,268₹82,682₹8,26,817₹82,68,167₹2,34,399₹96,438
12 कैरेट सोना₹7,087₹70,870₹7,08,700₹70,87,000₹2,00,913₹82,661
10 कैरेट सोना₹5,906₹59,058₹5,90,583₹59,05,833₹1,67,428₹68,885

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: नए हफ्ते की शुरुआत सोना-चांदी में राहत के साथ, जानें आज आपके शहर का ताजा रेट – खबर मिरर

बुलियंस में चांदी के भाव

चांदी का प्रकार1 ग्राम (₹)10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलोग्राम (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
999 शुद्ध चांदी₹219₹2,193₹21,928₹2,19,280₹6,216₹2,558
925 स्टर्लिंग चांदी₹203₹2,028₹20,283₹2,02,834₹5,750₹2,366
900 कॉइन चांदी₹197₹1,974₹19,735₹1,97,352₹5,595₹2,302
800 जर्मन चांदी₹175₹1,754₹17,542₹1,75,424₹4,973₹2,046

यह भी पढ़ें: हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बड़ा हमला: ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत, 8 अन्य चालक दल के सदस्य घायल – खबर मिरर

निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

बाजार जानकारों का मानना है कि फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, क्योंकि इन पर अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी डॉलर की महंगाई के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े फैसलों का सीधा असर पड़ रहा है। ऐसे में जल्दबाजी में निवेश करने के बजाय बाजार की चाल पर नजर रखना बेहतर रहेगा।

अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो कीमतों में आने वाली गिरावट और तेजी को संतुलित तरीके से खरीदारी का अवसर माना जा सकता है। वहीं जिन लोगों की शादी या किसी अन्य जरूरत के लिए सोना खरीदने की योजना है, उन्हें रोजाना के भाव की तुलना करने के बाद ही खरीदारी करनी चाहिए और हमेशा BIS हॉलमार्क वाले आभूषण अधिकृत ज्वेलर्स से ही खरीदने चाहिए।

डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई कीमतें सार्वजनिक बाजार रिपोर्टों पर आधारित हैं। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अन्य स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Leave a Comment