जून के महीने में भयंकर कटौती के बाद आखिरकार सोने चांदी के दाम संभलते नजर आ रहे हैं। हालांकि जुलाई की शुरुआत में यानि 1 जुलाई को दरों में गिरावट थी लेकिन धीरे-धीरे सोने चांदी के भाव रिकवरी के दौर में जा रहे है। कल यानि 2 जून को MCX में गिरावट दर्ज की गयी थी वहीं सर्राफा बाजार, IBJA और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में दरों में उछाल देखा गया था। लेकिन आज MCX पर डूबने वाले इन धातुओं के भावों में बढ़ोतरी देखी गई है।
जून के महीने ने खरीदारों को अनेक अवसर दिए लेकिन आज का दिन निवेशकों के लिए गोल्डन पीरियड माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दर जो जून में गिरते नजर आ रहे थे उसकी गाड़ी भी अब ट्रैक पर आ रही है।
आज यानि 3 जुलाई को COMEX पर सुबह 7:00 बजे सोने में पूरे 73 डॉलर की तेजी के साथ सोना 4,198.50 डॉलर प्रति औन्स पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुझान और डॉलर के कमजोर होने के कारण सोने की मांग में तेजी आई। COMEX पर चांदी का भाव आज 62.560 डॉलर प्रति औन्स पर है जो कल 60 डॉलर प्रति औन्स से नीचे जा चुका था।
क्या चल रहे हैं IBJA पर भाव ?
शुक्रवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ( IBJA ) में 24 कैरेट सोने का भाव मजबूत बना है। कल यानि गुरुवार को सोना 1,371 रुपये बढ़कर 1,43,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी भी अपने दर बढ़ाए गुरुवार को 3400 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 2,29,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। आज यानि 3 जुलाई को सुबह तक 24 कैरेट सोना 1,43,003 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी सुबह शुक्रवार को 2,28,850 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
MCX पर भी जानें भाव
घरेलू बाजार यानि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतें 1,47,648 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रही है। चांदी की कीमते भी ऊंचाई की सीढ़ी चढ़कर 5,000 रुपये की तेजी के बाद 2,37,325 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। गुरुवार को चांदी की कीमत 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,31,603 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं 24 कैरट गोल्ड 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,44,264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था जो आज उछलता नजर आया।
बीते सप्ताह तक सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ था। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता थी। लेकिन अब तस्वीर बदलती नजर आ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स में नरमी, अमेरिका के कमजोर आर्थिक संकेत और फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों ने निवेशकों का रुख एक बार फिर सोने की ओर मोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें: सोने ने फिर दिखाई चमक, चांदी भी हुई महंगी 2 जुलाई के ताजा रेट ने बदला बाजार का मूड
आज का गोल्ड रेट 24K, 22K और 18K सोना (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 18 कैरेट (₹) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,44,700 | ₹1,32,650 | ₹1,08,560 |
| मुंबई | ₹1,44,550 | ₹1,32,500 | ₹1,08,410 |
| कोलकाता | ₹1,44,550 | ₹1,32,500 | ₹1,08,410 |
| चेन्नई | ₹1,46,180 | ₹1,34,000 | ₹1,11,600 |
| पटना | ₹1,44,600 | ₹1,32,550 | ₹1,08,460 |
| लखनऊ | ₹1,44,700 | ₹1,32,650 | ₹1,08,560 |
| मेरठ | ₹1,44,700 | ₹1,32,650 | ₹1,08,560 |
| अयोध्या | ₹1,44,700 | ₹1,32,650 | ₹1,08,560 |
| कानपुर | ₹1,44,700 | ₹1,32,650 | ₹1,08,560 |
| गाजियाबाद | ₹1,44,700 | ₹1,32,650 | ₹1,08,560 |
| नोएडा | ₹1,44,700 | ₹1,32,650 | ₹1,08,560 |
| गुरुग्राम | ₹1,44,700 | ₹1,32,650 | ₹1,08,560 |
| चंडीगढ़ | ₹1,44,700 | ₹1,32,650 | ₹1,08,560 |
| जयपुर | ₹1,44,700 | ₹1,32,650 | ₹1,08,560 |
| लुधियाना | ₹1,44,700 | ₹1,32,650 | ₹1,08,560 |
| गुवाहाटी | ₹1,44,550 | ₹1,32,500 | ₹1,08,410 |
| इंदौर | ₹1,44,600 | ₹1,32,550 | ₹1,08,460 |
| अहमदाबाद | ₹1,44,600 | ₹1,32,550 | ₹1,08,460 |
| वडोदरा | ₹1,44,600 | ₹1,32,550 | ₹1,08,460 |
| सूरत | ₹1,44,600 | ₹1,32,550 | ₹1,08,460 |
| पुणे | ₹1,44,550 | ₹1,32,500 | ₹1,08,410 |
| नागपुर | ₹1,44,550 | ₹1,32,500 | ₹1,08,410 |
| नासिक | ₹1,44,580 | ₹1,32,530 | ₹1,08,440 |
| बेंगलुरु | ₹1,44,550 | ₹1,32,500 | ₹1,08,410 |
| भुवनेश्वर | ₹1,44,550 | ₹1,32,500 | ₹1,08,410 |
| रायपुर | ₹1,44,550 | ₹1,32,500 | ₹1,08,410 |
| हैदराबाद | ₹1,44,550 | ₹1,32,500 | ₹1,08,410 |
यह भी पढ़ें: गोल्ड खरीदने का शानदार मौका चांदी ₹5,000 सस्ती, सोने के दाम भी फिसले, देखें शहरवार रेट
आज का चांदी का रेट
| चांदी का प्रकार | 1 किलो (₹) | 1 औंस (₹) | 1 तोला (₹) |
|---|---|---|---|
| सिल्वर 999 फाइन | ₹2,37,250 | ₹6,726 | ₹2,767 |
| सिल्वर 925 स्टर्लिंग | ₹2,19,456 | ₹6,221 | ₹2,560 |
| सिल्वर 900 कॉइन | ₹2,13,525 | ₹6,053 | ₹2,491 |
| सिल्वर 800 जर्मन | ₹1,89,800 | ₹5,381 | ₹2,214 |
यह भी पढ़ें: Passport Fee Hike: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, जानें नई फीस कितनी हुई
क्या अभी सोना खरीदना चाहिए?
कमोडिटी बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपकी खरीदारी शादी, त्योहार या पारिवारिक जरूरतों के लिए है, तो मौजूदा समय निवेश के लिहाज से खराब नहीं माना जा सकता। जो लोग सिर्फ शॉर्ट टर्म मुनाफे के लिए निवेश करना चाहते हैं, उन्हें अमेरिका के रोजगार आंकड़ों, फेडरल रिजर्व की अगली मौद्रिक नीति, डॉलर इंडेक्स और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर बनाए रखनी चाहिए। इनकी के आधार पर सोने चांदी के भावों में बदलाव को आंका जा सकता है।
डिस्क्लेमर- यह लेख IBJA, भारतीय बाजार, MCX, सर्राफा बाजार से उपलब्ध ताजा कीमतों के आधार पर तैयार किया गया है। सोने और चांदी के रेट दिनभर में बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले अपने शहर के अधिकृत ज्वेलर या आधिकारिक स्रोत से ताजा कीमतों की पुष्टि अवश्य करें।