गोल्ड खरीदने का शानदार मौका चांदी ₹5,000 सस्ती, सोने के दाम भी फिसले, देखें शहरवार रेट

1 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। चांदी ₹5,000 प्रति किलो तक सस्ती हुई, जबकि सोना भी कमजोर रहा। जानें गिरावट की वजह, एक्सपर्ट्स की सलाह और अपने शहर का ताजा रेट।

Palak Gupta

1 जुलाई 2026

1 min read
गोल्ड खरीदने का शानदार मौका चांदी ₹5,000 सस्ती, सोने के दाम भी फिसले, देखें शहरवार रेट

भारतीय सोने और चांदी के दर निरंतर गिरने की कगार पर है। जुलाई के पहले दिन की शुरुआत होते ही सोने-चांदी जैसी धातुओं में नरमी दिखाई दे रही है। कल यानि 30 जून 2026 को 24 कैरट सोना 1,42,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं आज यानि 1 जुलाई को लगातार तीसरे दिन सोने चांदी के दर गिरते नजर आए हैं।

चांदी की कीमत में 5000 रुपये तक की गिरावट आई है वही सोने के दरों में भी लगातार दबाव बना हुआ है जिसके पीछे का कारण सिर्फ ग्लोबल टेंशन ही नहीं बल्कि और पहलू भी छुपे है जो की लोगों को सचेत करते है कि कब सोना खरीदने का और उस पर निवेश करने का सही समय है। सोने चांदी के फिसलने की वजह से जो लोग शादी, त्योहार के लिए खरीदारी करने की सोच रहे थे, उनके लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है।

क्या चल रहे हैं COMEX में दर ?

बाजार खुलते ही सुबह 7:00 बजे सोने के दरों में 1.14% की गिरावट के बाद सोना 3,992.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी भी रोज की तरह सोने की गिरावट से कदम मिलकर 2.90 प्रतिशत फिसल कर 57.750 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत होने और अमेरिका-ईरान के बीच भी तनाव पूरी तरह से समाप्त नहीं होने के बाद भी निवेशक गोल्ड सिल्वर से दूरी बना रहे हैं। इसके पीछे का बड़ा कारण है अमेरिकी डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व के द्वारा ब्याज दरों को ऊपर रखने की आशंका।

घरेलू कमोडिटी MCX के भी जाने भाव

MCX में भी सोने चांदी के भावों ने गिरावट की तरफ ही करवट ली है। घरेलू कमोडिटी बाजार में 24 कैरट सोना आज 1,40,960 रुपये प्रति 10 ग्राम और  22 कैरेट सोना 1,29,213 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आ रहा है। प्रमुख शहरों में अलग-अलग दर देखने को मिल सकते है जो आम कारण जैसे की ज्वेलर्स की मार्जिन, जीएसटी, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट की वजह से बदले नजर आते है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today 30 June 2026: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले देखें अपने शहर का भाव

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)18 कैरेट (₹/10 ग्राम)
नई दिल्ली₹1,40,960₹1,29,213₹1,05,720
मुंबई₹1,41,200₹1,29,433₹1,05,900
कोलकाता₹1,41,010₹1,29,259₹1,05,760
चेन्नई₹1,41,600₹1,29,800₹1,06,200
बेंगलुरु₹1,41,300₹1,29,525₹1,05,975
हैदराबाद₹1,41,420₹1,29,635₹1,06,065

आज के चांदी के भाव

चांदी का प्रकार1 ग्राम (₹)10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलोग्राम (₹)
999 फाइन सिल्वर₹223₹2,233₹22,326₹2,23,260
925 स्टर्लिंग सिल्वर₹207₹2,065₹20,652₹2,06,516
900 कॉइन सिल्वर₹201₹2,009₹20,093₹2,00,934
800 जर्मन सिल्वर₹179₹1,786₹17,861₹1,78,608

यह भी पढ़ें: सोना हुआ थोड़ा सस्ता, चांदी में भी नरमी बरकरार; जानें आज का शहरवार गोल्ड-सिल्वर प्राइस

जून में 15% तक लुढ़के दाम

पिछले महीने यानि जून में करीबन सोने चांदी के भावों में 15 प्रतिशत की टूट देखी गयी है। निवेशकों में पिछले महीने काफी सतर्कता के साथ इन धातुओं पर कारोबार किया है। घरेलू कमोडिटी के हिसाब से जून के महीने में सोने की कीमत में 15,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गयी है वहीं चांदी में भी बड़ी गिरावट के साथ 38,250 रुपये प्रति किलो फिसल कर कीमत 2,25,125 रुपये प्रति किलो पर आ गिरी।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today 27 June 2026: रिकॉर्ड गिरावट के बाद सोने-चांदी में उछाल, खरीदने से पहले जानें आपके शहर का भाव

क्या यह खरीदारी का सही समय है?

कमोडिटी बाजार के जानकारों का मानना है कि मौजूदा गिरावट को घबराने की बजाय अवसर के रूप में देखा जा सकता है। अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करने की सोच रहे है तो यह अवसर मुनाफावसूली लेकर आ सकता है वहीं शादी-ब्याह के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा स्तर पहले के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं। इसके अलावा बाजार विश्लेषकों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने और चांदी की चाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति, डॉलर इंडेक्स, वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी। अगर डॉलर कमजोर रहता है, तो सोने में और मजबूती देखने को मिल सकती है।

डिस्क्लेमर- यह लेख में दिए गए भाव कई स्रोतों से की गयी पुष्टि पर आधारित है। ऊपर दिए गए लेख IBJA, सर्राफा बाजार और अन्य विश्वसनीय बाजार स्रोतों से उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल, टैक्स, स्थानीय सर्राफा बाजार के कारण दिनभर में बदल सकती हैं। खरीदारी या निवेश का फैसला लेने से पहले अपने नज़दीकी ज्वेलर, IBJA या संबंधित आधिकारिक स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.