16 जुलाई 2026 सोना-चांदी का भाव: आज कितना महंगा या सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर?

Palak Gupta

16 जुलाई 2026

वैश्विक द्वेष लगातार आगे बढ़ते देख सोने चांदी के भावों ने भी ऊंचाई से कुछ दिनों के लिए पीछा छुड़ा रखा है। सप्ताह के चौथे दिन यानि गुरुवार को भी सोने चांदी के दरों में गिरावट ही नजर आयी है। अमेरिका ईरान तनाव के बीच लगातार सोने चांदी की कीमतों में उलटफेर लगा हुआ है, कभी कीमतें आसमान छू जाती है तो कभी औंधे मुंह धरती पर गिर आती है।

घरेलू बाजार (MCX) में भाव कल के मुकाबले और ढलते नजर आये है वहीं सर्राफा बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमतों में हल्की नरमी बनी हुई है। सोने चांदी के दरों में नरमी के कारण खरीदारों में थोड़ी राहत दिख रही है। भारतीय सर्राफा बाजार के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,41,780 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है वहीं चांदी की कीमत 2,20,140 रुपये प्रति किलो हो गई है।

IBJA पर क्या है भाव ?

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन में भी सोने चांदी में हलचल देखने को मिल रही है। IBJA के मुताबिक सुबह बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबारी था। वहीं 22 कैरेट सोना भी 1,30,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 18 कैरेट गोल्ड की बात करें तो पिछले कारोबारी दिन के दर आज भी सामान्य बने हुए है।18 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,07,620 रुपय प्रति10 ग्राम बनी हुई है। चांदी के दर IBJA पर गुरुवार को 2,19,711 रुपय प्रति किलो पर कारोबार कर रहे है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today 15 July 2026: सोना-चांदी फिर महंगे, देखें आज का ताजा रेट

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव 

सोने की शुद्धता1 ग्राम (₹)10 ग्राम (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
24 कैरेट सोना₹14,178₹1,41,780₹4,01,940₹1,65,370
22 कैरेट सोना₹12,997₹1,29,965₹3,68,445₹1,51,589
20 कैरेट सोना₹11,815₹1,18,150₹3,34,950₹1,37,808
18 कैरेट सोना₹10,634₹1,06,335₹3,01,455₹1,24,027
16 कैरेट सोना₹9,452₹94,520₹2,67,960₹1,10,246
14 कैरेट सोना₹8,271₹82,705₹2,34,465₹96,466
12 कैरेट सोना₹7,089₹70,890₹2,00,970₹82,685
10 कैरेट सोना₹5,908₹59,075₹1,67,475₹68,904

स्थानीय टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन लागत और ज्वेलर्स के मार्जिन के कारण शहरों के हिसाब से कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है। वहीं देश के ज्यादातर शहरों में 1 किलो चांदी की कीमत स्थिर रही। चेन्नई, हैदराबाद और भुवनेश्वर जैसे कुछ शहरों में कीमतें अन्य शहरों की तुलना में थोड़ी अधिक बनी हुई हैं। बाजार जानकारों का मानना है कि औद्योगिक मांग और निवेशकों की सीमित खरीदारी के कारण चांदी के भाव फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: 4 दिन में ₹15,000 टूटी चांदी, सोना ₹1.43 लाख के नीचे; जानें आज का ताजा रेट

प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहर10 ग्राम चांदी (₹)100 ग्राम चांदी (₹)1 किलो चांदी (₹)
दिल्ली₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,350₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹2,350₹23,500₹2,35,000
चेन्नई₹2,400₹24,000₹2,40,000
पटना₹2,350₹23,500₹2,35,000
लखनऊ₹2,350₹23,500₹2,35,000
मेरठ₹2,350₹23,500₹2,35,000
अयोध्या₹2,350₹23,500₹2,35,000
कानपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
गाजियाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
नोएडा₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुरुग्राम₹2,350₹23,500₹2,35,000
जयपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
लुधियाना₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुवाहाटी₹2,350₹23,500₹2,35,000
इंदौर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
वडोदरा₹2,350₹23,500₹2,35,000
सूरत₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,350₹23,500₹2,35,000
नागपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
चंडीगढ़₹2,350₹23,500₹2,35,000
नासिक₹2,350₹23,500₹2,35,000
बैंगलोर₹2,350₹23,500₹2,35,000
भुवनेश्वर₹2,400₹24,000₹2,40,000
रायपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
हैदराबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today 14 July 2026: सोना ₹1,100 महंगा, चांदी ₹1,800 चढ़ी; जानें आपके शहर का ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी जानें भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत घटकर 4,040.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। वहीं  हाजिर चांदी 57.49 डॉलर प्रति औंस हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली, जबकि चांदी सीमित दायरे में कारोबार करती रही। अमेरिकी डॉलर की चाल, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर जारी आशंकाएं और ग्लोबल टेंशन के कारण निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। वहीं, पश्चिम एशिया के हालात और कच्चे तेल की कीमतों पर भी बाजार की नजर बनी हुई है, जिसका असर आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।

धातुअंतरराष्ट्रीय भावबदलाव
स्पॉट गोल्डलगभग 4,040 अमेरिकी डॉलर प्रति औंसहल्की गिरावट
COMEX गोल्ड (अगस्त वायदा)लगभग 3,352 अमेरिकी डॉलर प्रति औंससीमित कमजोरी
स्पॉट सिल्वरलगभग 57.49 अमेरिकी डॉलर प्रति औंसलगभग स्थिर
COMEX सिल्वर (सितंबर वायदा)लगभग 48.30 अमेरिकी डॉलर प्रति औंसमामूली बढ़त

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today: 8 जुलाई को सोने-चांदी के भाव में भारी उठापटक, खरीदारी से पहले जानें आपके शहर का ताजा रेट

कीमती धातुओं को खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें ?

कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि आप सोने चांदी जैसे कीमती धातुओं को खरीदने जा रहे है तो कुछ बातों का ध्यान रखना आवशयक है, ऐसे में केवल कीमत देखकर खरीदारी करने के बजाय उसकी शुद्धता, हॉलमार्क, मेकिंग चार्ज और बिल जैसी जरूरी बातों पर भी ध्यान देना चाहिए।

  • हॉलमार्क वाला सोना खरीदें: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें, क्योंकि यह उसकी शुद्धता की गारंटी देता है।
  • बिल लेना न भूलें: खरीदारी के बाद पक्का बिल जरूर लें, जिसमें सोने की शुद्धता, वजन, मेकिंग चार्ज और टैक्स का पूरा विवरण हो।
  • मेकिंग चार्ज की तुलना करें: अलग-अलग ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज अलग हो सकते हैं। खरीदने से पहले एक-दो जगह कीमत की तुलना करना बेहतर रहता है।
  • HUID नंबर जांचें: हर हॉलमार्क ज्वेलरी पर मौजूद HUID नंबर को BIS Care ऐप के जरिए वेरिफाई किया जा सकता है।
  • दैनिक रेट जरूर देखें: सोने के भाव रोज बदलते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक करें।

डिस्क्लैमर- इस लेख में दी गई जानकारी सार्वजनिक बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। किसी भी प्रकार की खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Leave a Comment