Gold Silver Price Today: नए हफ्ते की शुरुआत सोना-चांदी में राहत के साथ, जानें आज आपके शहर का ताजा रेट

13 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी ₹5,400 प्रति किलो तक सस्ती हुई, जबकि सोने की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। जानें 24K, 22K, 18K गोल्ड और चांदी का ताजा शहरवार रेट।

Palak Gupta

13 जुलाई 2026

1 min read
Gold Silver Price Today: नए हफ्ते की शुरुआत सोना-चांदी में राहत के साथ, जानें आज आपके शहर का ताजा रेट

जुलाई का यह तीसरा हफ्ता भी सोने चांदी के भावों में गिरावट लेकर आया है। हफ्ते के तीसरे सोमवार को भी दरों में नरमी ही महसूस की गयी है। अगर आप इन धातुओं की खरीदारी करने का सोच रहे हैं तो बाजार एक्सपर्ट्स के अनुसार आपको सोने चांदी के रेट को जान लेना चाहिए। वहीं अगर निवेशक इन धातुओं पर निवेश करने की रूचि रखते है उनको लंबी अवधि के लिए निवेश करने की सलाह दी गयी है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में निरंतर परिवर्तन देखने को मिल रहा है। लगातार कुछ दिनों से अमेरिकी हमलों ने ईरान में बड़ी दुविधा खड़ी कर दी है जिसका असर कहीं न कहीं अन्य देशों पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दिखाई दे रही है जिसका सीधा असर सोने चांदी के भावों में गिरावट के तौर पर दिखाई दे रहा है।

घरेलू बाजार में क्या है भाव ?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX ) में बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने की कीमत 2000 के करीब नीचले स्तर पर गिरती नजर आई। पिछले कारोबारी सत्र से सोने की कीमत 0.29 प्रतिशत नीचे फिसलकर 1,47,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं चांदी के भाव भी सोने के साथ कंधा मिलाकर गिरावट की सीढ़ी चढ़ रहे है। घरेलु बाजार में चांदी के भाव 2.5 प्रतिशत फिसलकर 2,17,277 प्रति किलोग्राम पर अभी कारोबारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कल के मुकाबले चांदी में 5,400 की गिरावट दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी दिन 24 कैरेट सोना 430 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,44,480 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत में भी नरमी देखने को मिली और इसका भाव करीब 2,21,540 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास बंद हुआ था। सोने और चांदी की कीमत में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट आई है।

आखिर क्या है सोने चांदी में गिरावट का कारण ?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल भी एक कारण हैं। इसके अलावा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने की आशंकाओं के कारण आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इससे महंगाई के ऊंचे बने रहने और ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे रहने की चिंताएं बढ़ गई हैं।

सोने चांदी की कीमतें लगातार बदलती भी रहती है क्योंकि इन धातुओं की कीमतें सिर्फ घरेलू मांग पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों की कीमतों में उतर-चढ़ाव पर भी निर्भर करती है।  यही वजह है कि सर्राफा बाजार में लगभग हर दिन नए रेट जारी किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: 4 दिन में ₹15,000 टूटी चांदी, सोना ₹1.43 लाख के नीचे; जानें आज का ताजा रेट

सर्राफा बाजार के भी जानें भाव

ऊंची ब्याज दरों का सीधा असर सोने और चांदी जैसी बिना ब्याज वाली परिसंपत्तियों पर पड़ता है, जिसके कारण हफ्ते की शुरुआती दौर से ही सर्राफा बाजार में उलटफेर चल रहा है। 24 कैरेट वाला सोना 1,420 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत में 1,300 रुपये की गिरावट आई है और यह 1,31,000 रुपये पर है। इसी तरह 18 कैरेट वाला सोना 1,070 रुपये नीचे 1,07,180 रुपये पर आ गया। चांदी में भी बड़ी कमजोरी रही और इसका भाव 15,000 रुपय प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गया। फिलहाल देश में चांदी का औसत भाव 2,35,000 रुपय प्रति किलोग्राम चल रहा है।

यह भी पढ़ें: आज फिर बदले सोने-चांदी के भाव, 24K गोल्ड ₹1.45 लाख के नीचे; जानें आपके शहर का नया रेट

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
मुंबई₹1,44,330₹1,32,300₹1,08,250
दिल्ली₹1,44,480₹1,32,450₹1,08,400
चेन्नई₹1,45,090₹1,33,000₹1,11,200
कोलकाता₹1,44,330₹1,32,300₹1,08,250
जयपुर₹1,44,480₹1,32,450₹1,08,400
लखनऊ₹1,44,480₹1,32,450₹1,08,400
पटना₹1,44,380₹1,32,350₹1,08,300
अहमदाबाद₹1,44,380₹1,32,350₹1,08,300
वडोदरा₹1,44,380₹1,32,350₹1,08,300
सूरत₹1,44,380₹1,32,350₹1,08,300
इंदौर₹1,44,380₹1,32,350₹1,08,300
गुरुग्राम₹1,44,480₹1,32,450₹1,08,400
नोएडा₹1,44,480₹1,32,450₹1,08,400
गाजियाबाद₹1,44,480₹1,32,450₹1,08,400
मेरठ₹1,44,480₹1,32,450₹1,08,400
कानपुर₹1,44,480₹1,32,450₹1,08,400
अयोध्या₹1,44,480₹1,32,450₹1,08,400
चंडीगढ़₹1,44,480₹1,32,450₹1,08,400
लुधियाना₹1,44,480₹1,32,450₹1,08,400
पुणे₹1,44,330₹1,32,300₹1,08,250
नागपुर₹1,44,330₹1,32,300₹1,08,250
नासिक₹1,44,360₹1,32,330₹1,08,280
गुवाहाटी₹1,44,330₹1,32,300₹1,08,250

यह भी पढ़ें: सोना ₹300 और चांदी ₹3500 हुई सस्ती, बाजार में कीमतों में आई बड़ी गिरावट

चांदी का भाव

चांदी की शुद्धता1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
999 फाइन₹2,22,960₹6,321₹2,601
925 स्टर्लिंग₹2,06,238₹5,847₹2,406
900 कॉइन₹2,00,664₹5,689₹2,341
800 जर्मन₹1,78,368₹5,057₹2,080

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today: 8 जुलाई को सोने-चांदी के भाव में भारी उठापटक, खरीदारी से पहले जानें आपके शहर का ताजा रेट

विशेषज्ञों की सलाह

कमोडिटी विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की दिशा काफी हद तक अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति, डॉलर इंडेक्स और पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर निर्भर करेगी। यदि तेल की कीमतें लगातार ऊंची रहती हैं और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका बनी रहती है, तो कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी बाजार रिपोर्ट्स पर आधारित है। खरीदारी या निवेश से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या विभिन्न स्रोत से ताजा कीमत की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.