Gold Silver Rate Today: 8 जुलाई को सोने-चांदी के भाव में भारी उठापटक, खरीदारी से पहले जानें आपके शहर का ताजा रेट

8 जुलाई 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अगर आप गोल्ड या सिल्वर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो दिल्ली, मुंबई, अयोध्या, हैदराबाद, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों के 24K, 22K और 18K गोल्ड के ताजा रेट यहां चेक करें।

Palak Gupta

8 जुलाई 2026

1 min read
Gold Silver Rate Today: 8 जुलाई को सोने-चांदी के भाव में भारी उठापटक, खरीदारी से पहले जानें आपके शहर का ताजा रेट

सोने चांदी के भावों में पिछले 3 दिन से ऊंचाई से मुंह मोड़ लिया है और लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद भी आज यानि 8 जुलाई 2026 को सोने चांदी के दर निचले स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। आज घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के भावों में हलचल देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बढ़ती उम्मीदें और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है।

आज सुबह MCX बाजार खुलते ही इन दोनों धातुओं में जोरदार गिरावट दर्ज की गई वही दूसरी ओर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव इतने बढ़ गए हैं कि अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर एयर स्ट्राइक की है जिसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। इसी के साथ अमेरिका डॉलर मजबूत हुआ है जिसके कारण निवेशकों के बीच चिंता का माहौल जारी है।

यह भी पढ़ें: सोने ने फिर दिखाई चमक, चांदी भी हुई महंगी 2 जुलाई के ताजा रेट ने बदला बाजार का मूड – खबर मिरर

सर्राफा बाजार के भाव

आज सर्राफा बाजार खुलते ही 24 कैरट सोने की कीमत में 770 रुपये की गिरावट दर्ज की गई वही 22 कैरट सोना भी करीब 700 रुपये फिसला। आज 24 कैरट की कीमत 1,44,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है और 22 कैरट सोना भी 1,32,450 रुपये  प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 18 कैरेट वाला सोना भी 570 रुपये लुढ़ककर 1,08,370 रुपये पर आ गया। चांदी 2,45,000 रुपये पर फ्लैट ट्रेड कर रही है।

पिछले कारोबारी दिन में सोने चांदी के दर सर्राफा बाजार में गिरावट के साथ दिखाई दिए। कल यानि 7 जुलाई 2026 को 22 कैरट सोना 1,360 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,260 रुपये पर बंद हुआ वहीं 22 कैरट गोल्ड 1,250 रुपये लुढ़ककर 1,33,150 रुपये पर आ गया जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,030 रुपये नीचे 1,08,940 रुपये रह गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.6% गिरकर $4,138.32 प्रति औंस पर आ गया, जबकि अगस्त डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.4% गिरकर $4,149.90 पर आ गया था। इसी कारण भारतीय बाजार में इन दोनों धातुओं के दाम गिरते नजर आये।

यह भी पढ़ें: सोना खरीदना हुआ महंगा! चांदी ने भी दिखाई दमदार तेजी, 3 जुलाई के ताजा रेट देखें – खबर मिरर

शहर24 कैरेट सोना (₹/ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/ग्राम)
चेन्नई₹14,542₹13,330₹11,150
मुंबई₹14,449₹13,245₹10,837
दिल्ली₹14,464₹13,260₹10,852
कोलकाता₹14,449₹13,245₹10,837
बेंगलुरु₹14,449₹13,245₹10,837
हैदराबाद₹14,449₹13,245₹10,837
केरल₹14,449₹13,245₹10,837
पुणे₹14,449₹13,245₹10,837
वडोदरा₹14,454₹13,250₹10,842
अहमदाबाद₹14,454₹13,250₹10,842
जयपुर₹14,464₹13,260₹10,852
लखनऊ₹14,464₹13,260₹10,852
कोयंबटूर₹14,542₹13,330₹11,150
मदुरै₹14,542₹13,330₹11,150
विजयवाड़ा₹14,449₹13,245₹10,837
पटना₹14,454₹13,250₹10,842
नागपुर₹14,449₹13,245₹10,837
चंडीगढ़₹14,464₹13,260₹10,852
सूरत₹14,454₹13,250₹10,842
भुवनेश्वर₹14,449₹13,245₹10,837
विशाखापत्तनम₹14,449₹13,245₹10,837
नासिक₹14,452₹13,248₹10,840
मैसूर₹14,449₹13,245₹10,837
इंदौर₹14,454₹13,250₹10,842
कानपुर₹14,464₹13,260₹10,852

अलग शहर में अलग भाव क्यों है ?

सोने चांदी के अपने शहर में अलग और दूसरे शहर में अलग भाव देख कर आपके मन में जरूर यह सवाल आता होगा कि अलग शहर में अलग भाव क्यों है ? इसका सबसे बड़ा कारण होता है स्थानीय टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन लागत, ज्वेलर्स का मेकिंग चार्ज, स्थानीय मांग और सप्लाई है।

इसके अलावा किसी शहर में सोने की मांग अधिक होने पर कीमतें थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं, जबकि कम मांग वाले शहरों में रेट अपेक्षाकृत कम रहते हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत, डॉलर की मजबूती का असर पूरे देश के सोने चांदी के भावों में पड़ता है, लेकिन स्थानीय खर्चों की वजह से हर शहर का अंतिम रेट अलग दिखाई देता है। इसलिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ या पटना जैसे शहरों में सोने-चांदी के भाव में थोड़ा अंतर होना सामान्य बात है।

यह भी पढ़ें: आज का सोना-चांदी रेट 4 जुलाई 2026: जेब पर कितना पड़ेगा असर ? खरीदारी से पहले जान लें नए भाव – खबर मिरर

भारत के मुख्य शहरों में चांदी के भाव

शहर10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलोग्राम (₹)
लखनऊ₹2,450₹24,500₹2,45,000
जयपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
दिल्ली₹2,450₹24,500₹2,45,000
पटना₹2,450₹24,500₹2,45,000
मुंबई₹2,450₹24,500₹2,45,000
अहमदाबाद₹2,450₹24,500₹2,45,000
पुणे₹2,450₹24,500₹2,45,000
कोलकाता₹2,450₹24,500₹2,45,000
मेरठ₹2,450₹24,500₹2,45,000
लुधियाना₹2,450₹24,500₹2,45,000

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी में फिर आई तेजी, क्या अभी खरीदना होगा फायदे का सौदा? जानें आज का भाव – खबर मिरर

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भी जाने रेट

ग्लोबल मार्केट में भी भावों के साथ बड़ी हेर-फेर दिख रही है जिसका असर भारतीय बाजार पर देखने को मिल रहा है। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.1 प्रतिशत गिरकर 4,100.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं सिल्वर की बात करें तो स्पॉट सिल्वर भी 0.3 प्रतिशत गिरकर $59.82 प्रति औंस पर गई। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें अमेरिकी डॉलर, बॉन्ड यील्ड और वैश्विक निवेशकों की खरीदारी पर निर्भर करती हैं।

डिस्क्लेमर- सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल, टैक्स, स्थानीय मांग और अन्य आर्थिक कारकों के आधार पर लगातार बदलती रहती हैं। खरीदारी या निवेश का निर्णय लेने से पहले अपने शहर के ताजा रेट और अधिकृत ज्वेलर से जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.