Gold Silver Price Today 19 June 2026: चांदी ₹8,000 टूटी, सोना भी ₹3,000 हुआ सस्ता, जानें आज आपके शहर का नया रेट

सोने चांदी के भावो ने फिर फिसलते हुए दिखाई नरमी।चांदी ₹8,000 तक सस्ती हुई, जबकि सोने के भाव में भी करीब ₹3,000 की कमी देखने को मिली। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में ताजा भाव।

आज यानि 19 जून के दिन की शुरुआत ही सोने चांदी के दामों में गिरावट दर्ज़ की गयी है। यदि आप सोने चांदी खरीदने की सोच रहे है तो आज का दिन बिलकुल सही सही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में शुक्रवार की शुरुआत होते ही चांदी भयंकर अंक नीचे गिरता हुआ नज़र आया। दूसरी ओर सोना भी काफी सस्ता होता देखा गया।

सराफा बाज़ार में दोनों धातु यानि सोना और चांदी में बहुत बड़ी गिरावट दर्ज़ की गयी है , ऐसा माना जा रहा है की सोने चांदी ने नीचे सीढ़ी उतरना चालू कर दिया है। 18 जून को प्रति किलोग्राम चांदी 2,37,572 रुपये पर गिरते हुए ही बंद हुई वही 19 जून को खुलते ही गिरकर 2,29,561 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करने लग गयी।

सोना भी आज चांदी के नक़्शे कदमो पर चलकर गिरती हुई ही दिख रही है, भारतीय बाज़ार के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरट सोना 1,49,000 रूपए पर खुलता दिखा। 18 जून 2026 को सोना 1,53,890 रूपए पर क्लोज हुआ ,वही 19 जून को अचानक सोना 3,057 रूपए नीचे फिसलकर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरट गोल्ड की बात करते तो सराफा बाज़ार में 22 कैरट की कीमत 1,37,000 रूपए दिखाई दी वही 18 कैरट सोना 1,12,990 पर खुलकर ट्रेड कर रहा है।

क्या है सोने चांदी में गिरावट का कारण ?

सोने चांदी के भाव सिर्फ जून के शुरुआती दिन में बढ़े थे, फिर धीरे-धीरे फ्लैट नज़र आए और आखिर में आकर गिरते दिखाई दिए। सोने चांदी में फिसलन का कारण कहीं न कहीं अमेरिका से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार US FED की बैठक में रेपो रेट को स्थिर रखने का ऐलान किया है यानी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया और ये 3.50 प्रतिशत से 3.75 प्रतिशत दायरे में हैं। विशेषज्ञों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका भी जाता रहे है जिससे निवेशकों को सावधानी से ट्रेड करने की सलाह भी सामने रखी है।

भारत के अलग-अलग शहरों में सोने चांदी के दाम अलग देखने को मिल सकते है इसकी मुख्य वजह स्थानीय मांग, परिवहन लागत, ज्वेलर्स का प्रीमियम, स्टॉक उपलब्धता और क्षेत्रीय बाजार की स्थिति होती है।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत, चांदी ₹1,750 सस्ती, सोने में मामूली बढत

देश भर में सोने के भाव

शहर22 कैरेट सोना24 कैरेट सोना
दिल्ली₹1,40,500 के आसपास₹1,53,300 के आसपास
मुंबई₹1,40,800 के आसपास₹1,53,600 के आसपास
कोलकाता₹1,40,800 के आसपास₹1,53,600 के आसपास
चेन्नई₹1,41,200 के आसपास₹1,54,000 के आसपास
बेंगलुरु₹1,40,900 के आसपास₹1,53,700 के आसपास
हैदराबाद₹1,41,000 के आसपास₹1,53,900 के आसपास
अहमदाबाद₹1,41,000 के आसपास₹1,53,800 के आसपास

यह भी पढ़ें: आज का गोल्ड-सिल्वर भाव: खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के रेट

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार हाल ही में सोने चांदी में गिरावट जरूर आई है लॉन्ग टर्म के लिए सोना चांदी अभी भी सुरक्षित निवेश विकल्प माने जा सकते है। यदि आप ज्वेलरी खरीदने या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह कीमतों पर नज़र रखने का अच्छा समय हो सकता है।

डिस्क्लेमर- यहाँ बताए गए सोने चांदी के भाव बाज़ार की चाल, टैक्स, ज्वेलर्स की मार्जिन और अन्य निवेश स्रोत पर आधारित है। किसी भी प्रकार की खरीदारी या निवेश से पहले स्थानीय ज्वेलर अथवा आधिकारिक स्रोत से लेटेस्ट रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Leave a Comment

Sumit Shukla के रूप में लॉग इन किया गया। अपनी प्रोफ़ाइल संपादित करेंलॉग आउट करें? आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *