आज का गोल्ड-सिल्वर भाव: खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के रेट

सोने की कीमतों में आई गिरावट से ग्राहकों को राहत मिली है, जबकि चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं। खरीदारी से पहले जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा रेट।
सोने चांदी के भाव निरन्तर बदलते दिख रहे है , ऐसे में जानिए क्या है निवेशक एक्सपर्ट्स की सलाह

अंतरराष्ट्रीय तनाव से जुड़े सारे तनाव को धीरे-धीरे विराम मिलने जा रहा है, हाल में देखा गया है की तीन महीने से लगातार चल रहे अमेरिका-ईरान द्वेष ने अब समझौते के कागज़ो पर हस्ताक्षर कर दिए है। शांति का प्रदर्शन देख कच्चे तेल के रेट ने भी फ़िसलना शुरू कर दिया है।

सोने चांदी के भावो ने एक बार फिर से गिरना शुरू हो गयी है। सराफा बाज़ार में आज सोना शुरुआती कारोबार से नीचे की सीढ़ी उतरता हुआ नज़र आया है। डॉलर की चाल व अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के दर ने सोने चांदी में भी हलचल मचा दी है। आज यानि 18 जून 2026 में एमसीएक्स में शुरुवाती दौर में ही सोने का भाव 1,600 रुपये नीचे गिरता नज़र आया। वही दिन की शुरुआत से ही चांदी ने भी  6,300 रुपये नीचे गिरकर पकड़ कमज़ोर करी।

फ़िलहाल सराफा बाज़ार में सोना शांति की डोर थामे फ्लैट है वही चांदी में गिरावट दिखाई दे रही है। भारतीय बाज़ार पर अगर नज़र डाली जाये तो आज 18 जून को 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,100 रुपये है जबकि 22 कैरट गोल्ड 1,38,500 रुपये पर कारोबार करता नज़र आ रहा है।

चांदी के भाव में कल के दर से करीबन 5,000 रूपए की गिरावट से 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर चांदी ट्रेड कर रही है। कई निवेश एक्सपर्ट्स की यह सलाह है की निवेशकों के लिए थोड़ा समय को थामकर चलने का दिन है। विशेषज्ञों के अनुसार हाल ही के दिनों में हुए अमेरिका ईरान के बीच शांति समझौते की संभावनाओं ने वैश्विक बाजार में ट्रेड करने की धारणा को और मजबूत बना दिया है।

देश के शहरों में अलग सोने चांदी के दर आम तौर पर देखने को मिल सकते है जिसका सबसे बड़ा कारण जीएसटी, लोकल टैक्स, ज्वेलर्स का मार्जिन, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट के कारण सोने चांदी के भाव अलग अलग देखने को मिल सकते है।

सोने का आज का भाव क्या है ?

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
नई दिल्ली1,40,6001,53,400
मुंबई1,40,8001,53,600
चेन्नई1,41,2001,54,000
कोलकाता1,40,8001,53,600
बेंगलुरु1,40,9001,53,700
हैदराबाद1,41,0001,53,900
अहमदाबाद1,41,0001,53,800
पुणे1,40,8001,53,600

यह भी पढ़ें: 17 जून को सोना चमका, चांदी फिसली; जानें आपके शहर के ताजा रेट

विशेषज्ञों के अनुसार सोने के दरों में नरमी का कारण ग्लोबल टेंशन और निवेशकों की मुनाफा वसूली है।

चांदी का आज का भाव क्या है ?

शहरचांदी का भाव (₹/किलोग्राम)
दिल्ली2,60,000 – 2,65,000
मुंबई2,47,000 – 2,60,000
कोलकाता2,47,000 – 2,60,000
चेन्नई2,47,000 – 2,60,000
बेंगलुरु2,47,000 – 2,60,000
हैदराबाद2,47,000 – 2,60,000
अहमदाबाद2,47,000 – 2,60,000
लखनऊ2,57,000 – 2,60,000

चांदी के भाव जून के शुरुआती दिनों से ही लगातार फिसलते नज़र आये है, चांदी का भाव शहरों में आम तौर पर सामान्य ही देखने को मिलता है। हालांकि स्थानीय मांग, परिवहन लागत, थोक बाजार की उपलब्धता और ज्वेलर्स के मार्जिन के कारण दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अन्य शहरों में चांदी की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत, चांदी ₹1,750 सस्ती, सोने में मामूली बढत

एक्सपर्ट्स की माने तो जिस प्रकार शादी का सीजन पास आ रहा है उसके मुताबिक सोने चांदी की खरीदारी करने का यह सही समय है। हालांकि निवेशकों को वैश्विक आर्थिक संकेतों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों और डॉलर इंडेक्स की चाल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

डिस्क्लेमर – सोने चांदी के भाव कई स्रोतों जैसे सराफा बाजार, अंतराष्ट्रीय मार्केट व अलग अलग सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। किसी भी प्रकार की जानकारी या निवेश करने से पहले अपने पास के ज्वेलर या पिछले आंकड़ों को पढ़कर ही निर्णय ले।

Leave a Comment