दोपहर की 20 बड़ी खबरें: 18 जून 2026 की देश-दुनिया और बिजनेस की प्रमुख अपडेट

देश-दुनिया की 20 बड़ी खबरें | राजनीति, अर्थव्यवस्था, मौसम, टेक्नोलॉजी और दुनिया की हर बड़ी जानिए हर अपडेट एक जगह।
19 जून की दिन की सबसे बड़ी सुर्खियाँ। जनिये दिन की खबरें ख़बर मिरर के संग।

1. ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान में बदल चुकी है सत्ता, 60 दिन में समझौता न हुआ तो फिर होगी सैन्य कार्रवाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बेहद सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वहां “सत्ता परिवर्तन” जैसी स्थिति बन चुकी है और अमेरिका ने अपने तय लक्ष्य से भी ज्यादा हासिल कर लिया है। इस बयान के बाद मिडिल ईस्ट में पहले से चल रहे तनाव के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि यह टिप्पणी सीधे तौर पर ईरान की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाती है। ट्रम्प ने आगे यह भी चेतावनी दी कि अगर अगले 60 दिनों के भीतर कोई बड़ा समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई और बमबारी जैसे विकल्प पर जा सकता है। उनके इस बयान को एक तरह से दबाव बनाने की रणनीति माना जा रहा है, जिससे ईरान को बातचीत की टेबल पर लाने की कोशिश की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस बयान ने नई बहस छेड़ दी है कि क्या हालात फिर से टकराव की तरफ बढ़ रहे हैं।

2. रिकॉर्ड स्तर पर अमीरों का पलायन: 1.65 लाख करोड़पति छोड़ेंगे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे बड़े आकर्षण

बेहतर निवेश अवसरों और आसान टैक्स व्यवस्था की तलाश में दुनिया के करोड़पति तेजी से दूसरे देशों की जोरदार प्लांनिंग कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में रिकॉर्ड 1.65 लाख करोड़पति अपने देश छोड़कर विदेश में बस सकते हैं। यूएई और सिंगापुर इस दौड़ में सबसे आगे हैं, जहां बड़ी संख्या में अमीर लोग शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिका से सबसे ज्यादा करोड़पति माइग्रेट कर रहे हैं। वहीं भारत को उभरते हुए वेल्थ हब के रूप में देखा जा रहा है और उसे 56.5 का स्कोर मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत आर्थिक वृद्धि और बढ़ते निवेश अवसर भारत को वैश्विक संपत्ति केंद्र के रूप में पहचान दिला रहे हैं।

3. कानपुर के जगन्नाथ मंदिर ने दिए बारिश के संकेत? प्राचीन मान्यता के बीच इस साल कम वर्षा का दावा

कानपुर के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर को लेकर एक बार फिर बारिश की भविष्यवाणी चर्चा में है। मान्यता है कि मंदिर के गुंबद में लगे पत्थर पर मानसून से पहले पानी की बूंदें दिखाई देती हैं, जिनके आधार पर बारिश का अनुमान लगाया जाता है। इस बार पत्थर पर बूंदें तो दिखीं, लेकिन उनके टपकने की सूचना नहीं मिली, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर कम बारिश होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस दावे की कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है। मौसम से जुड़े आधिकारिक पूर्वानुमान भारतीय मौसम विभाग (IMD) जारी करता है। मंदिर की यह परंपरा वर्षों पुरानी है और इसे आस्था से जोड़कर देखा जाता है, जबकि बारिश की वास्तविक स्थिति का पता मौसम विभाग के आंकड़ों से ही चलता है।

4. ITR Filing Last Date 2026: रिटर्न भरने की अंतिम तारीख क्या है और देरी होने पर क्या मिलेगा दूसरा मौका?

आईटीआर भरने की तैयारी कर रहे करदाताओं के लिए जरूरी खबर है। आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 तय की गई है। समय पर रिटर्न दाखिल करने से लेट फीस और अन्य परेशानियों से बचा जा सकता है। अगर किसी वजह से तय तारीख तक रिटर्न दाखिल नहीं हो पाता है, तो करदाता बाद में भी बेलाटेड रिटर्न भर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए निर्धारित लेट फीस और अन्य नियम लागू होंगे, इसलिए विशेषज्ञ समय रहते रिटर्न दाखिल करने की सलाह दे रहे हैं।

5. AC Technology Revolution: बिना गैस और कंप्रेसर के होगी जबरदस्त कूलिंग, सॉलिड स्टेट टेक्नोलॉजी बदल सकती है एयर कंडीशनिंग का भविष्य

एयर कंडीशनिंग की दुनिया में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। नई सॉलिड स्टेट कूलिंग तकनीक के जरिए बिना गैस और कंप्रेसर के कमरे को ठंडा करने पर काम चल रहा है। इस तकनीक में पारंपरिक एसी की तरह रेफ्रिजरेंट गैस का इस्तेमाल नहीं होता, जिससे गैस लीक और रखरखाव की परेशानी भी काफी हद तक खत्म हो सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सॉलिड स्टेट कूलिंग अधिक ऊर्जा दक्ष और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। हालांकि यह तकनीक अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन इसके सफल होने पर भविष्य में एसी उद्योग में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

6. Success Story: दो बार रिजेक्शन झेलने के बाद नहीं मानी हार, महेश्वरी मोहन को घर आकर मिला टॉप कंपनी का ऑफर

लगातार दो बार रिजेक्शन मिलने के बावजूद महेश्वरी मोहन ने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य की ओर मेहनत जारी रखी। उनकी लगन और दृढ़ संकल्प का ही नतीजा रहा कि आखिरकार उन्हें एक बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिला। उनकी सफलता की कहानी आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। महेश्वरी का कहना है कि असफलता किसी भी सफर का अंत नहीं, बल्कि सीखने का अवसर होती है। दो बार निराशा हाथ लगने के बाद भी उन्होंने खुद पर भरोसा बनाए रखा और अपनी तैयारी जारी रखी, जिसके बाद सफलता ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी।

7. दिल्ली में आतंकी साजिश का पर्दाफाश: संवेदनशील इलाकों की रेकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जांच में सामने आया है कि ISI से जुड़े संदिग्धों ने गफ्फार मार्केट, कनॉट प्लेस समेत कई संवेदनशील स्थानों की रेकी की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इन जगहों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेज रहे थे। स्पेशल सेल की कार्रवाई में कई मुज़रिम को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसियां इस बात की जाँच कर रही हैं कि नेटवर्क का मकसद क्या था और किन स्थानों को निशाना बनाने की तैयारी थी। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित खतरे को टाल दिया गया।

8. Petrol Diesel Price Today: US-Iran समझौते के बाद और सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या अब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

अमेरिका-ईरान समझौते के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। तेल कंपनियों ने 18 जून को ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। तेल कंपनियों ने फिलहाल पुराने रेट ही बरकरार रखे हैं।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली102.1295.20
मुंबई111.1897.83
कोलकाता113.5199.82
चेन्नई107.7799.55

9. मॉनसून पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! अल-नीनो का असली असर अभी बाकी, अगले 5 महीने बढ़ा सकते हैं भारत की मुश्किलें

अल-नीनो का असर अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले 5 महीने भारत के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। मौसम एजेंसियों के अनुसार, प्रशांत महासागर में अल-नीनो की स्थिति तेजी से मजबूत हो रही है, जिससे जुलाई से नवंबर के बीच मानसून कमजोर पड़ने, बारिश कम होने और गर्मी बढ़ने की आशंका है। अल-नीनो का प्रभाव आमतौर पर मानसून के मध्य और अंतिम चरण में ज्यादा दिखता है। इससे कृषि, जल भंडारण और खाद्य उत्पादन पर असर पड़ सकता है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिक यह भी बताते हैं कि सिर्फ अल-नीनो के आधार पर सूखे की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती, क्योंकि भारतीय महासागर डाइपोल (IOD) समेत कई अन्य कारक भी मानसून को प्रभावित करते हैं।

10. राज्यसभा चुनाव का दिलचस्प समीकरण: हेमंत सोरेन को क्यों दिख रहा डबल फायदा, नथवानी की राह कौन करेगा आसान?

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला दूसरी सीट पर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उम्मीद है कि INDIA गठबंधन के पास मौजूद विधायकों के समर्थन और संभावित क्रॉस वोटिंग के दम पर दोनों सीटें जीतकर ‘डबल बोनस’ हासिल किया जा सकता है। गठबंधन का दावा है कि उसके पास पर्याप्त संख्या बल है और सहयोगी दलों का समर्थन भी मिल रहा है। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी NDA के समर्थन और कुछ अन्य विधायकों के सहारे जीत की उम्मीद लगाए हुए हैं। नाथवानी के पक्ष में NDA की एकजुटता और अतिरिक्त समर्थन को उनकी सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है। चुनावी नतीजे यह तय करेंगे कि हेमंत सोरेन की रणनीति सफल होती है या फिर नाथवानी एक बार फिर अपनी राजनीतिक पकड़ साबित करने में कामयाब रहते हैं।

11. Shiv Sena UBT में बगावत तेज: शिंदे खेमे से क्या चाहते हैं बागी सांसद, ‘ऑपरेशन टाइगर 2’ पर क्यों अटका मामला?

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिवसेना के कुछ सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट के संपर्क में होने की चर्चा है, जिससे पार्टी में बगावत की अटकलें जोर पकड़ रही हैं। माना जा रहा है कि ये सांसद राजनीतिक भविष्य और संगठन में बेहतर भूमिका की उम्मीद के साथ शिंदे खेमे की ओर देख रहे हैं। हालांकि, मामला अभी पूरी तरह साफ नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, बागी माने जा रहे सभी सांसदों के बीच अभी सहमति नहीं बन पाई है, जबकि दल-बदल कानून से जुड़े गणित भी राह में बड़ी चुनौती बने हुए हैं। इसी वजह से चर्चित ‘ऑपरेशन टाइगर 2’ फिलहाल आगे बढ़ने के बजाय इंतजार की स्थिति में नजर आ रहा है।

12. अमेरिका-ईरान समझौते पर लगी अंतिम मुहर, जानिए डील में क्या तय हुआ और किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दोनों देशों ने एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत सैन्य टकराव से बचने, क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने और बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने पर सहमति बनी है। समझौते के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस एग्रीमेंट में ईरान पर कुछ प्रतिबंधों में राहत, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास तथा परमाणु कार्यक्रम को लेकर आगे बातचीत जारी रखने जैसे प्रावधान शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समझौता दोनों देशों के रिश्तों में नई शुरुआत साबित हो सकता है, हालांकि कई मुद्दों पर अभी भी आगे चर्चा होना बाकी है।

13. US Fed Interest Rate: ट्रंप की मांग फिर हुई नजरअंदाज, फेड ने चौथी बार लगातार ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने एक बार फिर ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया है। नए फेड चेयरमैन के कार्यकाल में भी लगातार चौथी बार दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। इससे साफ संकेत मिला है कि फेड फिलहाल महंगाई और आर्थिक हालात पर नजर बनाए रखना चाहता है, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लंबे समय से ब्याज दरों में कटौती की वकालत करते रहे हैं। फेड के इस फैसले के बाद बाजारों की नजर अब आने वाले आर्थिक आंकड़ों पर टिकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई में ठोस कमी आने तक केंद्रीय बैंक जल्दबाजी में दरों में कटौती नहीं करेगा। ऐसे में कर्ज, निवेश और वैश्विक बाजारों पर फेड की आगे की नीति का असर बना रहेगा।

14. Haier HQLED Smart TV Series Launch: Gemini AI, 50W साउंड और 75 इंच तक की बड़ी स्क्रीन के साथ आए नए टीवी

टीवी खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए Haier ने अपनी नई HQLED Smart TV सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में 43 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच तक के मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने बेहतर पिक्चर क्वालिटी के साथ 50W साउंड आउटपुट और 2GB रैम जैसे फीचर्स दिए हैं, जिससे यूजर्स को घर पर ही सिनेमाघर जैसा अनुभव मिल सके। नई टीवी सीरीज की खास बात जेमिनी ऐआई सपोर्ट है, जो कंटेंट सर्च और वॉयस कमांड को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाता है। Google TV के साथ आने वाले ये टीवी उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जो मनोरंजन के साथ लेटेस्ट AI फीचर्स का भी फायदा उठाना चाहते हैं।

15. OnePlus Pad 3 Pro हुआ लॉन्च: 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम और दमदार फीचर्स से लैस नया टैबलेट

OnePlus ने अपने टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए OnePlus Pad 3 Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जिन्हें काम, पढ़ाई और एंटरटेनमेंट के लिए दमदार परफॉर्मेंस चाहिए। टैबलेट में 13,380mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक रैम दी गई है, जिससे लंबे समय तक बिना रुकावट इस्तेमाल किया जा सकेगा। OnePlus Pad 3 Pro में बड़ी डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट मल्टीटास्किंग, गेमिंग और कंटेंट स्ट्रीमिंग के दौरान स्मूद अनुभव देगा।

16. Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द देगा एंट्री, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 8,100mAh बैटरी बन सकती है सबसे बड़ी खासियत

Vivo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जिसे लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 1.5K एमोलेड डिस्प्ले और 8,100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। बड़ी बैटरी की वजह से यह डिवाइस उन यूजर्स को पसंद आ सकता है, जो लंबे बैकअप वाले फोन की तलाश में हैं। लीक्स के अनुसार, फोन में दमदार प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन फीचर्स को देखते हुए यह स्मार्टफोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकता है।

17. UP Economy Boom: उत्तर प्रदेश की GDP को नई रफ्तार देने में राजधानी ने निभाई अहम भूमिका, जानिए कैसे बदली तस्वीर

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लखनऊ की हिस्सेदारी लगातार बढ़ती जा रही है। बीते कुछ वर्षों में शहर में तेजी से हुए इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, नए निवेश और कारोबारी गतिविधियों ने आर्थिक रफ्तार को मजबूत किया है। मेट्रो, एक्सप्रेसवे, आईटी सिटी और नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स ने राजधानी की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाई है। इसी का असर प्रदेश की जीडीपी पर भी देखने को मिल रहा है। निवेशकों का बढ़ता भरोसा, बेहतर कनेक्टिविटी और रोजगार के नए अवसर लखनऊ को उत्तर प्रदेश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों में शामिल कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि राजधानी की यह तेज रफ्तार आने वाले वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती दे सकती है।

18. Investment Tips: बच्चों की बढ़ती कॉलेज फीस के लिए अभी से करें तैयारी, ये 4 निवेश विकल्प बना सकते हैं भविष्य सुरक्षित

बच्चों की शिक्षा के लिए SIP, PPF, सुकन्या समृद्धि योजना और चाइल्ड प्लान जैसे विकल्पों पर विचार किया जा सकता है। निवेश का चुनाव करते समय लक्ष्य, समयावधि और जोखिम उठाने की क्षमता को ध्यान में रखना जरूरी है। सही योजना और नियमित निवेश से बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए मजबूत फंड तैयार किया जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जल्दी निवेश शुरू करने से बड़ा फंड तैयार करना आसान हो जाता है और भविष्य में फीस का बोझ कम महसूस होता है।

19. पेंशन दिलाने के नाम पर हजारों की वसूली का आरोप, खुलासा होते ही साहिबगंज से फरार हुए बिचौलिए

झारखंड के साहिबगंज जिले में पेंशन योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है । आरोप है कि कुछ बिचौलियों ने लाभार्थियों से पेंशन स्वीकृत कराने का झांसा देकर 12-12 हजार रुपये तक वसूल लिए। मामला उजागर होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शिकायतों के सामने आने और नाम उजागर होने के बाद आरोपी बिचौलिए फरार बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। वहीं, पीड़ितों ने अपने पैसे वापस दिलाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े: G7 Summit में मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- नाविकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी

20. NSE IPO की तैयारी तेज: 30,000 करोड़ रुपये तक का हो सकता है इश्यू, निवेशकों की नजरें सबसे बड़ी लिस्टिंग पर

लंबे इंतजार के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने आई पी ओ लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एक्सचेंज ने इसके लिए ड्राफ्ट दस्तावेज जमा कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आई पी ओ का आकार करीब 30 हजार करोड़ रुपये तक हो सकता है, जिससे यह देश के सबसे बड़े सार्वजनिक निर्गमों में शामिल हो सकता है। यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल आधारित होगा। यानी मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे, जबकि NSE के पास इस प्रक्रिया से कोई नई पूंजी नहीं आएगी। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि NSE की लिस्टिंग भारतीय पूंजी बाजार के लिए एक अहम पड़ाव साबित हो सकती है।

Leave a Comment