सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत, चांदी ₹1,750 सस्ती, सोने में मामूली बढत

सोने चांदी के भाव में 3 दिन की निरन्तर तेजी ने थामी डोर, सोने हुआ फ्लैट वही चांदी फिसली नीचे। जानिए क्या है आज के लेटेस्ट रेट।

Palak Gupta

16 जून 2026

1 min read
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत, चांदी ₹1,750 सस्ती, सोने में मामूली बढत

जून के शुरुआत से गिरावट पकड़ते सोने चांदी ने 3 दिन की लगातार उछाल के बढ़ आज यानि 16 जून 2026 को दर गिरा लिए है। सराफा बाजार में जो सोने चांदी का भाव पिछले दिनों से उछाल पर था, अब फिसलता हुआ नजर आ रहा है। आज सोने चांदी के भावों में हलकी ठंडक देखने को मिल रही है।

सोने के दर में ठहराव आ गया है वही चांदी 1,750 रुपए से नीचे फिसलती नजर आ रही है। पिछले स्तरों में वैश्विक संकेतो, डॉलर इंडेक्स में गिरावट और कच्चे तेल के दामों में गिरावट के कारण सोने चांदी के भावों में निरन्तर 3 दिनों तक ऊँचाई का ट्रेंड देखा गया। इसके कारण निवेशकों की ट्रेड करने में रूचि और भी बढ़ गयी थी, वही ज्वेलरी की खरीदारी करने वाले लोगो ने भी सावधानी बरतनी चालू कर दी थी।

आज यानी 16 जून 2026 सोने चांदी की खरीदारी का एक्यूरेट टाइम पीरियड माना जा रहा है जहाँ सोने चांदी दोनों के दरों में कमजोरी दिख रहे है। कई विशेषज्ञों के अनुसार जबसे सोने के दाम गिरे है तब से सोने के दर संभल नहीं पाए। MCX के अनुसार अभी के ताज़ा भाव पर गौर किया जाये तो स्थिरता देखी गयी है, हलाकि कुछ कह नहीं सकते यह स्थिति कब तक यूही बनी रहेगी।

आज के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरट गोल्ड का दर 1,51,370 रूपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है वही 22 कैरट सोना 1,38,750 रूपए प्रति 10 ग्राम पर टिका हुआ है, 18 कैरट सोने में भी 120 रुपए की गिरावट के साथ 1,13,530 रुपए पर चल रहा है। कल के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरट सोने में 160 रूपए की गिरावट दर्ज़ हुई और 22 कैरट सोना 150 रूपए नीचे गिरा।

चांदी के भाव में कल के मुताबिक 1,750 रुपयों की गिरावट देखी गयी जिसमे अभी चांदी 2,65,000 रुपये प्रति किलो पर फ्लैट है। भारत के अलग शहरों में दर अलग हो सकते है जिसका सीधा संबंध जीएसटी, ज्वेलर्स की मार्जिन, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और लोकल टैक्स पर आधारित होता है। सोने की लागत आज चेन्नई में सबसे अधिक दर्ज़ की गयी है। मुंबई और कोलकाता में रेट सामान्य ही चल रहे है।

यह भी पढ़े: Gold Rate Today: खरीदारी से पहले जानें 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत

सोने के 16 जून 2026 के लेटेस्ट रेट

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,51,520₹1,38,900₹1,13,680
मुंबई₹1,51,370₹1,38,750₹1,13,530
कोलकाता₹1,51,370₹1,38,750₹1,13,530
चेन्नई₹1,53,380₹1,40,600₹1,17,900
लखनऊ₹1,51,520₹1,38,900₹1,13,680
कानपुर₹1,51,520₹1,38,900₹1,13,680
पटना₹1,51,420₹1,38,800₹1,13,580
जयपुर₹1,51,520₹1,38,900₹1,13,680
इंदौर₹1,51,420₹1,38,800₹1,13,580
भोपाल₹1,51,420₹1,38,800₹1,13,580

चांदी के ताज़ा भाव

Purityकीमत (₹ प्रति किलो)स्थिति
999 (Finest Silver)₹2,65,000फ्लैट
925 (Sterling Silver)₹2,45,125 (लगभग)स्थिर
800 Silver₹2,12,000 (लगभग)स्थिर

यह भी पढ़े: सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी, चांदी में ₹7,200 और सोने में ₹3,300 की छलांग, खरीदारी होगी महंगी

चांदी के भावों ने जून के शुरुवाती दिनों से ही कमजोरी पकड़ रखी है। 15 जून को चांदी 2,51,458 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। 16 जून को 1,800 रूपए की गिरावट के साथ चांदी फ्लैट बनी हुई है। सोने के दरों में आम तौर पर शहरों में अलग रेट देखने को मिल सकता है वही चांदी हर जगह से स्थिर है।

डिस्क्लेमर – ऊपर बताये गए सारे दर सराफा बाजार, निवेश मार्किट, जीएसटी टैक्स पर आधारित है। यहाँ दिए गए सोने चांदी के भाव सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। वास्तविक खरीद या निवेश के लिए अपने नजदीकी ज्वेलर या आधिकारिक स्रोत से रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.