EPFO का नया तीसरा वर्शन सामने आ रहा है जहा PF वालो को काफी बेनेफिट देखने को मिलेंगे। अब आपको अपना प्रोविडेंट फण्ड का पैसा निकलने के लिए लम्बी लाइनों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वेरीफिकेशन के लिए जो घंटो तक लम्बे फॉर्म भरने पर पैसा हाथ में आता था अब कुछ सेकेंण्डो में ही राशि आपके पास होगी।
कर्मचारी भविष्य निधि संघठन जिससे इंग्लिश में एम्प्लॉय प्रोविडेंट फण्ड एसोसिएशन के नाम से भी जाना जाता है, नया बयां दिया है जिसमे लोगो को अब अपना PF का पैसा एटीएम व यूपीआई के माध्यम से आसानी से प्राप्त होगा। EPFO का यह नया अपडेट EPFO 3.O के नाम से जाना जा रहा है।
क्या है EPFO 3.O ?
एम्प्लॉय प्रोविडेंट फण्ड एसोसिएशन के तहत नयी योजना आयी है जिसको EPFO 3.O कहा जा रहा है। यह योजना नौकरी वासियों के लिए लाभदायक संगठन है जिसमे वह अपने PF यानि प्रोविडेंट फण्ड को आसानी से डिजिटल मोड के माध्यम से निकल सकते है। EPFO ने यह योजना लोगो का समय और सिस्टम को पूरी तरह से डिजिटल और तेज बनाने के प्रयास में शुरू किया है। पहले तक कर्मचारियों को PF निकासी के लिए डिजिटल का क्लेम डालकर कई दिनों या हफ्तों तक इंतजार करना पढता था, लेकिन इस नयी योजना के तहत अब लोग अपने फण्ड को एटीएम मशीन या यूपीआई के जरिये विथड्रॉ कर सकते है।
कर्मचारी भविष्य निधि संघठन के इस नए बदलाव में PF अकाउंट एक बैंक अकाउंट के तौर पर ही जाना जायेगा जिससे लोग बिना किसी देरी के अपने प्रोविडेंट फण्ड को जरूरी काम के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे, यहाँ तक की बैंक टू बैंक ट्रांसफर भी किया जा सकता है।
यह सिस्टम पहले से ही KYC, आधार कार्ड लिंकेज से पहले ही वेरीफाई करा लिया जायेगा जिससे PF अकाउंट लिंक होकर कुछ समय में पैसा ट्रांसफर होने की विधि और भी आसान हो जाएगी। सरकारी सूत्रों के हिसाब से EPFO 3.O, 2026 के अंत या फिर 2027 के शुरुआती दिनों से लागू होता दिखेगा ।
यह भी पढ़े: Trump Tension: अमेरिका में बढ़ी महंगाई की चिंता, ईरान संकट बना नई चुनौती
क्या है फायदे ?
सुविधा लागु होने के बढ़ एम्प्लाइज को कई किफायती फायदे होंगे जैसे PF निकासी में लम्बा इंतजार ख़तम हो जायेगा। यूपीआई ऍप्स जैसे फ़ोन पे, गूगल पे, पेटियम का उपयोग कर पैसे मिंटो में ट्रांसफर हो जायेंगे। ATM से कैश निकलने की सुविधा और भी आसान हो जाएगी इसी के संग पेपरलेस वर्क एंड इ गवर्नेंस को सपोर्ट किया जायेगा।
हलाकि PF निकासी नियम पूरी तरह से डिज़ोल्व नहीं होंगे, एहम नियम जैसे रिटायरमेंट के बाद पूरा पैसा निकाला जा सकता है या बेरोजगारी की स्थिति में दो महीने बाद पूरा बैलेंस निकाला जा सकता है। शादी, बीमारी व अन्य करने में भी एक लिमिट में पैसे निकालने की अनुमति दी जाएगी।
EPFO की यह तकनीक कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव लेके आएगी। हलाकि लिमिट एंड लांच डेट को लेकर अभी भी चर्चा चल रही है , लेकिन इतना तेह है की आने वाले समय में PF मनी विथड्राल या ट्रान्सेक्शन काफी आसान हो जाएगी।









