पिछले दिनों से चल रही अंतरराष्ट्रीय तनाव में शांति केवल कुछ समय के लिए ही थी। जहां एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इज़रायल के बीच शांति होने का संदेश दिया था, वहीं अब अमेरिका खुद तनाव से जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका और ईरान की जंग ने फिर से एक बार आग पकड़ ली है, जिसके कारण ग्लोबल टेंशन फिर से उभरती हुई नजर आ रही है।
दोनों देशों के बीच यह बैर-द्वेष अमेरिका की आम जनता पर भारी हो रहा है। फिलहाल अमेरिका बढ़ती महंगाई से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर इसी कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस परेशानी के हल में लगे हुए हैं। मिडल ईस्ट में एक बार फिर युद्ध की गूँज देखने को मिल रही है, जहाँ लगातार दूसरे दिन अमेरिका और ईरान लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। ईरान युद्ध अब इतना लंबा खिंचता जा रहा है कि उसने न सिर्फ अन्य देशों को परेशानी में डाल रखा है बल्कि अमेरिका जैसी बड़ी वेस्टर्न कंट्री की भी नींव हिला दी है, जिसका सीधा असर अमेरिका को भुगतना पड़ रहा है।
लगातार कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण तेल और गैस की सप्लाई बहुत धीमी हो गई है और ऊर्जा की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिली है, जिसका खामियाजा सारे अमेरिकियों को भुगतना पड़ रहा है। मई महीने में महंगाई पहले ही सीमा पार कर चुकी है, जो कि डोनाल्ड ट्रम्प की चिंताओं को और बढ़ा देने वाली चीज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अमेरिका में महंगाई 4 फीसदी बढ़ चुकी है।
ईरान और अमेरिका के बीच चले रहे टकराव ने दुनिया भर में तेल की सप्लाई को प्रभावित किया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे महत्वपूर्ण रास्तों पर तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेल की कीमतें लगभग 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं, जिससे पेट्रोल-डीजल से लेकर ट्रांसपोर्ट और हवाई टिकट तक सब कुछ महंगा हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस संकट को लेकर कभी आक्रामक तो कभी आशावादी नजर आ रहे हैं।
एक तरफ उन्होंने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है, वहीं दूसरी तरफ बातचीत के जरिए समाधान निकालने का इशारा भी किया है। हाल ही के आंकड़ों में यह भी पता चला है कि अमेरिका में महंगाई दर 4.2% तक पहुंच चुकी है, जो पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा है।
अमेरिका में बढ़ती महंगाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर राजनीतिक दबाव बढ़ा रही है। अमेरिका इस समय एक जटिल आर्थिक और रणनीतिक दबाव के दौर से गुजर रहा है, जहां महंगाई सिर्फ आर्थिक नीतियों की वजह से नहीं बल्कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, खासकर ईरान के साथ टकराव, से भी प्रभावित हो रही है।
यह भी पढ़ें: भारत ने अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने को कहा: ईरान ने तेल अवीव पर दागीं मिसाइलें, इजराइल का जवाबी हमला शुरू









