हफ्ते के तीसरे दिन सोने चांदी गिरावट की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। बुधवार यानी 29 जुलाई 2026 को कुछ शहरों में सोने के दामों में मामूली नरमी रही, जबकि चांदी में हल्की तेजी दर्ज की गई। अगर आप सोना चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अपने शहर के दर जरूर जान लें।
आज का दिन खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। लगातार बढ़त के बाद सर्राफा बाजार ने पिछले दो दिनों से अपना रुख नरमी की तरफ मोड़ लिया है। आज भी सर्राफा बाजार में सुबह से ही गिरावट का माहौल बना हुआ है। हालांकि चांदी अपने पिछले स्तर पर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: सोने का भाव आज: 25 जुलाई को गोल्ड सस्ता या महंगा? जानिए नया रेट और ताजा अपडेट
कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार वैश्विक संकेतों का इंतजार कर रहा है, इसलिए बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद ही बन सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशकों की सतर्कता के कारण सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है।
सर्राफा बाजार में क्या है भाव ?
देशभर में आज सोने और चांदी की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। पिछले कारोबारी दिन से आज 24 कैरेट सोने में 1,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। 29 जुलाई को सोने का भाव 1,44,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है जबकि पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,45,870 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,33,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी महंगे हुए या सस्ते? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
शहरवार में सोने के भाव
| शहर | 24 कैरेट सोना (प्रति 1 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (प्रति 1 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (प्रति 1 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| चेन्नई | ₹14,351 | ₹13,155 | ₹10,970 |
| दिल्ली | ₹14,366 | ₹13,170 | ₹10,778 |
| जयपुर | ₹14,366 | ₹13,170 | ₹10,778 |
| लखनऊ | ₹14,366 | ₹13,170 | ₹10,778 |
| चंडीगढ़ | ₹14,366 | ₹13,170 | ₹10,778 |
| वडोदरा | ₹14,356 | ₹13,160 | ₹10,768 |
| अहमदाबाद | ₹14,356 | ₹13,160 | ₹10,768 |
| पटना | ₹14,356 | ₹13,160 | ₹10,768 |
| मुंबई | ₹14,351 | ₹13,155 | ₹10,763 |
| कोलकाता | ₹14,351 | ₹13,155 | ₹10,763 |
| बैंगलोर | ₹14,351 | ₹13,155 | ₹10,763 |
| हैदराबाद | ₹14,351 | ₹13,155 | ₹10,763 |
| केरल | ₹14,351 | ₹13,155 | ₹10,763 |
| पुणे | ₹14,351 | ₹13,155 | ₹10,763 |
| विजयवाड़ा | ₹14,351 | ₹13,155 | ₹10,763 |
| नागपुर | ₹14,351 | ₹13,155 | ₹10,763 |
| गुवाहाटी | ₹14,351 | ₹13,155 | ₹10,763 |
| कोयंबटूर | ₹14,351 | ₹13,155 | ₹10,970 |
| मदुरै | ₹14,351 | ₹13,155 | ₹10,970 |
चांदी की बात करें तो आज चांदी के भावों में कुछ विशेष बदलाव नहीं देखा गया है। सर्राफा बाजार में चांदी पिछले कारोबारी दिन के दाम पर बनी हुई है। आज भी चांदी 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। चांदी की कीमतों में फिलहाल स्थिरता इसलिए बनी हुई है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों का रुख अभी सतर्क है। एक ओर औद्योगिक मांग में कोई बड़ा उछाल नहीं दिख रहा, वहीं दूसरी ओर सुरक्षित निवेश के रूप में भी चांदी की खरीद सीमित बनी हुई है। इसी कारण आज चांदी के दरों में कोई बदलाव नहीं है।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate Today (23 जुलाई): सोना महंगा या सस्ता? जानें 18, 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव
शहरवार में चांदी के भाव
| शहर/राज्य | चांदी (प्रति 1 ग्राम) | चांदी (प्रति 1 किलोग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹205.46 | ₹2,05,460 |
| मुंबई | ₹204.87 | ₹2,04,870 |
| कोलकाता | ₹202.28 | ₹2,02,280 |
| मध्य प्रदेश | ₹201.20 | ₹2,01,200 |
| महाराष्ट्र | ₹201.20 | ₹2,01,200 |
| केरल | ₹200.09 | ₹2,00,090 |
| गोवा | ₹199.09 | ₹1,99,090 |
| हरियाणा | ₹199.09 | ₹1,99,090 |
| हिमाचल प्रदेश | ₹199.09 | ₹1,99,090 |
| जम्मू और कश्मीर | ₹199.09 | ₹1,99,090 |
| अंडमान और निकोबार | ₹199.29 | ₹1,99,290 |
| अरुणाचल प्रदेश | ₹199.29 | ₹1,99,290 |
| लक्षद्वीप | ₹199.29 | ₹1,99,290 |
| मणिपुर | ₹199.29 | ₹1,99,290 |
| मेघालय | ₹199.29 | ₹1,99,290 |
| मिजोरम | ₹199.29 | ₹1,99,290 |
| नागालैंड | ₹199.29 | ₹1,99,290 |
| असम | ₹198.76 | ₹1,98,760 |
| बिहार | ₹198.75 | ₹1,98,750 |
| झारखंड | ₹198.75 | ₹1,98,750 |
| हैदराबाद | ₹196.50 | ₹1,96,500 |
| चेन्नई | ₹196.11 | ₹1,96,110 |
| बैंगलोर | ₹195.71 | ₹1,95,710 |
| कर्नाटक | ₹193.60 | ₹1,93,600 |
| आंध्र प्रदेश | ₹193.26 | ₹1,93,260 |
| छत्तीसगढ़ | ₹193.26 | ₹1,93,260 |
| ओडिशा | ₹193.26 | ₹1,93,260 |
| गुजरात | ₹202.40 | ₹2,02,400 |
| दमन और दीव | ₹199.29 | ₹1,99,290 |
यह भी पढ़ें: सोने-चांदी की अगली चाल कैसी होगी? इन बड़े फैक्टर्स पर टिकी रहेगी बाजार की नजर
निवेशकों के लिए विशेषज्ञों की राय
बाजार के जानकारों का कहना है कि फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में अगर आप निवेश के लिए खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो पूरी रकम एक साथ लगाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खरीदना बेहतर रहेगा।
इससे अगर आगे कीमतों में गिरावट आती है, तो औसत खरीद मूल्य कम रखने में मदद मिलेगी। वहीं जिन लोगों के घर में शादी-ब्याह, त्योहार या कोई खास मौका आने वाला है, उनके लिए मौजूदा भाव पर खरीदारी करना बुरा सौदा नहीं माना जा रहा। हालांकि खरीदारी से पहले अलग-अलग ज्वेलर्स के रेट, मेकिंग चार्ज और हॉलमार्क की जांच जरूर कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी बाजार रिपोर्ट्स पर आधारित है। खरीदारी या निवेश से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या आधिकारिक स्रोत से ताजा कीमतों की पुष्टि अवश्य करें।





