आज देश भर के बाजारों में पिछले कुछ दिनों से किसी तरह की गिरावट को महसूस नहीं किया गया। बाजार निवेशकों ने सोने की कीमतों को आज यानी 23 जुलाई 2026 को स्थिर बताया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग के बीच आज सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में निवेशकों के साथ-साथ शादी-ब्याह के लिए खरीदारी करने वालों की नजर भी आज के ताजा रेट पर बनी हुई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में रोजाना बदलाव होना सामान्य बात है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाली हलचल, डॉलर की चाल, ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें और भू-राजनीतिक घटनाक्रम सीधे तौर पर भारतीय सर्राफा बाजार को प्रभावित करते हैं। पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर की तेजी के कारण 10 ग्राम सोने में 2,100 से 2,290 रुपये की तेजी देखी गई है।
हालांकि घरेलू बाजार MCX पर आज का कारोबार गिरावट की ओर इशारा करता नजर आ रहा है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन भी तेजी का माहौल देखने को मिला है। अगर आप आज 23 जुलाई 2026 को सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा भाव जरूर जान लें।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today 20 July 2026: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी स्थिर; खरीदारी से पहले जानें नया भाव
MCX पर क्या है हाल ?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया ( MCX ) पर सोने के भाव नीचे लुढ़कते नजर आए है। पिछले कारोबारी दिन के मुताबिक आज के भावों में 473 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी है जिसके बाद सोना 1,45,207 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं दूसरी ओर चांदी के दरों में भी नरमी दिखाई दे रही है। आज चांदी 462 रुपये गिरकर 2,26,536 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार ने तेजी पकड़ी
इंटरनेशनल मार्केट ने जो पिछले दिनों से तेजी पकड़ रखी थी वह भी आज फिसलती नजर आयी। COMEX पर स्पॉट गोल्ड 0.49 फीसदी गिरकर 4131 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। चांदी भी सोने के संग कदम मिलाकर गिरावट की तरह चल रही है जो 0.26 फीसदी गिरकर 60.18 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
मिडिल ईस्ट में लगातार अमेरिका ईरान पर हमले कर रहा है, बताया जा रहा है की लगातार 12वें दिन अमेरिका ने ईरान पर हमला बोला है। इन तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें भी बढ़ती नजर आ रही है और सोने चांदी के भावों को प्रभावित कर रही है। निवेशकों की खरीदारी बढ़ने से पिछले कुछ दिनों से सोना मजबूत होते हुए नजर आया था। पिछले दो कारोबारी सेशन में करीब 3 प्रतिशत चढ़ने के बाद सोना करीब 4,130 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Gold Price Today: 21 जुलाई को सोना हुआ महंगा, जानिए चांदी का ताजा भाव और नए रेट
सर्राफा बाजार के भी जाने भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के भावों में तेजी देखी गयी है बाजार में 24 कैरेट सोना 1,900 रुपये की तेजी के साथ 1,45,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,329 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। चांदी की बात करें तो आज चांदी 2,360 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी के संग 2,26,640 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,34,460 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,520 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 1,34,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के दाम लगभग समान हैं। इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,46,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
गुड रिटर्न्स के मुताबिक सोने के भाव ( प्रति ग्राम )
| शहर | 24 कैरेट (24K) | 22 कैरेट (22K) | 18 कैरेट (18K) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹14,742 | ₹13,515 | ₹11,061 |
| लखनऊ | ₹14,742 | ₹13,515 | ₹11,061 |
| जयपुर | ₹14,742 | ₹13,515 | ₹11,061 |
| मेरठ | ₹14,742 | ₹13,515 | ₹11,061 |
| लुधियाना | ₹14,742 | ₹13,515 | ₹11,061 |
| पटना | ₹14,732 | ₹13,505 | ₹11,051 |
| अहमदाबाद | ₹14,732 | ₹13,505 | ₹11,051 |
| मुंबई | ₹14,728 | ₹13,500 | ₹11,046 |
| पुणे | ₹14,728 | ₹13,500 | ₹11,046 |
| कोलकाता | ₹14,728 | ₹13,500 | ₹11,046 |
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोने के दाम में फिर उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट
शहरवार में चांदी के भाव
| शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलोग्राम |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| लखनऊ | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| जयपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| पटना | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| मुंबई | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| पुणे | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| कोलकाता | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| मेरठ | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| लुधियाना | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
यह भी पढ़ें: प्रयागराज POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, बच्ची से दरिंदगी की दोषी मामी को 20 साल की सजा
क्यों है भावों में ऐसी हलचल
- मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की खरीद बढ़ा देते हैं।
- डॉलर और रुपये की चाल: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से आयातित सोना महंगा पड़ता है। इसका सीधा असर घरेलू सर्राफा बाजार की कीमतों पर दिखाई देता है।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर: वैश्विक बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में हर उतार-चढ़ाव भारतीय बाजार को भी प्रभावित करता है। इसलिए घरेलू रेट रोज बदलते रहते हैं।
- त्योहारी और शादी का सीजन: देश में शादी-ब्याह और त्योहारों के कारण ज्वेलरी की मांग बढ़ रही है। मांग बढ़ने से सोने और चांदी के भाव में भी हलचल बनी रहती है।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी बाजार रिपोर्ट्स पर आधारित है। खरीदारी या निवेश से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या आधिकारिक स्रोत से ताजा कीमत की पुष्टि अवश्य करें।




