सोने चांदी जैसे धातुओं में निरंतर रूप से उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। लगातार उछाल के बाद आज सर्राफा बाजार में इन धातुओं ने गिरावट की राह पर चलना शुरू कर दिया है। विदेशी बाजारों के भारी दबाव, मजबूत अमेरिकी डॉलर और मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण भावों में उठा पटक लगी हुई है।
बीते शुक्रवार को सोना प्रति 10 ग्राम करीब 1,100 रुपये तक सस्ता हो गया, जबकि औद्योगिक मांग के दम पर चांदी ने अपनी मजबूती बरकरार रखी। आज भी चांदी सोने के भावों से उलटी दिशा में चलती नजर आ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती आशंकाओं का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है जिसके कारण सोने चांदी के दर लुढ़क रहे है।
ऐसे में अगर आप सोना चांदी खरीदने की योजना बना रहे है या निवेश करने के लिए सही समय ढूंढ रहे है तो आज के लेटेस्ट भाव जरूर जान लें।
घरेलू बाजार में क्या है भाव ?
घरेलू बाजार MCX पर सोने के भावों में सुबह हल्की तेजी दर्ज की गई जिसमें 24 कैरेट सोने का भाव 0.17 प्रतिशत बढ़कर 1,43,066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन से सोने के भावों में 245 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। कारोबारियों के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,000 रुपये घटकर 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
चांदी की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज सुबह तक 1.33 प्रतिशत बढ़कर 2,22,301 रुपये प्रति किलो ट्रेड करती नजर आई। पिछले कारोबारी दिन से चांदी के भाव 2926 रुपये चढ़कर ट्रेड करते नजर आए। कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 508 रुपये की गिरावट के साथ 2,18,867 रुपये प्रति किलोग्राम बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल ?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सीमित दायरे में कारोबार करता दिखाई दिया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर निवेशकों की नजर बनी हुई है। आज यानी 25 जुलाई को COMEX पर स्पॉट गोल्ड 2 फीसदी टूटकर 4,052 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 58.49 डॉलर प्रति औंस हो गई है जबकि पिछले दिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 58.59 डॉलर प्रति औंस हो गई थी। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख ने बुलियन बाजार पर दबाव बनाए रखा है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate Today (23 जुलाई): सोना महंगा या सस्ता? जानें 18, 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव
सर्राफा बाजार के भी जानें भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत घटकर 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है वहीं इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई।
देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना करीब 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1.31 लाख प्रति रुपये 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी लगभग 2.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
शहरवार में सोने के भाव
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹147,420 | ₹135,150 | ₹110,610 |
| लखनऊ | ₹147,420 | ₹135,150 | ₹110,610 |
| मेरठ | ₹147,420 | ₹135,150 | ₹110,610 |
| अयोध्या | ₹147,420 | ₹135,150 | ₹110,610 |
| कानपुर | ₹147,420 | ₹135,150 | ₹110,610 |
| गाजियाबाद | ₹147,420 | ₹135,150 | ₹110,610 |
| नोएडा | ₹147,420 | ₹135,150 | ₹110,610 |
| जयपुर | ₹147,420 | ₹135,150 | ₹110,610 |
| गुरुग्राम | ₹147,420 | ₹135,150 | ₹110,610 |
| चंडीगढ़ | ₹147,420 | ₹135,150 | ₹110,610 |
| लुधियाना | ₹147,420 | ₹135,150 | ₹110,610 |
| पटना | ₹147,320 | ₹135,050 | ₹110,510 |
| अहमदाबाद | ₹147,320 | ₹135,050 | ₹110,510 |
| वडोदरा | ₹147,320 | ₹135,050 | ₹110,510 |
| सूरत | ₹147,320 | ₹135,050 | ₹110,510 |
| इंदौर | ₹147,320 | ₹135,050 | ₹110,510 |
| नासिक | ₹147,310 | ₹135,030 | ₹110,490 |
| मुंबई | ₹147,280 | ₹135,000 | ₹110,460 |
| कोलकाता | ₹147,280 | ₹135,000 | ₹110,460 |
| चेन्नई | ₹147,280 | ₹135,000 | ₹113,150 |
| बैंगलोर | ₹147,280 | ₹135,000 | ₹110,460 |
| हैदराबाद | ₹147,280 | ₹135,000 | ₹110,460 |
| पुणे | ₹147,280 | ₹135,000 | ₹110,460 |
| नागपुर | ₹147,280 | ₹135,000 | ₹110,460 |
| गुवाहाटी | ₹147,280 | ₹135,000 | ₹110,460 |
| जलगांव | ₹147,280 | ₹135,000 | ₹110,460 |
| भुवनेश्वर | ₹147,280 | ₹135,000 | ₹110,460 |
| रायपुर | ₹147,280 | ₹135,000 | ₹110,460 |
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today 20 July 2026: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी स्थिर; खरीदारी से पहले जानें नया भाव
शहरवार में चांदी के भाव
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| लखनऊ | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| अयोध्या | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| कानपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| मेरठ | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| नोएडा | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| जयपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| लुधियाना | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| पटना | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| वडोदरा | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| सूरत | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| इंदौर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| मुंबई | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| कोलकाता | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| बैंगलोर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| पुणे | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| नागपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| नासिक | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| रायपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| चेन्नई | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| हैदराबाद | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी महंगे हुए या सस्ते? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
एक्सपर्ट्स की राय क्या है ?
बुलियन मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि सोने में आई मौजूदा गिरावट को लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर माना जा सकता है। वहीं चांदी की कीमतों को औद्योगिक मांग से मजबूत समर्थन मिल रहा है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, डॉलर में कमजोरी आती है या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता है, तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी दोनों फिर से तेजी पकड़ सकते हैं। इसलिए निवेशकों को एकमुश्त खरीदारी के बजाय धीरे-धीरे निवेश की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today 15 July 2026: सोना-चांदी फिर महंगे, देखें आज का ताजा रेट
डिस्क्लेमर- सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, आयात शुल्क, स्थानीय टैक्स और सर्राफा बाजार की मांग के अनुसार बदलती रहती हैं। ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।




