LPG Cylinder Price: 1 जुलाई से एलपीजी सिलेंडर ₹183.50 हुआ सस्ता, जानें नए रेट

Palak Gupta

1 जुलाई 2026

जुलाई के महीने की शुरुआत से ही सिर्फ सराफा बाजार ने ही नहीं बल्कि LPG सिलेंडर के दामों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जुलाई की पहली खुशखबरी लोगों को सुनने को मिल रही है कि सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 183.50 रुपये घटा दिया है। यह नए भाव पूरे देश में आज लागू कर दिए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि यह 2026 की सबसे पहली LPG सिलेंडर पर होने वाली कटौती है जहां कमर्शियल सिलेंडर पर नरमी आई है। इस जानकारी से होटल, रिसोर्ट, ढाबे वाले और कैटरिंग को राहत का मौका मिला है। हालांकि घरेलू गैस यानि 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिससे आम लोगों को सिलेंडर पहले रेट पर ही मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Adani AGM Highlights: डेटा सेंटर, पोर्ट्स, एयरपोर्ट और AI पर फोकस, जानें क्या बोले गौतम अदाणी

क्या चल रहे हैं शहरों में दाम ?

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों की बात करें तो अलग-अलग शहरों में दामों में परिवर्तन देखने को मिल सकता है जिसका कारण ट्रांसपोर्टेशन लागत, स्थानीय टैक्स, डीलर कमीशन और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले शुल्क हैं। इसके अलावा हर शहर तक LPG पहुंचने का खर्च भी अलग-अलग होता है। जिन शहरों में रिफाइनरी या बॉटलिंग प्लांट दूर होते हैं, वहां परिवहन लागत अधिक होने के कारण सिलेंडर की कीमत भी ज्यादा हो सकती है।

ताजा रेट्स की बात करें, तो दिल्ली में 3,113 रुपये का मिलने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर 2,930 रुपये का रह गया है। इस हिसाब से गैस सिलेंडर की कीमत 183 रुपये घटाई गई है। जनवरी में दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के भाव 1691.50 रुपये थे, वहीं यह भाव जून में बढ़कर दुगना हो गया और मई आते-आते दो बार सिलेंडर के दाम बढे जिसमें 993 रुपये की भयंकर बढ़ोतरी के साथ दरों को आंका गया।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण पर सरकार का बयान, सुप्रीम कोर्ट में कहा- यह एक प्रयोग है, अगले साल तक सामने आएंगे नतीजे

शहर19 किलोग्राम कमर्शियल LPG सिलेंडर
दिल्ली₹2,930.00
मुंबई₹2,885.50
कोलकाता₹3,072.00
चेन्नई₹3,100.00

लखनऊ में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव 3,236 रुपये से घटकर 3,052.5 रुपये हो गई है वहीं कोलकाता में भी मामूली गिरावट के साथ दर 3,072 रुपये आ पहुंचे है। पटना में बात करें तो गैस सिलेंडर की कीमत अभी 3,227 रुपये पर चल रही है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब किसी से भी करें चैट, नंबर नहीं होगा दिखाई

किस कारण घटे गैस सिलेंडर के दर ?

कई विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल टेंशन यानि अमेरिका-ईरान के शांति समझौते के टूटने की आशंका के कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव लगा हुआ है, फिलहाल तो दर निचले स्तर पर बने हुए है जिसके कारण LPG गैस सिलेंडर की लागत में भी भारी असर देखने को मिला है और इसी वजह से तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाने का फैसला लिया है।