WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब किसी से भी करें चैट, नंबर नहीं होगा दिखाई

Palak Gupta

30 जून 2026

2009 में लिखा गया WhatsApp का इतिहास आज 300 करोड़ लोगों का डेली चिट-चैट सिस्टम है। WhatsApp की स्थापना करने वाले ब्रायन एक्टन और जान कौम कैलिफ़ोर्निया के वह दो शख्स है जिन्होंने यह जरूरी समझा कि दो लोगों का ज़रूरी बातों को प्राइवेटली शेयर तो करना चाहते है लेकिन कोई माध्यम नहीं मिल रहा है तभी रिसर्च कर बनाया WhatsApp Messenger .

मुख्य बिंदुविवरण
कंपनी का नामWhatsApp
कैटेगरीMessaging Application
किसने बनायाBrian Acton और Jan Koum
कब बनायाफरवरी 2009 (आधिकारिक लॉन्च मई 2009)
मालिकMeta (Facebook ने 2014 में खरीद लिया था )
CEOWill Cathcart (2019 से अब तक)
मुख्यालयमेनलो पार्क, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका

आज WhatsApp की दुनिया जैसी आप देखते है वैसी वर्षों पहले नहीं थी, काफी बदलाव किये गए, प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर जमकर काम किया गया तब जाकर जिस ऐप पर आप बिना चिंता के बात करते है वे WhatsApp बन पाया। आज WhatsApp ने X पर ट्वीट करते हुए बताया की वह अपने यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी के लिए अब एक और बड़ा कदम लेने जा रहे है। पोस्ट में कहा गया कि जल्द ही यूजर्स को एक नया अपडेट देखने को मिलेगा जिसके माध्यम से वह बिना अपना नंबर शेयर करे दूसरों से कनेक्ट कर सकेंगे।

WhatsApp ने यह भी कहा कि वह उपभोक्ताओं को यूजर नाम देंगे जिसके सिस्टम से वह बिना किसी कॉन्टैक्ट इन्फॉर्मेशन के बातचीत कर सकते है। यूजर नाम से यूजर अपनी पहचान बना पाएगा। ऐसे में पहली बार बातचीत के दौरान आपका मोबाइल नंबर सामने नहीं आएगा, जिससे प्राइवेसी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें: पुराने Apps से बढ़ सकता है डेटा चोरी का खतरा, Google करेगा सुरक्षा मजबूत

कब देखने मिलेगी यूजर्स को यह सुविधा ?

यह फीचर WhatsApp की पैरेंट कंपनी META के पास पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन WhatsApp को यह फीचर अपडेट करने में 14 साल से भी ज्यादा का समय लग गया। कंपनी हाल ही के दिनों में WhatsApp अपडेट देने वाली है जिसमे ऐप की सेटिंग खोलते ही आपको अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करके नाम के नीचे वाले ऑप्शन पर ही @ से शुरू होने वाला यूजरनेम नजर आएगा।

यह भी पढ़ें: UPI यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! PhonePe, GPay और Paytm पर दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट्स एक जगह

यूजरनाम का यह फीचर जैसे इंस्टाग्राम में देखते है वैसे ही देखने को मिलेगा जिसमे आपको अपना नाम डालना है और WhatsApp भी आपकी इसमें पूरी सहायता करेगा। इस अपडेट को सभी तक पहुंचने में यह साल लग सकता है लेकिन ऐप के बीटा वर्जन में यूजरनेम दिख ही रहा है। बताया जा रहा है कि यूजरनेम 35 अल्फाबेट का हो सकता है।

इस यूजरनेम के माध्यम से तब तक आपको कोई नहीं ढूंढ सकता जब तक आप अपना यूजरनेम नहीं दे देते हालांकि  यूजरनेम या उसकी Key देकर भी चैट की शुरुआत की जा सकती है। Username फीचर आने के बाद WhatsApp का अनुभव काफी हद तक Telegram, Signal और Instagram जैसा हो जाएगा। इससे बिजनेस, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए लोगों से जुड़ना आसान होगा।