Adani AGM Highlights: डेटा सेंटर, पोर्ट्स, एयरपोर्ट और AI पर फोकस, जानें क्या बोले गौतम अदाणी 

Adani AGM 2026 में गौतम अडानी ने समूह की मजबूत वित्तीय स्थिति के साथ AI, डेटा सेंटर, पोर्ट्स, एयरपोर्ट और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े विस्तार की योजनाओं का खुलासा किया।

Palak Gupta

25 जून 2026

1 min read
Adani AGM Highlights: डेटा सेंटर, पोर्ट्स, एयरपोर्ट और AI पर फोकस, जानें क्या बोले गौतम अदाणी

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदानी ने अपनी कंपनी की 38 वीं बैठक में कई सवाल जवाब किये। गौतम अदाणी ने  अदाणी एंटरप्राइजेस लिमिटेड (AEL) की इस मीटिंग में अदाणी ने भारत को बिजनेस सेक्टर में नयी दिशाएं देने की बात की। यह मीटिंग 24 जून 2026 को सुबह 10:00 बजे करीब शुरू हुई थी।

इस बैठक में न केवल पिछले साल के हिसाब किताब के बारे में नहीं बल्कि आने वाले कुछ सालों में भारत की बिजनेस सेक्टर में नयी पहचान बनाने के लिए भी कदम बढ़ाने की रणनीतियां भी समझी। गौतम अदाणी के इन डिसीजन्स पर दुनिया और देश भर के निवेशकों की नजर टिकी है। इस बार की बैठक में अदाणी ने बताया कि वे भारत में ग्रीन एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर्स जैसे प्रोजेक्ट्स पर तेजी से पैर फैलाने की सोच रहे है।

इसके आलावा कंपनी ने न्यूक्लियर पावर सेक्टर में एंट्री लेने की भी ठान ली है। मीटिंग के दौरान अदाणी ने अपने अधिकारियों को बताया स्किल डेवलपमेंट इनिशिएटिव अब भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच गई है जिसका प्रमुख मुद्दा गांव के लोगों के अंदर स्किल डेवलप कर उन्हें रोजगार के लिए कदम उठाना है। यह कदम अभी तक 1.27 लाख लोगों तक पहुंच गया है।

अडाणी ग्रुप ने यह भी बताया कि इस साल शानदार तरक्की की है, साल 2026 की कुल रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 7.4 प्रतिशत बढ़कर 2.92 लाख करोड़ रूपए के करीब पहुंच गई है। गौतम अदाणी ने अपनी कंपनी के साथ गूगल के साथ विशाखापत्तनम में कोलैब करके एक बड़ा डेटा सेंटर नियुक्त किया है। इस डाटा सेण्टर से अडाणी का दावा है कि वे आने वाले कुछ ही सालों में डिजिटल जरूरतों को पूरा कर दिखाएगी।

यह भी पढ़ें: AC बाजार में नया कीर्तिमान, 81 दिनों में 10 लाख यूनिट बेचकर कंपनी ने किया कमाल

अडाणी ग्रुप में डेटा सेंटर को लेकर भी बड़ी अपडेट आयी जिसमे बताया गया कि भारत में साल 2030 तक 3 गीगावाट का बड़ा डेटा सेंटर नियुक्त करने का प्रयास है जिससे कंपनी एक बहुत बड़ा डेटा सेंटर बनाने के लिए आगे बढ़ रही है। इसके आलावा उन्होंने यह खुशखबरी दी कि दिसंबर 2025 में शुरू हुआ नवी मुंबई एयरपोर्ट, सिर्फ 4 साल में बनकर तैयार हो गया है।

अदाणी कहते “साल 2025 एविएशन सेक्टर का एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि हर साल 9 करोड़ लोगों को सँभालने वाली क्षमता रखने वाला एयरपोर्ट सिर्फ 4 साल में बनकर तैयार हो गया है”। एयरपोर्ट सेक्टर में 2 बड़ी सफलता का एलान करते हुए अदाणी बोले “वर्ष 2026 के दौरान नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल का उद्घाटन देश के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है, जिनका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था”। यह एयरपोर्ट दुनिया के सात सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट में से एक है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में तेजी से काम करने की भी चेयरमैन ने तारीफ की और कहा कि अदानी ग्रुप देश की इकलौती ऐसी प्राइवेट कंपनी है जिसके पास सबसे खास टेक्नोलॉजी है इसी के तहत अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को मिला 72,000 हजार करोड़ का भरी-भरकम आर्डर। इसी के साथ अदाणी ने जाहिर किया कि उन्होंने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को और भी कामयाब बनाने के लिए कुल 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.