1 अगस्त का सोना-चांदी भाव: जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड के ताजा रेट

अगस्त महीने की शुरुआत सर्राफा बाजार के ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है। लगातार उतार-चढ़ाव के बाद शनिवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती, निवेशकों की सतर्क रणनीति और मुनाफावसूली का असर अब घरेलू बाजार में भी दिखाई दे रहा है।

Palak Gupta

1 अगस्त 2026

1 min read
1 अगस्त का सोना-चांदी भाव: जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड के ताजा रेट

सोना चांदी खरीदने वालों के लिए नए महीने के पहले दिन राहत की खबर आई है। पिछले कुछ दिनों से सोने चांदी की कीमतों में निरंतर उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। देश के सर्राफा बाजारों में कल यानी शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों का रुख फिलहाल सतर्क बना हुआ है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक संकेतों के बीच सुरक्षित निवेश की मांग कमजोर हुई है। इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। इसके अलावा हाल के दिनों में सोने में आई तेजी के बाद कई निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: 30 जुलाई को फिर महंगा हुआ सोना, जानें 24K, 22K और 18K Gold SILVER Rate

सर्राफा बाजार के भाव

सर्राफा बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगस्त के पहले कारोबारी दिन यानी 1 अगस्त 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखी जा रही है। आज 24 कैरेट सोना 300 रुपये बढ़कर  1,48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,32,560 रुपये  प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। 18 कैरेट सोने की बात करें तो 18 कैरेट सोना 1,08,460 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर पर उपलब्ध है।

वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत 234.90 रुपये प्रति ग्राम और 2,24,700  रुपये प्रति किलोग्राम है। भारत में चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय कीमतों द्वारा तय की जाती है, जो किसी भी दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।

प्रमुख शहरों में सोने का ताज़ा भाव

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
दिल्ली₹1,44,750₹1,32,700₹1,08,600
मुंबई₹1,44,600₹1,32,550₹1,08,450
कोलकाता₹1,44,600₹1,32,550₹1,08,450
चेन्नई₹1,44,600₹1,32,550₹1,10,700
पटना₹1,44,650₹1,32,600₹1,08,500
लखनऊ₹1,44,750₹1,32,700₹1,08,600
मेरठ₹1,44,750₹1,32,700₹1,08,600
अयोध्या₹1,44,750₹1,32,700₹1,08,600
कानपुर₹1,44,750₹1,32,700₹1,08,600
गाजियाबाद₹1,44,750₹1,32,700₹1,08,600
नोएडा₹1,44,750₹1,32,700₹1,08,600
गुरुग्राम₹1,44,750₹1,32,700₹1,08,600
चंडीगढ़₹1,44,750₹1,32,700₹1,08,600
जयपुर₹1,44,750₹1,32,700₹1,08,600
लुधियाना₹1,44,750₹1,32,700₹1,08,600
गुवाहाटी₹1,44,600₹1,32,550₹1,08,450
इंदौर₹1,44,650₹1,32,600₹1,08,500
अहमदाबाद₹1,44,650₹1,32,600₹1,08,500
सूरत₹1,44,650₹1,32,600₹1,08,500
वडोदरा₹1,44,650₹1,32,600₹1,08,500
पुणे₹1,44,600₹1,32,550₹1,08,450
नागपुर₹1,44,600₹1,32,550₹1,08,450
नासिक₹1,44,630₹1,32,580₹1,08,480
बेंगलुरु₹1,44,600₹1,32,550₹1,08,450
भुवनेश्वर₹1,44,600₹1,32,550₹1,08,450
रायपुर₹1,44,600₹1,32,550₹1,08,450
हैदराबाद₹1,44,600₹1,32,550₹1,08,450

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी की अगली चाल कैसी होगी? इन बड़े फैक्टर्स पर टिकी रहेगी बाजार की नजर

शहरवार में चांदी के भाव

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलो चांदी
दिल्ली₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,350₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹2,350₹23,500₹2,35,000
चेन्नई₹2,350₹23,500₹2,35,000
पटना₹2,350₹23,500₹2,35,000
लखनऊ₹2,350₹23,500₹2,35,000
मेरठ₹2,350₹23,500₹2,35,000
कानपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अयोध्या₹2,350₹23,500₹2,35,000
गाजियाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
नोएडा₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुरुग्राम₹2,350₹23,500₹2,35,000
चंडीगढ़₹2,350₹23,500₹2,35,000
जयपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
लुधियाना₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुवाहाटी₹2,350₹23,500₹2,35,000
इंदौर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
वडोदरा₹2,350₹23,500₹2,35,000
सूरत₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,350₹23,500₹2,35,000
नागपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
नासिक₹2,350₹23,500₹2,35,000
बैंगलोर₹2,350₹23,500₹2,35,000
भुवनेश्वर₹2,350₹23,500₹2,35,000
रायपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000

यह भी पढ़ें:Gold-Silver Rate Today: 29 जुलाई को सोने-चांदी के ताजा भाव, जानें आपके शहर के नए रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भी जानें भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों धातुओं पर दबाव बना हुआ है। आज यानी 1 अगस्त को COMEX पर गोल्ड की कीमत 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 4,135 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। जबकि सिल्वर लगभग 2 प्रतिशत टूटकर 57.98 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

कीमती धातुअंतरराष्ट्रीय भाव
सोना (स्पॉट)4,049.83 डॉलर प्रति औंस
सोना (फ्यूचर्स – COMEX) 4,135 डॉलर प्रति औंस
चांदी (स्पॉट)57.76 डॉलर प्रति औंस
चांदी (फ्यूचर्स – COMEX) 57.98 डॉलर प्रति औंस

यह भी पढ़ें: 31 जुलाई को सोना फिर महंगा, जानें 24K, 22K और 18K Gold-Silver के ताजा रेट

एक्सपर्ट्स की राय

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोने और चांदी की कीमतों में फिलहाल उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है। उनका कहना है कि निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगले डॉलर इंडेक्स के रुख और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर बनी हुई है। यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्याज दरों को लेकर स्थिति स्पष्ट होती है या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता है, तो सोने में फिर से तेजी लौट सकती है।

वहीं चांदी की कीमतें औद्योगिक मांग पर अधिक निर्भर रहती हैं, इसलिए मैन्युफैक्चरिंग और सोलर सेक्टर में सुधार आने पर इसमें भी मजबूती देखने को मिल सकती है। ऐसे में विशेषज्ञ लंबी अवधि के निवेशकों को SIP तरीके से निवेश करने और बाजार की हर छोटी गिरावट या तेजी में जल्दबाजी से बचने की सलाह दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर- सोने और चांदी के रेट दिनभर में बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले अपने शहर के अधिकृत ज्वेलर या आधिकारिक स्रोत से ताजा कीमतों की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.