जुलाई के आखिरी दिनों में सोने चांदी के भावों ने कई बार करवट ली है। कभी दर आसमान को छूते नजर आये तो कई बार धड़ाम से नीचे फिसलते नजर आये। जुलाई के आखिरी कारोबारी दिन में दोनों ही धातुओं में निरंतर हेर फेर देखने को मिल रहा है। पिछले दिन भी सोने चांदी के भावों में काफी बदलाव आया है।
आज बाजार ओपन होने से पहले तक अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें बढ़ती नजर आई। वहीं, MCX पर चांदी के भाव 0.19 प्रतिशत फिसले। अमेरिकी फेड के ब्याज दरों पर फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही थी और आज 31 जुलाई 2026 को सुबह-सुबह गिरावट देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: 30 जुलाई को फिर महंगा हुआ सोना, जानें 24K, 22K और 18K Gold SILVER Rate
अंतरराष्ट्रीय बाजार के क्या है भाव ?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों का रुख फिलहाल सतर्क बना हुआ है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक संकेतों के बीच सुरक्षित निवेश की मांग में थोड़ी कमी आई है, जिसका असर सोने की कीमतों पर देखने को मिला। दूसरी ओर चांदी में औद्योगिक मांग अभी भी उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं होने से उसके भाव पर दबाव बना हुआ है।
जुलाई के आखिरी दिन में अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर सुबह 8:00 बजे स्पॉट गोल्ड का भाव 4,141.20 डॉलर प्रति औन्स पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र से स्पॉट गोल्ड की कीमतों में 0.47 प्रतिशत की गिरावट दर्ज़ की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी फिसलती ही नजर आ रही है। चांदी गिरावट के साथ 59.30 डॉलर प्रति औंस हो गई है।
घरेलू बाजार के भी जानें भाव
आज बाजार ओपन होने के पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 79 रुपये की गिरावट के साथ 2,19,888 रुपये प्रति किलो हो गया था। सुबह बाजार खुलते ही चांदी में 0.04 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज सुबह से 1.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,43,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले दिन सोना 1,41,781 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें: सोना हुआ सस्ता, जानें 28 जुलाई के नए Gold-Silver Rate
सोने के भाव
| शहर | 24 कैरेट (10 ग्राम) | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 18 कैरेट (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹144,630 | ₹132,600 | ₹108,550 |
| मुंबई | ₹144,480 | ₹132,450 | ₹108,400 |
| कोलकाता | ₹144,480 | ₹132,450 | ₹108,400 |
| चेन्नई | ₹144,480 | ₹132,450 | ₹110,600 |
| पटना | ₹144,530 | ₹132,500 | ₹108,450 |
| लखनऊ | ₹144,630 | ₹132,600 | ₹108,550 |
| मेरठ | ₹144,630 | ₹132,600 | ₹108,550 |
| अयोध्या | ₹144,630 | ₹132,600 | ₹108,550 |
| कानपुर | ₹144,630 | ₹132,600 | ₹108,550 |
| गाजियाबाद | ₹144,630 | ₹132,600 | ₹108,550 |
| नोएडा | ₹144,630 | ₹132,600 | ₹108,550 |
| गुरुग्राम | ₹144,630 | ₹132,600 | ₹108,550 |
| चंडीगढ़ | ₹144,630 | ₹132,600 | ₹108,550 |
| जयपुर | ₹144,630 | ₹132,600 | ₹108,550 |
| लुधियाना | ₹144,630 | ₹132,600 | ₹108,550 |
| गुवाहाटी | ₹144,480 | ₹132,450 | ₹108,400 |
| इंदौर | ₹144,530 | ₹132,500 | ₹108,450 |
| अहमदाबाद | ₹144,530 | ₹132,500 | ₹108,450 |
| वडोदरा | ₹144,530 | ₹132,500 | ₹108,450 |
| सूरत | ₹144,530 | ₹132,500 | ₹108,450 |
| पुणे | ₹144,480 | ₹132,450 | ₹108,400 |
| नागपुर | ₹144,480 | ₹132,450 | ₹108,400 |
| नासिक | ₹144,510 | ₹132,480 | ₹108,430 |
| बैंगलोर | ₹144,480 | ₹132,450 | ₹108,400 |
| भुवनेश्वर | ₹144,480 | ₹132,450 | ₹108,400 |
| रायपुर | ₹144,480 | ₹132,450 | ₹108,400 |
| हैदराबाद | ₹144,480 | ₹132,450 | ₹108,400 |
31 जुलाई के चांदी के भाव
| चांदी का प्रकार | 1 किलो की कीमत | 1 औंस की कीमत | 1 तोला की कीमत |
|---|---|---|---|
| चांदी 999 फाइन | ₹2,22,670 | ₹6,313 | ₹2,597 |
| चांदी 925 स्टर्लिंग | ₹2,05,970 | ₹5,839 | ₹2,402 |
| चांदी 900 कॉइन | ₹2,00,404 | ₹5,681 | ₹2,338 |
| चांदी 800 जर्मन | ₹1,78,136 | ₹5,050 | ₹2,078 |
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate Today: 29 जुलाई को सोने-चांदी के ताजा भाव, जानें आपके शहर के नए रेट
आखिर क्यों सस्ता हुआ सोना?
सोने की कीमतों में आई गिरावट के पीछे कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारण जिम्मेदार माने जा रहे हैं। सबसे बड़ा कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती है। जब डॉलर मजबूत होता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अपेक्षाकृत महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग घटती है। इसके अलावा निवेशकों ने हाल की तेजी के बाद मुनाफावसूली भी की, जिसका असर कीमतों पर पड़ा।
इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों को लेकर सतर्क रुख बनाए रखने के बाद बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। निवेशक फिलहाल नए आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए सोने में बड़ी खरीदारी देखने को नहीं मिल रही।
वहीं दूसरी ओर चांदी का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल, ऑटोमोबाइल और अन्य उद्योगों में बड़े पैमाने पर होता है। जब इन सेक्टरों से मांग धीमी रहती है तो चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है।
डिस्क्लेमर- सोने और चांदी के भाव बाजार की चाल, टैक्स, स्थानीय शुल्क और ज्वेलर्स के प्रीमियम के आधार पर बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले स्थानीय ज्वेलर अथवा आधिकारिक स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।





