सोना हुआ थोड़ा सस्ता, चांदी में भी नरमी बरकरार; जानें आज का शहरवार गोल्ड-सिल्वर प्राइस

29 जून 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में फिर नरमी देखने को मिली। जानें 22K, 24K और 18K गोल्ड के ताजा रेट, चांदी का भाव, एक्सपर्ट्स की सलाह और आपके शहर की पूरी प्राइस लिस्ट।

Palak Gupta

29 जून 2026

1 min read
सोना हुआ थोड़ा सस्ता, चांदी में भी नरमी बरकरार; जानें आज का शहरवार गोल्ड-सिल्वर प्राइस

जून के महीने में सोने चांदी के भावों ने अपनी खूब चाल बदली कभी नरमी के साथ दर को गिराया तो कभी रॉकेट की तरह ऊंचाई पकड़ी बीच के दिनों में सोने चांदी का भाव फ्लैट भी देखा गया था। लगातार तीन दिन शेयर बाजार और MCX बाजार बंद होने के बाद आज यानि 29 जून 2026 में सोने चांदी के दर फिर से फिसलते हुए नज़र आ रहे हैं।

शहरों में सोने चांदी के भावों ने सप्ताह के शुरुआत होते ही निवेशकों को विपदा में डाल दिया है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर का मजबूत होना एक ऐसा कारण है जो सोने चांदी के दरों को काफी हद तक प्रभावित करता है इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में इन धातुओं के भाव बढ़ते नजर आए थे जिसके कारण निवेशकों ने मुनाफावसूली करने देर नहीं की और दरों में नरमी दिखी।

कई निवेश एक्सपर्ट्स ने यह भी आशंका जताई है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी दिख सकती है जिसके कारण भी सोने चांदी की चमक फीकी पड़ गई है। देश के अलग-अलग शहरों में आज 24 कैरट सोने का भाव 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 1,33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी भी सोने के संग कदम से कदम मिलकर घटती नजर आ रही है, आज यानि 29 जून को चांदी MCX बाजार में सुबह 10:00 बजे 2,15,000 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी के दर पिछले स्तर से काफी नीचे पाए गए है। जो लोग पिछले सप्ताह आई तेजी के बाद कीमतों में और उछाल की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें आज के रेट ने थोड़ा निराश किया है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: डॉलर मजबूत होने से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदने वालों के लिए मौका

शहरों में आज का सोने का भाव

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,44,100₹1,32,100₹1,08,110
मुंबई₹1,43,950₹1,31,950₹1,07,960
कोलकाता₹1,43,950₹1,31,950₹1,07,960
चेन्नई₹1,45,860₹1,33,700₹1,11,450
पटना₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,010
लखनऊ₹1,44,100₹1,32,100₹1,08,110
मेरठ₹1,44,100₹1,32,100₹1,08,110
अयोध्या₹1,44,100₹1,32,100₹1,08,110
कानपुर₹1,44,100₹1,32,100₹1,08,110
गुरुग्राम₹1,44,100₹1,32,100₹1,08,110
चंडीगढ़₹1,44,100₹1,32,100₹1,08,110
गाजियाबाद₹1,44,100₹1,32,100₹1,08,110
नोएडा₹1,44,100₹1,32,100₹1,08,110
जयपुर₹1,44,100₹1,32,100₹1,08,110
लुधियाना₹1,44,100₹1,32,100₹1,08,110
गुवाहाटी₹1,43,950₹1,31,950₹1,07,960
इंदौर₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,010
अहमदाबाद₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,010
सूरत₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,010
वडोदरा₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,010
नागपुर₹1,43,950₹1,31,950₹1,07,960
पुणे₹1,43,950₹1,31,950₹1,07,960
नासिक₹1,43,980₹1,31,980₹1,07,990
बेंगलुरु₹1,43,950₹1,31,950₹1,07,960
भुवनेश्वर₹1,43,950₹1,31,950₹1,07,960

यह भी पढ़ें: Gold Price Today 27 June 2026: रिकॉर्ड गिरावट के बाद सोने-चांदी में उछाल, खरीदने से पहले जानें आपके शहर का भाव

प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहरचांदी का भाव
दिल्ली₹2,16,500
मुंबई₹2,16,500
कोलकाता₹2,16,500
चेन्नई₹2,21,000
पटना₹2,16,500
जयपुर₹2,16,500
अहमदाबाद₹2,16,500
हैदराबाद₹2,16,500

यह भी पढ़ें: 26 जून 2026 Gold Rate: सोना-चांदी के दाम रहे स्थिर, खरीदने से पहले जानें आपके शहर का ताजा रेट

कई लोगों के मन में अक्सर सवाल उठता होगा कि अलग शहरों में सोने चांदी के दर अलग क्यों पाए जाते हैं? इसके कई कारण हैं जैसे कि स्थानीय टैक्स और सरकारी शुल्क, ट्रांसपोर्टेशन लागत, स्थानीय मांग और सप्लाई, ज्वेलर्स की मार्जिन और मेकिंग चार्ज। अब सोने चांदी का दर अगले कई दिनों में ऐसे ही उतार-चढ़ाव करेगा क्योंकि डॉलर इंडेक्स की चाल में भी निरंतर परिवर्तन दिख रहे हैं।

निवेशकों के लिए क्या सलाह है ?

निवेश एक्सपर्ट्स और बाजार जानकारों के अनुसार फ़िलहाल सोने में तेजी या गिरावट की संभावना है क्योंकि इन धातुओं के दर वैश्विक परिस्थितियों और संकेतों पर निर्भर करते है। विशेषज्ञों के अनुसार शादी, त्योहार या लॉन्ग टर्म निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए मौजूदा स्तर अभी भी आकर्षक हैं। वहीं शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर, डॉलर इंडेक्स और अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार की चाल पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

डिस्क्लेमर- ऊपर लिखे गए आकड़े सराफा बाज़ार, IBJA, अंतरराष्ट्रीय बजार, भारतीय बाजार के आधार पर तैयार किए गए है। सोने और चांदी की कीमतें दिनभर में बदल सकती हैं। किसी प्रकार का निवेश या खरीदारी करने से पहले ज्वेलर से लेटेस्ट रेट जरूर जानें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.