Gold Price Today: डॉलर मजबूत होने से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदने वालों के लिए मौका

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली के चलते गोल्ड-सिल्वर सस्ते हुए हैं। जानें आज के ताजा रेट और बाजार की पूरी स्थिति।

Palak Gupta

25 जून 2026

1 min read
Gold Price Today: डॉलर मजबूत होने से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदने वालों के लिए मौका

सोने चांदी के दरों ने एक बार फिर गुरुवार की शुरुआत होते ही निचले स्तर पर फिसलना चालू कर दिया है। जून के महीने से ही सोने चांदी ने कई बार अपना रुख बदलकर उतार-चढ़ाव में लगा रहा। पिछले 4 दिनों से सोने चांदी के भावों में निरंतर गिरावट ही दर्ज की जा रहे हैं। चाहे सराफा बाजार हो या अंतरराष्ट्रीय बाजार सभी निवेश साइट्स पर सोना चांदी फिसलता नज़र आ रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती ने सोना चांदी खरीदने वालों के लिए दिन अच्छे कर दिए है। जून के शुरुआती दिनों में सोने चांदी में उछाल इतना हो गया था कि कई निवेशकों को मुनाफावसूली करने का उचित समय मिल गया जिसके कारण भी आज सोने चांदी के दर गिर रहे है।

25 जून 2026 यानि गुरुवार के दिन सोने चांदी में भारी नरमी नज़र आ रही है, भारतीय बाजार के अनुसार 24 कैरट सोना सुबह गुरुवार को 1,43,000 रुपय प्रति 10 ग्राम पर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। कल यानि 24 जून को 24 कैरट सोना 1,44,600 रुपये पर बंद हुआ था वही आज सुबह 24 कैरट सोने में मामूली 200 से 300 रुपये की गिरावट दर्ज़ की गयी है। 22 कैरट सोना भी 200 रुपय की गिरावट से 1,32,500 रुपये पर ट्रेड करता दिख रहा है।

चांदी के भावों में भी 10:00 बजे से ही गिरावट दिख कर कीमत 2,14,000 रुपय प्रति किलोग्राम हो गयी है। फ़िलहाल तो चांदी के भाव फ्लैट बने हुए है। सोने चांदी की कीमतों में यह बदलाव अक्सर तब दिखता है जब अमरीकी डॉलर उलटी दिशा में चलता है, जब डॉलर की रकम मजबूत होती है जिसके कारण दूसरे देशों में सोने चांदी के दरों में शानदार उछाल दिखता है और भारत में इन धातुओं की कीमत में कमजोरी आ जाती है।

सोने के साथ-साथ चांदी भी गिरावट में तालमेल बनाए रखी है। कल के मुताबिक आज चांदी के खुलते ही भावों में 2,000 से 3,000 के बीच गिरावट दर्ज की गयी है। वही अलग शहरों में अलग मांग के कारण और वैश्विक बाजार के नजरिये से चांदी हल्की पड़ रही है।

जानिए क्या है आज के सोने के भाव

शहर24 कैरेट22 कैरेट
दिल्ली₹1,44,600₹1,32,550
मुंबई₹1,44,600₹1,32,550
कोलकाता₹1,44,600₹1,32,550
बेंगलुरु₹1,44,600₹1,32,550
हैदराबाद₹1,44,600₹1,32,550
चेन्नई₹1,47,900₹1,35,600

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी खरीदने का मौका? 24 जून को गोल्ड ₹2,000 और सिल्वर ₹2,600 सस्ती, देखें नए भाव

शहरों में चांदी के भाव

शहरचांदी (प्रति किलो)
दिल्ली₹2,45,000
मुंबई₹2,45,000
कोलकाता₹2,45,000
जयपुर₹2,45,000
लखनऊ₹2,45,000
चेन्नई₹2,50,000 के आसपास

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, चांदी ₹7,000 से ज्यादा सस्ती; देखें ताजा रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के दर

इंटरनेशनल बाजार की बात करें तो सोने के दरों में निरंतर दबाव ही दिख रहा है पिछले 7 महीने से सोने की यही दशा है। डॉलर में लगातार मजबूती के कारण सोना बाहर के निवेशकों के लिए महंगा होता जा रहा है, जिससे सोने की मांग घटती है और इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ता है। इसी के साथ अमेरिका फेडरल रिजर्व और ब्याज दर के बढ़ने के संकेत भी बाजार में निवेशकों के लिए कठिनाई लाते है।

क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह ?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो भी निवेशक सोने में निवेश करने की सोच रहे है वो फ़िलहाल थोड़ा सुरक्षित निवेश के दायरे में रहकर निवेश करें। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में सोने चांदी की दिशा अमेरिकी ब्याज दरों, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। अगर डॉलर आगे भी ऐसे ही मजबूत रहता है तो सोने चांदी जैसे धातुओं में नरमी आगे भी बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर- सोने और चांदी के दाम हर शहर में एक जैसे नहीं होते। स्थानीय टैक्स, ट्रांसपोर्ट लागत, ज्वेलर्स के मार्जिन और मांग-आपूर्ति के आधार पर कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें व यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से ली गयी है किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले पिछले आंकड़ों और लेटेस्ट रेट को जान लें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.