जून में शुरुआती उछाल वाले दिन एक बार फिर से सोने चांदी ने जून के आखिरी दिनों में पकड़ लिया है। पिछले कुछ दिनों से सोने चांदी के भावों में भयंकर गिरावट निवेशकों ने देखी लेकिन आज यानि 27 जून की सुबह से ही सोने चांदी ने तेजी पकड़ ली है। हालांकि डॉलर अभी भी मजबूत है और फेडरल रिजर्व के सख्त होने के लक्षण के बीच भी सोने चांदी ने जोरदार पकड़ दिखाई है।
कल शेयर बाजार पूरे दिन और MCX आधे दिन बंद थे फिर भी मार्केट खुलते ही सोने चांदी के भावों में उछाल देखा गया था आज यानि 27 जून को वही उछाल कायम है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में निरंतर 4 हफ्ते की गिरावट के बाद सोने में उछाल का प्रदर्शन मिला है जिसके बाद शनिवार को भारतीय बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर के रेट रिकवर हुए।
क्या है अंतरराष्ट्रीय बाजार के दर ?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सुबह 9:00 बजे सोना खुलते ही 1.37 प्रतिशत बढ़ कर 4,103.00 डॉलर प्रति औंस के पर ट्रेड करता नजर आया हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी फीकी पड़ी हुई है जो की बिखेरते हुए 59.160 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। लेकिन सराफा बाजार में चांदी की कीमत में अभी भी दमखम दिखाई दे रहा है जहां चांदी उछाल से बढ़कर 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
आखिर क्यों दिखाई दे रहा है इतना उतार चढ़ाव ?
पिछले चार हफ़्तों में बाजार में सोने का दर निचले स्तर पर ही रहा है जिसके कारण सोना काफी कमजोर पड़ गया था। मजबूत अमेरिकी डॉलर, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख और निवेशकों की मुनाफावसूली ने गोल्ड की कीमतों पर दबाव बनाए रखा। जब डॉलर मजबूत होता है तो सोना आमतौर पर सस्ता होता है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत डॉलर में तय होती है।
क्या है MCX पर सोने चांदी के भाव ?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव आज सुबह तक 0.75% बढ़कर यानी 1072 रुपये तेजी के साथ 1,44,199 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कल यानि शुक्रवार को 24 कैरट गोल्ड 1,43,127 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं 22 कैरट सोना 1,30,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से कारोबार करता नजर आ रहा है। MCX में चांदी के दर भी संभलते नजर आ रहे है जिसमें 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेड कर रही है।
प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
| शहर | 24 कैरेट (10 ग्राम) | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 18 कैरेट (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,42,960 | ₹1,31,060 | ₹1,07,270 |
| मुंबई | ₹1,42,760 | ₹1,30,860 | ₹1,07,070 |
| कोलकाता | ₹1,42,760 | ₹1,30,860 | ₹1,07,070 |
| चेन्नई | ₹1,45,100 | ₹1,33,010 | ₹1,10,760 |
| पटना | ₹1,42,860 | ₹1,30,960 | ₹1,07,170 |
| लखनऊ | ₹1,42,960 | ₹1,31,060 | ₹1,07,270 |
| मेरठ | ₹1,42,960 | ₹1,31,060 | ₹1,07,270 |
| अयोध्या | ₹1,42,960 | ₹1,31,060 | ₹1,07,270 |
| गाजियाबाद | ₹1,42,960 | ₹1,31,060 | ₹1,07,270 |
| नोएडा | ₹1,42,960 | ₹1,31,060 | ₹1,07,270 |
| गुरुग्राम | ₹1,42,960 | ₹1,31,060 | ₹1,07,270 |
| चंडीगढ़ | ₹1,42,960 | ₹1,31,060 | ₹1,07,270 |
| जयपुर | ₹1,42,960 | ₹1,31,060 | ₹1,07,270 |
| लुधियाना | ₹1,42,960 | ₹1,31,060 | ₹1,07,270 |
| गुवाहाटी | ₹1,42,760 | ₹1,30,860 | ₹1,07,070 |
| जलगांव | ₹1,42,760 | ₹1,30,860 | ₹1,07,070 |
| इंदौर | ₹1,42,860 | ₹1,30,960 | ₹1,07,170 |
| कानपुर | ₹1,42,960 | ₹1,31,060 | ₹1,07,270 |
| अहमदाबाद | ₹1,42,860 | ₹1,30,960 | ₹1,07,170 |
| वडोदरा | ₹1,42,860 | ₹1,30,960 | ₹1,07,170 |
| सूरत | ₹1,42,860 | ₹1,30,960 | ₹1,07,170 |
| पुणे | ₹1,42,760 | ₹1,30,860 | ₹1,07,070 |
| नागपुर | ₹1,42,760 | ₹1,30,860 | ₹1,07,070 |
| नासिक | ₹1,42,790 | ₹1,30,890 | ₹1,07,100 |
| बेंगलुरु | ₹1,42,760 | ₹1,30,860 | ₹1,07,070 |
| भुवनेश्वर | ₹1,42,760 | ₹1,30,860 | ₹1,07,070 |
| कटक | ₹1,42,760 | ₹1,30,860 | ₹1,07,070 |
| रायपुर | ₹1,42,760 | ₹1,30,860 | ₹1,07,070 |
| हैदराबाद | ₹1,42,760 | ₹1,30,860 | ₹1,07,070 |
यह भी पढ़ें: 26 जून 2026 Gold Rate: सोना-चांदी के दाम रहे स्थिर, खरीदने से पहले जानें आपके शहर का ताजा रेट
आज चांदी का ताजा भाव
| शहर | चांदी (प्रति किलो) |
|---|---|
| दिल्ली | ₹2,17,000 |
| मुंबई | ₹2,17,000 |
| कोलकाता | ₹2,17,000 |
| चेन्नई | ₹2,22,000 |
| हैदराबाद | ₹2,17,000 |
| जयपुर | ₹2,17,000 |
यह भी पढ़ें: Gold Price Today: डॉलर मजबूत होने से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदने वालों के लिए मौका
निवेश एक्सपर्ट्स का क्या कहना है ?
बाजार जानकारों और विशेषज्ञों का मानना है कि जो लोग शादी, निवेश या त्योहारों के लिए सोने चांदी की खरीदारी करने का सोच रहे है उनके लिए थोड़ा संभलने का अवसर है क्योंकि सोने चांदी के दर लगातार परिवर्तन दिखा रहे है क्योंकि वैश्विक बाजार अभी भी अस्थिर है। शॉर्ट-टर्म निवेश करने वाले लोगों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों, डॉलर इंडेक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल पर नजर बनाए रखनी चाहिए। जानकारों का यह भी कहना है कि वैश्विक बाजार में बदलाव दिखते है और अनिश्चितता बढ़ती है तब सोने चांदी के भाव भारतीय बाजार में बढ़ सकते है।
डिस्क्लेमर- यह लेख IBJA, अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार और विभिन्न विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। सोने और चांदी की कीमतें दिनभर में बदल सकती हैं। किसी भी प्रकार की खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्रोतों से जानकारी जरूर ले।