12 सितंबर को सोना-चांदी खरीदना हुआ सस्ता! 15 दिनों में कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का भाव

12 सितंबर को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। हालिया तेजी के बाद दोनों कीमती धातुओं में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज किया गया है। वहीं चांदी का भाव करीब 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गया है।

Palak Gupta

12 सितम्बर 2026

1 min read
12 सितंबर को सोना-चांदी खरीदना हुआ सस्ता! 15 दिनों में कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का भाव

सोने चांदी के भावों में निरंतर हेरफेर लगा हुआ है। सितंबर की शुरुआत से ही सोने और चांदी के भावों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के कारण घरेलू कीमतें ऊपर गईं तो कभी डॉलर और अमेरिकी ब्याज दरों से जुड़ी उम्मीदों के कारण दोनों धातुओं पर दबाव बना।

घरेलू बाजार शनिवार होने के कारण बंद है लेकिन पिछले कारोबारी दिन इन कीमती धातुओं के दामों में स्थिरता बनी हुई थी। ऐसे में अगर आप सोना चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आज के लेटेस्ट भाव ज़रूर जान लें।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today: सोना ₹1.54 लाख के पार, चांदी ₹2.49 लाख प्रति किलो; जानें 8 सितंबर के ताजा भाव

घरेलू बाजार में क्या है भाव ?

 शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इससे पहले घरेलू MCX बाजार में 24 कैरेट सोने का वायदा भाव  1,52,655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में  0.08 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। यह पिछले कारोबारी दिन 1,52,784 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें: सोना फिर चमका या चांदी ने मारी बाजी? आज के रेट देखकर तय करें क्या खरीदना फायदे का सौदा

गुड रिटर्न्स के मुताबिक सोने का भाव

शहर24K22K18K
लखनऊ₹15,456₹14,169₹11,596
जयपुर₹15,456₹14,169₹11,596
दिल्ली₹15,456₹14,169₹11,596
पटना₹15,446₹14,159₹11,586
मुंबई₹15,441₹14,154₹11,581
अहमदाबाद₹15,446₹14,159₹11,586
पुणे₹15,441₹14,154₹11,581
कोलकाता₹15,441₹14,154₹11,581
मेरठ₹15,456₹14,169₹11,596
लुधियाना₹15,456₹14,169₹11,596
गुवाहाटी₹15,441₹14,154₹11,581
जलगांव₹15,441₹14,154₹11,581
इंदौर₹15,446₹14,159₹11,586
कानपुर₹15,456₹14,169₹11,596
सूरत₹15,446₹14,159₹11,586
नागपुर₹15,441₹14,154₹11,581
चंडीगढ़₹15,456₹14,169₹11,596
नासिक₹15,444₹14,157₹11,584
बैंगलोर₹15,441₹14,154₹11,581
अयोध्या₹15,456₹14,169₹11,596

चांदी की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सुबह तक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ  2,34,886 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत  2,34,974 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी आज चांदी की कीमत में  88 रुपये की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोने में फिर तेजी, चांदी ने भी दिखाया दम; जानें 10 सितंबर के ताजा भाव

शहरवार में चांदी का भाव

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹245000
मुंबई₹245000
कोलकाता₹245000
चेन्नई₹245000
पटना₹245000
लखनऊ₹245000
मेरठ₹245000
अयोध्या₹245000
कानपुर₹245000
अलीगढ़₹245000
मुरादाबाद₹245000
मिर्जापुर₹245000
झांसी₹245000
मथुरा₹245000
गोरखपुर₹245000
बरेली₹245000
आगरा₹245000
गाजियाबाद₹245000
नोएडा₹245000
गुरुग्राम₹245000
चंडीगढ़₹245000
जयपुर₹245000
लुधियाना₹245000
गुवाहाटी₹245000
जलगांव₹245000
इंदौर₹245000
अहमदाबाद₹245000
वडोदरा₹245000
सूरत₹245000
पुणे₹245000
नागपुर₹245000
नासिक₹245000
बैंगलोर₹245000
भुवनेश्वर₹245000

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना-चांदी, क्या आज खरीदारी का सही मौका? जानें ताजा रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल ?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में हाल में गिरावट देखने को मिली है। पिछले कारोबारी सत्र में COMEX में सोने की कीमत 1.38 प्रतिशत गिरकर करीब 4,346.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.07 प्रतिशत गिरकर करीब 63.858 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी।

12 सितंबर की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय COMEX बाजार में गोल्ड 1.16 प्रतिशत गिरकर 4,356.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.83 प्रतिशत टूटकर 63.740 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.