सितंबर के आखिरी दिनों में सोने चांदी के भावों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज यानी 25 सितंबर को कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से लेकर घरेलू बाजार में दोनों धातुएँ हाई पर बनी हुई हैं।
देश के अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप सोने चांदी खरीदने या निवेश की प्रक्रिया बना रहे हैं तो आज के लेटेस्ट भावों पर जरूर नजर डालें।
भारतीय सर्राफा बाजार में क्या है भाव ?
सोने और चांदी के बाजार में 25 सितंबर को भी उतार-चढ़ाव जारी है। देश के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतें शहर के हिसाब से थोड़ी अलग हैं। ताजा उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,52,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं मुंबई, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना करीब 1,52,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है।
22 कैरेट सोने की बात करें तो दिल्ली में इसका भाव करीब 1,40,090 रुपये और मुंबई, लखनऊ तथा जयपुर में करीब 1,39,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 22 कैरेट सोना करीब 1,39,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ये शहरवार रिटेल दरें हैं और इनमें जीएसटी व मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, जानें आपके शहर में अब क्या है ताजा भाव
गुड रिटर्न्स के मुताबिक सोने के भाव
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
|---|---|---|---|
| लखनऊ | ₹15,299 | ₹14,025 | ₹11,478 |
| जयपुर | ₹15,299 | ₹14,025 | ₹11,478 |
| दिल्ली | ₹15,299 | ₹14,025 | ₹11,478 |
| पटना | ₹15,289 | ₹14,015 | ₹11,468 |
| मुंबई | ₹15,284 | ₹14,010 | ₹11,463 |
| अहमदाबाद | ₹15,289 | ₹14,015 | ₹11,468 |
| पुणे | ₹15,284 | ₹14,010 | ₹11,463 |
| कोलकाता | ₹15,284 | ₹14,010 | ₹11,463 |
| मेरठ | ₹15,299 | ₹14,025 | ₹11,478 |
| लुधियाना | ₹15,299 | ₹14,025 | ₹11,478 |
| गुवाहाटी | ₹15,284 | ₹14,010 | ₹11,463 |
| जलगांव | ₹15,284 | ₹14,010 | ₹11,463 |
| इंदौर | ₹15,289 | ₹14,015 | ₹11,468 |
| कानपुर | ₹15,299 | ₹14,025 | ₹11,478 |
| सूरत | ₹15,289 | ₹14,015 | ₹11,468 |
| नागपुर | ₹15,284 | ₹14,010 | ₹11,463 |
| चंडीगढ़ | ₹15,299 | ₹14,025 | ₹11,478 |
| नासिक | ₹15,287 | ₹14,013 | ₹11,466 |
| बैंगलोर | ₹15,284 | ₹14,010 | ₹11,463 |
| अयोध्या | ₹15,299 | ₹14,025 | ₹11,478 |
चांदी की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और जयपुर में 1 किलो चांदी करीब 2,44,900 रुपये और चेन्नई में करीब 2,49,900 रुपये पर है। वहीं, आईबीजेए के 25 सितंबर के बेस रेट में 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,50,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 999 चांदी की कीमत 2,28,248 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। आभूषण खरीदते समय इन दरों के ऊपर जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी के भाव भी चढ़े; जानें 21 सितंबर के ताजा रेट
गुड रिटर्न्स के मुताबिक चांदी के भाव
| शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किग्रा |
|---|---|---|---|
| लखनऊ | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| जयपुर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| दिल्ली | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| पटना | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| मुंबई | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| पुणे | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| कोलकाता | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| मेरठ | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| लुधियाना | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| जलगांव | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| इंदौर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| कानपुर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| सूरत | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| नागपुर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| नासिक | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| बैंगलोर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| अयोध्या | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
अंतरास्ट्रीय बाजार में क्या है हाल ?
कॉमेक्स पर शुक्रवार सुबह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सुबह 7:30 बजे तक गोल्ड रेट 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,327.60 डॉलर प्रति औन्स पर पहुंच गया। वहीं, सिल्वर की कीमत में भी 0.53 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और यह 64.34 डॉलर प्रति औन्स के स्तर पर आ गई।
यानी शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में खरीदारी का रुझान बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन कीमतों में होने वाला बदलाव घरेलू सर्राफा बाजार पर भी असर डाल सकता है, इसलिए भारत में सोने-चांदी के भाव पर नजर रखने वाले कारोबारियों और निवेशकों के लिए कॉमेक्स के रेट अहम माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate: 13 अगस्त को सोना महंगा या सस्ता? जानें 18, 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव
सोना चांदी खरीदने से पहले इन चीजों का ध्यान रखें
- सोना-चांदी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
- बड़ी खरीदारी में अलग-अलग दुकानों के भाव और शुल्क की तुलना करें।
- सोने की शुद्धता और हॉलमार्क जरूर जांचें।
- गहने पर दिया गया HUID नंबर जरूर देखें।
- खरीदने से पहले आज का ताजा भाव पता करें।
- बनाने का शुल्क कितना है, यह पहले पूछ लें।
- बिल में वजन, शुद्धता और कीमत जरूर जांचें।
- चांदी खरीदते समय उसकी शुद्धता और वजन की पुष्टि करें।
- हमेशा भरोसेमंद दुकानदार से ही खरीदारी करें।
डिस्क्लेमर- यह लेख IBJA, भारतीय बाजार, MCX, सर्राफा बाजार से उपलब्ध ताजा कीमतों के आधार पर तैयार किया गया है। सोने और चांदी के रेट दिनभर में बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले अपने शहर के अधिकृत ज्वेलर या आधिकारिक स्रोत से ताजा कीमतों की पुष्टि अवश्य करें।





