Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, जानें 17 जुलाई के ताजा सोना-चांदी के भाव

अगर आप 22 कैरेट या 24 कैरेट गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर देखें। दिल्ली, लखनऊ, इंदौर, मुंबई समेत प्रमुख शहरों के नए भाव और बाजार की पूरी अपडेट यहां पढ़ें।

Palak Gupta

17 जुलाई 2026

1 min read
Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, जानें 17 जुलाई के ताजा सोना-चांदी के भाव

देश भर के बाजार में आज फिर से सोने चांदी के भावों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। जुलाई के शुरुआती दिनों में सोने चांदी ने ऊंचाई की सीढ़ी पकड़ी लेकिन कुछ दिनों बाद वही जून वाला दौर शुरू हो गया था। सोने चांदी की कीमत में आज यानि 17 जुलाई 2026 को भी गिरावट ही जारी है। भारत के अलग-अलग शहरों की सर्राफा बाजारों का भी यही हाल है। आज घरेलू बाजार पर सोने की कीमत 1,40,414 रुपये प्रति दस ग्राम पर ओपन हुई , हालांकि बाद में गिरावट शुरू हो गई। चांदी की कीमत 2,15,475 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिसले भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के दर निरंतर कई दिनों से टूटते नजर आ रहे है। हफ्ते के लगातार पांचवें दिन भी सोने चांदी की कीमतों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के निवेशकों को चिंता में डाल रखा है। आज यानि शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) पर सोने की कीमतों में 0.02 प्रतिशत की टूट दिखी है जिसके बाद सोना 3991.90 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सोने का 4000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे फिसलना यह दिखाता है कि सुरक्षित निवेश के तौर पर इसकी मांग में गिरावट आई है।

सोने के साथ चांदी ने भी नरमी को अपना लिया है। सुबह COMEX पर चांदी 0.63 प्रतिशत टूटकर 55.83 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही हैं। चांदी एक इंडस्ट्रियल मेटल है और ग्लोबल टेक शेयरों में आई गिरावट का इस पर असर देखा जा रहा है। बाजार की नजर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों, फेडरल रिजर्व की अगली बैठक और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों पर बनी हुई है। इन घटनाओं का असर आने वाले दिनों में सोने की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today 14 July 2026: सोना ₹1,100 महंगा, चांदी ₹1,800 चढ़ी; जानें आपके शहर का ताजा भाव

MCX पर क्या है भाव ?

घरेलू बाजार के हाल भी नरमी की ओर इशारा करते नजर आ रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया पर कल सोने के भावों में  1,641 रुपये की गिरावट के बाद 1,40,209 रुपये पर आकर क्लोजिंग दिखाई दी थी। जबकि चांदी का भाव 348 रुपये गिरकर 215,665 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था। आज सुबह 9:00 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,29,058 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबारी है। 

22 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम 410 रुपये सस्ता हुआ है। कल जहां इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,31,000 रुपये थी। वहीं, आज फिसलकर 1,30,590 रुपये पर आ गई है। 18 कैरेट वाले सोने के रेट में भी आज कमी आई है,कल इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,06,665 रुपये थी और आज कीमत 1,05,405 रुपये है। 18 कैरट गोल्ड में 260 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

चांदी की बात करें तो MCX पर चांदी की कीमत में आज 2.3 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है और यह 2,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है। कल चांदी की कीमत प्रति किलो 2,20,000 लाख रुपये थी। कल के मुकाबले चांदी की कीमतों में पूरे 5000 रुपय की गिरावट दर्ज की गई है।

प्रमुख शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/1 किलो)
दिल्ली₹1,43,430₹1,31,490₹2,34,900
कोलकाता₹1,43,280₹1,31,340₹2,34,900
इंदौर₹1,43,280₹1,31,340₹2,34,900
लखनऊ₹1,43,330₹1,31,390₹2,34,900
पटना₹1,43,280₹1,31,340₹2,34,900
चेन्नई₹1,43,450₹1,31,490₹2,39,900
बैंगलोर₹1,43,280₹1,31,340₹2,34,900

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: नए हफ्ते की शुरुआत सोना-चांदी में राहत के साथ, जानें आज आपके शहर का ताजा रेट

शहरवार में चांदी के भाव

शहर10 ग्राम चांदी (₹)100 ग्राम चांदी (₹)1 किलो चांदी (₹)
नई दिल्ली₹2,003.33₹20,033.29₹2,00,333
चेन्नई₹1,912.09₹19,120.92₹1,91,209
कोलकाता₹1,972.27₹19,722.69₹1,97,227
मुंबई₹1,997.51₹19,975.05₹1,99,751
बैंगलोर₹1,908.21₹19,082.09₹1,90,821
हैदराबाद₹1,915.97₹19,159.74₹1,91,597
पटना₹1,915.97₹19,159.74₹1,91,597
जयपुर₹1,915.97₹19,159.74₹1,91,597
लखनऊ₹1,915.97₹19,159.74₹1,91,597
चंडीगढ़₹1,915.97₹19,159.74₹1,91,597

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today 15 July 2026: सोना-चांदी फिर महंगे, देखें आज का ताजा रेट

धातुओं की खरीद का सुनहरा मौका

कीमतों में आई यह गिरावट खरीदारों के लिए एक अच्छा अवसर हो सकती है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में आई नरमी उन लोगों के लिए अच्छा अवसर हो सकती है, जो लंबी अवधि के निवेश या शादी-ब्याह के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण कीमतों में समय-समय पर गिरावट आती रहती है, लेकिन लंबे समय में सोना और चांदी दोनों को सुरक्षित निवेश माना जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आपका उद्देश्य लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट है, तो एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय SIP की तरह खरीदारी करना बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे बाजार में उतार-चढ़ाव का असर कम पड़ता है और औसत खरीद कीमत भी संतुलित रहती है। वहीं, जिन लोगों की आने वाले महीनों में शादी, त्योहार या अन्य पारिवारिक जरूरतों के लिए सोना खरीदने की योजना है, उनके लिए भी मौजूदा कीमतें राहत भरी मानी जा रही हैं।

डिस्क्लेमर- सोने की कीमतें बाजार की परिस्थितियों के अनुसार दिनभर बदल सकती हैं। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने शहर के ज्वेलर या विश्वसनीय स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.