Gold Price Today 28 September: सप्ताह की शुरुआत में सोना सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव

28 सितंबर 2026 को सप्ताह की शुरुआत सोने के लिए दबाव के साथ हुई। घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमत शुरुआती कारोबार में करीब 2 प्रतिशत तक नीचे आई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई।

Palak Gupta

28 सितम्बर 2026

1 min read
Gold Price Today 28 September: सप्ताह की शुरुआत में सोना सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव

सोने चांदी के भावों में लगातार उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। सप्ताह के पहले दिन दोनों ही धातुओं में गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से लेकर घरेलू बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले कारोबारी सत्र में भी कीमतों में भारी गिरावट देखी गई थी जिसके कारण निवेशकों की चिंताएँ बढ़ती नजर आ रही थी।

सोने-चांदी में आई नरमी के पीछे मजबूत अमेरिकी डॉलर, बढ़ती बॉन्ड यील्ड और अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की बढ़ती उम्मीद मुख्य वजह मानी जा रही है। ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी या निवेश की सोच रहे हैं तो आज के लेटेस्ट भाव जरूर जान लें।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price 22 September: सोना-चांदी के दाम में गिरावट, गोल्ड ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम; जानें आज के ताजा रेट

घरेलू MCX पर क्या है भाव ?

28 सितंबर को सोने की कीमतों में कमजोरी के साथ सप्ताह की शुरुआत हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,48,131 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबारी है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 1,50,881 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी यानी आज सोने की कीमतों में 2,750 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: अनंत चतुर्दशी से पहले सोने-चांदी के भाव में हलचल, दिल्ली से चेन्नई तक 10 ग्राम Gold Rate और 1Kg Silver Rate जानें

शहरवार में सोने के लेटेस्ट भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
मुंबई₹1,50,170₹1,37,650₹1,12,630
कोलकाता₹1,50,170₹1,37,650₹1,12,630
चेन्नई₹1,50,170₹1,37,650₹1,15,350
पटना₹1,50,220₹1,37,700₹1,12,680
लखनऊ₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
मेरठ₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
अयोध्या₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
कानपुर₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
अलीगढ़₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
मुरादाबाद₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
मिर्जापुर₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
झांसी₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
मथुरा₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
आगरा₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
गोरखपुर₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
बरेली₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
प्रयागराज₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
वाराणसी₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
गाजियाबाद₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
नोएडा₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
गुरुग्राम₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
चंडीगढ़₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
जयपुर₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
लुधियाना₹1,50,320₹1,37,800₹1,12,780
गुवाहाटी₹1,50,170₹1,37,650₹1,12,630
जलगांव₹1,50,170₹1,37,650₹1,12,630
इंदौर₹1,50,220₹1,37,700₹1,12,680
भोपाल₹1,50,220₹1,37,700₹1,12,680
अहमदाबाद₹1,50,220₹1,37,700₹1,12,680
वडोदरा₹1,50,220₹1,37,700₹1,12,680
सूरत₹1,50,220₹1,37,700₹1,12,680
पुणे₹1,50,170₹1,37,650₹1,12,630
नागपुर₹1,50,170₹1,37,650₹1,12,630
नासिक₹1,50,200₹1,37,680₹1,12,660
बैंगलोर₹1,50,170₹1,37,650₹1,12,630
भुवनेश्वर₹1,50,170₹1,37,650₹1,12,630
कटक₹1,50,170₹1,37,650₹1,12,630
अमरावती₹1,50,170₹1,37,650₹1,12,630
विशाखापत्तनम₹1,50,170₹1,37,650₹1,12,630
मैसूर₹1,50,170₹1,37,650₹1,12,630
विजयवाड़ा₹1,50,170₹1,37,650₹1,12,630
कोयंबटूर₹1,50,170₹1,37,650₹1,15,350
मंगलौर₹1,50,170₹1,37,650₹1,12,630
मदुरै₹1,50,170₹1,37,650₹1,15,350
रायपुर₹1,50,170₹1,37,650₹1,12,630

चांदी की बात करें तो MCX पर चांदी भी सोने की चाल चलती नजर आई। आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में गिरावट होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 2.53 प्रतिशत गिरकर 2,28,758 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,34,696 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी आज चांदी के भावों में 5,938 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price 25 September: सोना-चांदी के दाम में बड़ा उछाल, जानें दिल्ली से चेन्नई तक आज के ताजा रेट

एक किलो चांदी का शहरवार भाव

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,40,000
मुंबई₹2,40,000
कोलकाता₹2,40,000
चेन्नई₹2,45,000
पटना₹2,40,000
लखनऊ₹2,40,000
मेरठ₹2,40,000
अयोध्या₹2,40,000
कानपुर₹2,40,000
अलीगढ़₹2,40,000
मुरादाबाद₹2,40,000
मिर्जापुर₹2,40,000
झांसी₹2,40,000
मथुरा₹2,40,000
गोरखपुर₹2,40,000
बरेली₹2,40,000
आगरा₹2,40,000
वाराणसी₹2,40,000
गाजियाबाद₹2,40,000
नोएडा₹2,40,000
गुरुग्राम₹2,40,000
चंडीगढ़₹2,40,000
जयपुर₹2,40,000
लुधियाना₹2,40,000
गुवाहाटी₹2,40,000
जलगांव₹2,40,000
इंदौर₹2,40,000
भोपाल₹2,40,000
अहमदाबाद₹2,40,000
वडोदरा₹2,40,000
सूरत₹2,40,000
पुणे₹2,40,000
नागपुर₹2,40,000
नासिक₹2,40,000
बैंगलोर₹2,40,000
भुवनेश्वर₹2,45,000
कटक₹2,45,000
केरल₹2,45,000
अमरावती₹2,40,000
विशाखापत्तनम₹2,45,000
मैसूर₹2,40,000
विजयवाड़ा₹2,45,000
कोयंबटूर₹2,45,000
मंगलौर₹2,40,000
मदुरै₹2,45,000
रायपुर₹2,40,000

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी का भाव 23 सितंबर 2026: तेजी के बाद बदले Gold Rate, चेन्नई से जयपुर तक 10 ग्राम का ताजा भाव

अलग-अलग शहरों के भाव में अंतर क्यों है ?

अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में थोड़ा अंतर इसलिए देखने को मिलता है क्योंकि पूरे देश में सोने का एक जैसा खुदरा रेट लागू नहीं होता। अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू बेंचमार्क रेट सोने की कीमत का आधार तय करते हैं, लेकिन इसके बाद स्थानीय मांग और सप्लाई, परिवहन व दूसरे खर्च, डीलर का मार्जिन और स्थानीय बाजार की स्थिति के हिसाब से कीमत बदल सकती है।

यही वजह है कि एक ही दिन दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पटना या जयपुर में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के भाव में कुछ रुपये का फर्क दिखाई देता है। ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क जुड़ने के कारण अंतिम कीमत में यह अंतर और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today 26 September: सोने के दाम में गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है आज का ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बड़ी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार COMEX में सोमवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों पर भारी दबाव देखने को मिला। सुबह 7:50 बजे तक सोने का भाव 1.70 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 4,247.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत भी करीब 2.96 प्रतिशत टूटकर 62.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इस गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया।

सोने-चांदी में इस तेज गिरावट के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, डॉलर में मजबूती और अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख की उम्मीद को प्रमुख वजह माना जा रहा है। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने की चिंता मजबूत हुई है, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की संभावना को बल मिला है। ऐसे माहौल में सोने जैसे बिना ब्याज वाले निवेश पर दबाव बढ़ता है।

डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.