सोने-चांदी के भावों ने एक बार फिर से निवेशकों की चिंता को बढ़ा दिया है। फेडरल रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की, जिसके बाद सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट शुरू हो चुकी है। 17 सितंबर को सोने-चांदी की कीमतें धड़ल्ले से गिरते हुए नज़र आई।
अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने 16 सितंबर को ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी करते हुए इसे 3.75 से 4 प्रतिशत की रेंज में कर दिया। इसके बाद शुरुआती कारोबार में अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ घरेलू वायदा बाजार में भी सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा है। अगर आप सोना चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आज के लेटेस्ट भाव ज़रूर जान लें।
घरेलू बाजार में क्या है भाव ?
17 सितंबर को MCX के भावों में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। आज की यह गिरावट कल अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के ब्याज दरों में वृद्धि के फैसले का असर है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1 प्रतिशत गिरकर 1,52,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।
वहीं चांदी की बात करें तो आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2,35,275 रुपये प्रति किलो है। बता दें कि चांदी के वायदा भाव में पूरे 1.02 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
भारत में क्या है सोने चांदी का भाव ?
17 सितंबर की सुबह भारत में 24 कैरेट सोना करीब 1,53,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 999 शुद्धता वाली चांदी करीब 2,35,140 रुपये प्रति किलो पर कारोबारी थी।
मेट्रो शहरों में उपलब्ध भाव के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 1,53,060 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,305 रुपये प्रति 10 ग्राम था। मुंबई में 24 कैरेट 1,53,320 रुपये और 22 कैरेट 1,40,543 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,53,770 रुपये और 22 कैरेट 1,40,956 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है।
यह भी पढ़ें: सोना फिर सस्ता, चांदी के भाव में भी हलचल; जानें 15 सितंबर का ताजा रेट
गुड रिटर्न्स के मुताबिक सोने के भाव ( प्रति ग्राम )
| शहर | 24K | 22K | 18K |
|---|---|---|---|
| लखनऊ | ₹15,299 | ₹14,025 | ₹11,483 |
| जयपुर | ₹15,299 | ₹14,025 | ₹11,483 |
| दिल्ली | ₹15,299 | ₹14,025 | ₹11,483 |
| पटना | ₹15,289 | ₹14,015 | ₹11,473 |
| मुंबई | ₹15,284 | ₹14,010 | ₹11,463 |
| अहमदाबाद | ₹15,289 | ₹14,015 | ₹11,473 |
| पुणे | ₹15,284 | ₹14,010 | ₹11,463 |
| कोलकाता | ₹15,284 | ₹14,010 | ₹11,463 |
| मेरठ | ₹15,299 | ₹14,025 | ₹11,483 |
| लुधियाना | ₹15,299 | ₹14,025 | ₹11,483 |
| गुवाहाटी | ₹15,284 | ₹14,010 | ₹11,463 |
| जलगांव | ₹15,284 | ₹14,010 | ₹11,463 |
| इंदौर | ₹15,289 | ₹14,015 | ₹11,473 |
| कानपुर | ₹15,299 | ₹14,025 | ₹11,483 |
| सूरत | ₹15,289 | ₹14,015 | ₹11,473 |
| नागपुर | ₹15,284 | ₹14,010 | ₹11,463 |
| चंडीगढ़ | ₹15,299 | ₹14,025 | ₹11,483 |
| नासिक | ₹15,287 | ₹14,013 | ₹11,466 |
| बैंगलोर | ₹15,284 | ₹14,010 | ₹11,468 |
| अयोध्या | ₹15,299 | ₹14,025 | ₹11,483 |
गुड रिटर्न्स के मुतबिक चांदी के भाव
| शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलो |
|---|---|---|---|
| लखनऊ | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| जयपुर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| दिल्ली | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| पटना | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| मुंबई | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| पुणे | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| कोलकाता | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| मेरठ | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| लुधियाना | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| जलगांव | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| इंदौर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| कानपुर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| सूरत | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| नागपुर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| नासिक | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| बैंगलोर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| अयोध्या | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
यह भी पढ़ें: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट! दोनों की कीमतों में आया उछाल, जानें आज का रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल ?
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में 0.25 फीसदी यानी 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। सोने की कीमत बुधवार शाम तक 4,384.60 डॉलर प्रति औंस थी, जो गुरुवार सुबह तक गिरकर 4,311.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
यानी कुछ ही घंटों में सोने के भाव में करीब 73 डॉलर प्रति औंस की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह चांदी भी फेड के फैसले के बाद कमजोर हुई है। बुधवार शाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 65.08 डॉलर प्रति औंस पर थी, जो आज सुबह तक घटकर 63.64 डॉलर प्रति औंस रह गई। इस तरह चांदी के भाव में भी करीब 1.44 डॉलर प्रति औंस की गिरावट आई है।
ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद डॉलर और बॉन्ड यील्ड में होने वाले बदलाव का असर कीमती धातुओं पर पड़ता है, इसलिए निवेशकों की नजर अब आगे के अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेड के अगले फैसलों पर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें 14 सितंबर के ताजा भाव
फेड के फैसले के बाद क्यों गिरा सोना-चांदी?
25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की। इसके बाद फेड की बेंचमार्क दर 3.75 से 4 प्रतिशत की रेंज में पहुंच गई। फेड के बयान के मुताबिक महंगाई अभी भी ऊंची बनी हुई है और केंद्रीय बैंक ने अपने 2 प्रतिशत के लक्ष्य की ओर लौटने की बात कही है।
ब्याज दर बढ़ने का असर सोने और चांदी जैसी गैर-ब्याज देने वाली संपत्तियों पर पड़ सकता है। जब ब्याज दरें और बॉन्ड से मिलने वाला रिटर्न आकर्षक होता है, तो निवेशकों के लिए सोने की तुलना में ब्याज देने वाले विकल्पों की मांग बढ़ सकती है। इसी कारण फेड के फैसले के बाद शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी पर दबाव देखने को मिला।
डिस्क्लेमर- सोने और चांदी के भाव बाजार की चाल, टैक्स, स्थानीय शुल्क और ज्वेलर्स के प्रीमियम के आधार पर बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले स्थानीय ज्वेलर अथवा आधिकारिक स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।





