Gold Silver Price: अचानक सस्ता हुआ सोना-चांदी, हजारों रुपये टूटे भाव; क्या अब खरीदना सही?

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए महीने का आखिरी दिन राहत लेकर आया है। 31 अगस्त को घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत में करीब 2,600 रुपये तक की कमी आई, जबकि चांदी भी करीब 3,600 रुपये तक सस्ती हुई।

Palak Gupta

31 अगस्त 2026

1 min read

बढ़ते दिनों के साथ अगस्त में सोने चांदी के भावों ने निरंतर बढ़ोतरी की सीढ़ी चढ़ी लेकिन महीने के आखिरी दिनों में भावों ने निवेशकों के लिए चिंता खड़ी कर दी है। शनिवार और रविवार होने के कारण बाजार बंद रहे लेकिन गिरावट ने साथ अभी भी नहीं छोड़ा। सोमवार को बाजार खुलते ही सोने चांदी की कीमतें एक बार फिर गिरावट की ओर बढ़ते नजर आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ने और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों का असर बुलियन बाजार पर पड़ा है। 31 अगस्त 2026 को दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से वैश्विक बुलियन बाजार में दबाव बना हुआ है और इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में अगर आप सोना चांदी खरीदने की या निवेश की सोच रहे तो आज के लेटेस्ट भाव जरूर जान लें।

घरेलू बाजार में क्या है भाव ?

 अमेरिका-ईरान में चल रहे संघर्ष के बीच सोने की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है। दो दिन लगातार बाजार बंद होने के बाद घरेलू MCX बाजार में सोने चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज बाजार ओपन होते ही कीमतों में गिरावट शुरू हो गई।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.14 की गिरावट के बाद 1,54,496 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 1,56,281 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी यानी आज सोने की कीमतों में 1,785 रुपये की नरमी देखी गई है।

चांदी की बात करें तो चांदी भी सोने की कीमतों के नक्शेकदम पर चल रही है। 31 अगस्त को बाजार ओपन होते ही गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1 प्रतिशत गिरकर  2,34,328 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत  2,36,704 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी आज इसकी कीमत में 2,376 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों की नजर बाजार पर, फिर बदले भाव; जानें आज के ताजा रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी जानें हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी कोमेक्स में सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। COMEX पर सोने का भाव 1.15 फीसदी फिसलकर 4,477.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में 1.71 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 65.850 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है। दोनों कीमती धातुओं में आई इस कमजोरी से वैश्विक बुलियन बाजार में बिकवाली का दबाव साफ नजर आ रहा है।

डॉलर की चाल, अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें, बॉन्ड यील्ड और वैश्विक आर्थिक हालात जैसी चीजें सोने की कीमत को प्रभावित करती हैं। वैश्विक बाजार में गिरावट बनी रहने पर घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: सोने की कीमतों में फिर उछाल, जानें 26 अगस्त को 22K और 24K गोल्ड का ताजा भाव

शहरों में कितना है सोने-चांदी का भाव?

आज अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। उपलब्ध ताजा आंकड़ों में मुंबई में 24 कैरेट सोना करीब 1,56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम, दिल्ली में करीब 1,56,290 रुपये और कोलकाता में करीब 1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है। चेन्नई में यही भाव करीब 1,57,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। शहरों के बीच अंतर की वजह स्थानीय बाजार की स्थिति, मांग, परिवहन लागत और दूसरे स्थानीय खर्च हो सकते हैं।

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹158390₹145200₹118830
मुंबई₹158240₹145050₹118680
कोलकाता₹158240₹145050₹118680
चेन्नई₹158240₹145050₹122750
पटना₹158290₹145100₹118730
लखनऊ₹158390₹145200₹118830
मेरठ₹158390₹145200₹118830
कानपुर₹158390₹145200₹118830
अयोध्या₹158390₹145200₹118830
गाजियाबाद₹158390₹145200₹118830
नोएडा₹158390₹145200₹118830
गुरुग्राम₹158390₹145200₹118830
चंडीगढ़₹158390₹145200₹118830
जयपुर₹158390₹145200₹118830
लुधियाना₹158390₹145200₹118830
गुवाहाटी₹158240₹145050₹118680
इंदौर₹158290₹145100₹118730
अहमदाबाद₹158290₹145100₹118730
वडोदरा₹158290₹145100₹118730
सूरत₹158290₹145100₹118730
पुणे₹158240₹145050₹118680
नागपुर₹158240₹145050₹118680
नासिक₹158270₹145080₹118710
बेंगलुरु₹158240₹145050₹118680
भुवनेश्वर₹158240₹145050₹118680
रायपुर₹158240₹145050₹118680
हैदराबाद₹158240₹145050₹118680

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Crash: देर रात सोना-चांदी में मची हलचल, सोना ₹5,000 तक टूटा, चांदी भी धड़ाम

शहरवार चांदी के भाव की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, लखनऊ, मेरठ, कानपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर, लुधियाना, पुणे, नागपुर, नासिक, बैंगलोर, भुवनेश्वर, रायपुर और हैदराबाद में 1 किलो चांदी का भाव करीब 2,55,000 रुपये है। वहीं चेन्नई में चांदी 2,60,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर है। इस तरह शहर के हिसाब से चांदी की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है।

चांदी की शुद्धता1 किलो भाव
999 फाइन चांदी₹239320
925 स्टर्लिंग चांदी₹221371
900 कॉइन चांदी₹215388
800 जर्मन चांदी₹191456

यह भी पढ़ें: सोने की कीमतों में फिर उछाल, जानें 26 अगस्त को 22K और 24K गोल्ड का ताजा भाव

क्या खरीदारी का है सही समय ?

अगर सोना-चांदी खरीदने की बात करें तो मौजूदा गिरावट को देखते हुए इसे खरीदारी का मौका माना जा सकता है, लेकिन सिर्फ एक दिन की गिरावट देखकर पूरी रकम निवेश करना सही नहीं होगा। अगर जरूरत के लिए आभूषण खरीदने हैं तो भाव में गिरावट का फायदा उठाकर खरीदारी की जा सकती है। वहीं निवेश के लिए खरीद रहे हैं तो रकम को एक साथ लगाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खरीदना बेहतर रणनीति हो सकती है।

डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment