सोने की कीमत में बड़ा बदलाव: दुनिया में महंगा, भारत में सस्ता बिक रहा गोल्ड, 10 ग्राम पर ₹34,000 तक की गिरावट

अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा भाव जरूर देख लें। 4 अगस्त 2026 को घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की चाल और घरेलू मांग का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

Palak Gupta

4 अगस्त 2026

1 min read
सोने की कीमत में बड़ा बदलाव: दुनिया में महंगा, भारत में सस्ता बिक रहा गोल्ड, 10 ग्राम पर ₹34,000 तक की गिरावट

महीने के दूसरे दिन सोने चांदी के भावों ने ऊंचाई की सीढ़ी चढ़ना शुरू का दिया है। आज घरेलू बाजार यानी सर्राफा बाजार और MCX दोनों पर ही सोना चांदी दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अमेरिका ईरान तनाव में नरमी के संकेतों के बाद होर्मुज खुलने की बात शुरू हो चुकी है। डॉलर कमजोर होता दिखाई दे रहा है, जिसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में देखने को मिल रहा है।

ऐसे में अगर आप सोना चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार जाने से पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें। सोने चांदी की कीमतों में आज भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है लेकिन निवेशकों के लिए राहत की बात यह है कि बाजार खुलते ही बढ़ोतरी शुरू हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले संकेतों और घरेलू मांग के बीच देशभर में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के नए भाव जारी किए गए हैं। वहीं चांदी की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: 3 अगस्त को बदले सोना-चांदी के दाम, जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा रेट

MCX में क्या है भाव ?

घरेलू बाजार MCX पर सुबह 9:00 बजे बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.68 प्रतिशत बढ़कर  1,42,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। घरेलू कमोडिटी बाजार MCX पर 3 अगस्त 2026 दिन सोमवार को सोने की कीमत 1,41,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। पिछले कारोबारी सत्र से आज यानी 4 अगस्त को 965 रुपये की तेजी देखी गई है।

चांदी की बात करें तो पिछले कई दिनों से स्थिर चांदी ने भी बढ़ना शुरू कर दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.04 प्रतिशत बढ़कर 2,19,006 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में  2,16,746 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बता दें कि कल से चांदी में 2,260 रुपये का उछाल देखा गया है।

यह भी पढ़ें: RBI MPC Meeting आज से शुरू, जानें EMI घटेगी या बढ़ेगी इस बार

भारत में सोने का भाव

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
दिल्ली₹1,44,150₹1,32,150₹1,08,150
मुंबई₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,000
कोलकाता₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,000
चेन्नई₹1,44,560₹1,32,510₹1,10,660
पटना₹1,44,050₹1,32,050₹1,08,050
लखनऊ₹1,44,150₹1,32,150₹1,08,150
मेरठ₹1,44,150₹1,32,150₹1,08,150
अयोध्या₹1,44,150₹1,32,150₹1,08,150
कानपुर₹1,44,150₹1,32,150₹1,08,150
गाजियाबाद₹1,44,150₹1,32,150₹1,08,150
नोएडा₹1,44,150₹1,32,150₹1,08,150
गुरुग्राम₹1,44,150₹1,32,150₹1,08,150
चंडीगढ़₹1,44,150₹1,32,150₹1,08,150
जयपुर₹1,44,150₹1,32,150₹1,08,150
लुधियाना₹1,44,150₹1,32,150₹1,08,150
गुवाहाटी₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,000
इंदौर₹1,44,050₹1,32,050₹1,08,050
अहमदाबाद₹1,44,050₹1,32,050₹1,08,050
वडोदरा₹1,44,050₹1,32,050₹1,08,050
सूरत₹1,44,050₹1,32,050₹1,08,050
नागपुर₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,000
पुणे₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,000

4 अगस्त को चांदी का भाव

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलो चांदी
दिल्ली₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,350₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹2,350₹23,500₹2,35,000
चेन्नई₹2,350₹23,500₹2,35,000
पटना₹2,350₹23,500₹2,35,000
लखनऊ₹2,350₹23,500₹2,35,000
मेरठ₹2,350₹23,500₹2,35,000
कानपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अयोध्या₹2,350₹23,500₹2,35,000
गाजियाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
नोएडा₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुरुग्राम₹2,350₹23,500₹2,35,000
चंडीगढ़₹2,350₹23,500₹2,35,000
जयपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
लुधियाना₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुवाहाटी₹2,350₹23,500₹2,35,000
इंदौर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
वडोदरा₹2,350₹23,500₹2,35,000
सूरत₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,350₹23,500₹2,35,000
नागपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
नासिक₹2,350₹23,500₹2,35,000
बैंगलोर₹2,350₹23,500₹2,35,000
भुवनेश्वर₹2,350₹23,500₹2,35,000
रायपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
हैदराबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000

यह भी पढ़ें: 1 अगस्त का सोना-चांदी भाव: जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड के ताजा रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भी जानें भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमतों में हल्की मजबूती देखने को मिली, जबकि चांदी सीमित दायरे में कारोबार करती रही। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक डॉलर की चाल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और वैश्विक निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग अभी भी कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर सुबह 7.30 बजे गोल्ड की कीमत 4,112.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र से गिल्ड में 0.54 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी में भी 1.97 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। 4 अगस्त को सिल्वर का भाव 58.995 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: 30 जुलाई को फिर महंगा हुआ सोना, जानें 24K, 22K और 18K Gold SILVER Rate

सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव के कारण

  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति
    फेड की ब्याज दरों में बदलाव की संभावना का सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ता है। ब्याज दरें बढ़ने पर सोने की मांग घट सकती है, जबकि दरों में कटौती की उम्मीद कीमतों को सहारा देती है।
  • डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव
    सोने और चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं। जब डॉलर कमजोर होता है तो सोना विदेशी निवेशकों के लिए सस्ता हो जाता है, जिससे उसकी मांग बढ़ती है।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल
    लंदन बुलियन मार्केट (LBMA) और न्यूयॉर्क के COMEX में होने वाली खरीद-बिक्री का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। वैश्विक कीमतों में बदलाव अगले कारोबारी दिन घरेलू बाजार में दिखाई देता है।
  • भू-राजनीतिक तनाव
    युद्ध, अंतरराष्ट्रीय विवाद या राजनीतिक अस्थिरता के समय निवेशक सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे इसकी कीमतों में तेजी आ सकती है।
  • घरेलू मांग और त्योहारों का सीजन
    शादी-ब्याह, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोने-चांदी की मांग बढ़ जाती है। मांग बढ़ने पर स्थानीय बाजार में कीमतों में भी हल्का इजाफा देखने को मिलता है।
  • चांदी की औद्योगिक मांग
    चांदी का उपयोग सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल उपकरण और इलेक्ट्रिक वाहनों में बड़े पैमाने पर होता है। उद्योगों की मांग बढ़ने या घटने से चांदी की कीमतों में तेजी से बदलाव आ सकता है।

डिस्क्लेमर- यह लेख IBJA, भारतीय बाजार, MCX, सर्राफा बाजार से उपलब्ध ताजा कीमतों के आधार पर तैयार किया गया है। सोने और चांदी के रेट दिनभर में बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले अपने शहर के अधिकृत ज्वेलर या आधिकारिक स्रोत से ताजा कीमतों की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.