30 जुलाई को फिर महंगा हुआ सोना, जानें 24K, 22K और 18K Gold SILVER Rate

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले के बाद बाजारों का रुख बदल गया है। जहां सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने सोने को सहारा दिया, वहीं चांदी पर मुनाफावसूली और कमजोर औद्योगिक मांग का दबाव देखने को मिला। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह समझना जरूरी है कि आखिर बाजार का मूड क्यों बदला और आगे कीमतें किस दिशा में जा सकती हैं।

Palak Gupta

30 जुलाई 2026

1 min read
30 जुलाई को फिर महंगा हुआ सोना, जानें 24K, 22K और 18K Gold Rate

यूएस फेड रिज़र्व ने एक अहम फैसला लिया है जिसके कारण सोने चांदी के दरों में उतार-चढ़ाव बन रखा है। इस बार यूएस फेड रिजर्व ने लगातार 5वीं बार स्थिर रखने का फैसला लिया है। इसी बीच डॉलर में मजबूती और हाई यूएस ट्रेजरी यील्ड के दबाव के बावजूद शॉर्ट कवरिंग के चलते सोने में तेजी दर्ज की गई है। फेडरल रिजर्व के निर्णय के बाद निवेश बाजारों में आज यानी 30 जुलाई को चांदी के दरों में नरमी देखी जा रही है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों का रुख बदलने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले के बाद घरेलू बाजार पर भी असर पड़ा है। घरेलू बाजार ( MCX ) पर सोने के भाव सुबह 10: 00 बजे 1,41,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं चांदी भी  2,16,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबारी है।

पिछले कारोबारी सत्र में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव 1,41,781 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे। बाजार खुलते ही MCX पर सोने के वायदा भाव 0.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कारोबार करता नजर आया। ऐसे ही चांदी की कीमत 2,17,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी। 

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate Today: 29 जुलाई को सोने-चांदी के ताजा भाव, जानें आपके शहर के नए रेट

सर्राफा बाजार के भी जानें भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संध में 24 कैरट सोना कल के वायदा भाव पर ही स्थिर है। बुधवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के असर से सर्राफा बाजार में चांदी 500 रुपये महंगी होकर 2,25,300 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई।  इससे पहले इसका बंद भाव 2,24,800 रुपये प्रति किलोग्राम था।

24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली में 14,431 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और केरल में इसकी कीमत 14,416 रुपये प्रति ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 14,415 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है। वहीं, वडोदरा और अहमदाबाद में इसका रेट 14,421 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोने के दाम में फिर उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट

गुड रिटर्न्स के मुताबिक सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)22 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)18 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)
चेन्नई₹14,433₹13,230₹11,045
दिल्ली₹14,448₹13,245₹10,840
जयपुर₹14,448₹13,245₹10,840
लखनऊ₹14,448₹13,245₹10,840
चंडीगढ़₹14,448₹13,245₹10,840
वडोदरा₹14,438₹13,235₹10,830
अहमदाबाद₹14,438₹13,235₹10,830
मुंबई₹14,433₹13,230₹10,825
कोलकाता₹14,433₹13,230₹10,825
बैंगलोर₹14,433₹13,230₹10,825
हैदराबाद₹14,433₹13,230₹10,825
केरल₹14,433₹13,230₹10,825
पुणे₹14,433₹13,230₹10,825

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी महंगे हुए या सस्ते? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

30 जुलाई के चांदी के भाव

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलोग्राम चांदी
चेन्नई₹2,350₹23,500₹2,35,000
दिल्ली₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,350₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹2,350₹23,500₹2,35,000
बैंगलोर₹2,350₹23,500₹2,35,000
हैदराबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
केरल₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,350₹23,500₹2,35,000
वडोदरा₹2,350₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000

चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट नहीं आई, लेकिन बाजार में कमजोरी जरूर बनी रही। इसकी सबसे बड़ी वजह औद्योगिक मांग में अपेक्षित तेजी नहीं आना और निवेशकों द्वारा हाल की बढ़त के बाद मुनाफावसूली करना माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी पर इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की मांग का सीधा असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: सोना हुआ सस्ता, जानें 28 जुलाई के नए Gold-Silver Rate

क्या खरीदारी का सही समय है?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आपका उद्देश्य शादी, त्योहार या घरेलू जरूरत के लिए सोना खरीदना है, तो मौजूदा स्तर पर खरीदारी की जा सकती है। लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद कीमतों में कुछ राहत मिली है। वहीं निवेश के नज़रिए से देखने वाले लोगों को एक साथ बड़ी खरीदारी करने के बजाय थोड़ा-थोड़ा निवेश करने की सलाह दी जा रही है। इससे यदि आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव होता है, तो औसत खरीद मूल्य संतुलित रखा जा सकता है।

डिस्क्लेमर- यह लेख IBJA, भारतीय बाजार, MCX, सर्राफा बाजार से उपलब्ध ताजा कीमतों के आधार पर तैयार किया गया है। सोने और चांदी के रेट दिनभर में बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले अपने शहर के अधिकृत ज्वेलर या आधिकारिक स्रोत से ताजा कीमतों की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.