Gold-Silver Price Today: सोने के दाम में फिर उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट

22 जुलाई 2026 को सोने की कीमत में ₹1,502 और चांदी में ₹2,123 की तेजी दर्ज की गई। जानें 24 कैरेट, 22 कैरेट सोने का ताजा भाव, शहरवार रेट, एक्सपर्ट्स की राय और खरीदारी का सही समय।

Palak Gupta

22 जुलाई 2026

1 min read
Gold-Silver Price Today: सोने के दाम में फिर उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट

बुधवार को सोने चांदी के भाव कल यानि 21 जुलाई की तरह तेजी पकड़े हुए है। सर्राफा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सोने चांदी पर निवेश करने वालों के लिए गोल्डन पीरियड माना जा रहा है। आज यानी 22 जुलाई को खरीदारों के लिए बड़ी खबर आई है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आए बड़े उछाल के बाद भी आज भी सोने चांदी की कीमतों में तेजी जारी है।

MCX पर भी सोने चांदी ने तेजी पकड़ रखी है। ग्लोबल कमोडिटी बाजार में आई इस तेजी के पीछे एक संभावना है। जिसमें यह माना जा रहा है कि अगली फेडरल रिजर्व बैंक की बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रखा जा सकता है। ऐसे में वैश्विक बाजार में अगर आप सोने चांदी जैसी धातुओं की खरीदारी करना चाहते हैं तो लेटेस्ट भाव जरूर जान लें।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: 18 जुलाई को सोने के ताजा भाव जारी, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कैसा है माहौल ?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उछाल देखा गया है। पिछले कारोबारी दिन में सोने चांदी के दरों में मजबूती की लहर आज भी कायम है। COMEX पर स्पॉट गोल्ड 4,123.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी के भाव में भी आज तेजी जारी है। बताया जा रहा है गोल्ड की कीमत में 1.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है वहीं चांदी में भी 1.70 प्रतिशत की उछाल के साथ स्पॉट सिल्वर  60.115 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

वैश्विक स्तर पर निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है। अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता और दुनिया के कई हिस्सों में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने की मांग बढ़ी है। वहीं चांदी को भी औद्योगिक मांग का सहारा मिला है। इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बढ़ते इस्तेमाल के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today 20 July 2026: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी स्थिर; खरीदारी से पहले जानें नया भाव

MCX पर भी जानें भाव

घरेलू बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की अच्छी संख्या देखने को मिली है लेकिन कुछ निवेशक आगे की स्थिति जानने के लिए अभी भी रुके हुए हैं। आज सुबह बाजार खुलते ही MCX पर सोने के भावों में 1.60 प्रतिशत की तेजी देखी गई जिसके बाद कीमतें 1,44,402 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।

चांदी की बात करें तो चांदी की कीमतों में  2123 रुपये के उछाल के बाद  2,25,923 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र से सोने के भावों में 1,485 रुपये की तेजी देखी गई, पिछले कारोबारी दिन 1,42,883 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,31,487 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोना 1,43,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: 21 जुलाई को सोना हुआ महंगा, जानिए चांदी का ताजा भाव और नए रेट

सर्राफा बाजार के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,47,552.61₹1,35,258.43
नोएडा₹1,47,552.61₹1,35,258.43
गाजियाबाद₹1,47,552.61₹1,35,258.43
गुरुग्राम₹1,47,552.61₹1,35,258.43
मेरठ₹1,47,552.61₹1,35,258.43
लखनऊ₹1,47,552.61₹1,35,258.43
कानपुर₹1,47,552.61₹1,35,258.43
अयोध्या₹1,47,552.61₹1,35,258.43
पटना₹1,47,552.61₹1,35,258.43
जयपुर₹1,47,552.61₹1,35,258.43
चंडीगढ़₹1,47,552.61₹1,35,258.43
लुधियाना₹1,47,552.61₹1,35,258.43
अहमदाबाद₹1,47,552.61₹1,35,258.43
सूरत₹1,47,552.61₹1,35,258.43
वडोदरा₹1,47,552.61₹1,35,258.43
इंदौर₹1,47,552.61₹1,35,258.43
मुंबई₹1,47,552.61₹1,35,258.43
पुणे₹1,47,552.61₹1,35,258.43
नागपुर₹1,47,552.61₹1,35,258.43
नासिक₹1,47,552.61₹1,35,258.43
कोलकाता₹1,47,552.61₹1,35,258.43
गुवाहाटी₹1,47,552.61₹1,35,258.43
चेन्नई₹1,47,552.61₹1,35,258.43
बैंगलोर₹1,47,552.61₹1,35,258.43

शहरवार में चांदी के भाव

शहर21 जुलाई (₹/किलोग्राम)22 जुलाई (₹/किलोग्राम)
दिल्ली₹2,32,777₹2,34,900
मुंबई₹2,32,777₹2,34,900
बैंगलोर₹2,32,777₹2,34,900
कोलकाता₹2,32,777₹2,34,900
चेन्नई₹2,37,977₹2,40,100

यह भी पढ़ें: सोना खरीदना हुआ महंगा! चांदी ने भी दिखाई दमदार तेजी, 3 जुलाई के ताजा रेट देखें

निवेशकों के लिए क्या संकेत हैं?

सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता है। जब शेयर बाजार या वैश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता बढ़ती है, तब निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ जाता है। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। हालांकि विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि कीमतों में तेजी के बीच निवेशकों को जल्दबाजी से बचना चाहिए। लंबी अवधि के निवेश के लिए SIP के तरीके से खरीदारी करना बेहतर विकल्प माना जाता है।

इसके अलावा बुलियन मार्केट के जानकारों का कहना है कि फिलहाल बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है। लेकिन सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और डॉलर की चाल के अनुसार बदल सकती हैं। इसलिए अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय धीरे-धीरे निवेश करें। वहीं जिन लोगों को ज्वेलरी खरीदनी है, उन्हें कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव की बजाय अपनी जरूरत को प्राथमिकता देनी चाहिए।

डिस्क्लेमर- यह लेख IBJA, भारतीय बाजार, MCX, सर्राफा बाजार से उपलब्ध ताजा कीमतों के आधार पर तैयार किया गया है। सोने और चांदी के रेट दिनभर में बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले अपने शहर के अधिकृत ज्वेलर या आधिकारिक स्रोत से ताजा कीमतों की पुष्टि अवश्य करें।

Avatar
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,… और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment