सोने ने फिर दिखाई चमक, चांदी भी हुई महंगी 2 जुलाई के ताजा रेट ने बदला बाजार का मूड

2 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी लौटी। जानें गिरावट के बाद क्यों संभले भाव, एक्सपर्ट्स की राय और अपने शहर का ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट।

Palak Gupta

2 जुलाई 2026

1 min read
सोने ने फिर दिखाई चमक, चांदी भी हुई महंगी 2 जुलाई के ताजा रेट ने बदला बाजार का मूड

तेजी से लुढ़कते हुए सोने चांदी के भावों ने आज अपनी कमर कस ली है, हालांकि दिन की शुरुआत यानि 8:00 बजे करीब सोना फिसलता ही नजर आ रहा था वहीं चांदी भी सोने के साथ कदम मिलाते हुए गिरावट की सीढ़ी चढ़ रही थी। लेकिन MCX बाजार खुलते ही फिसलते सोने चांदी के भावों ने संयम थामा और फिर से तेजी की उड़ान भरी।

कल सराफा बाजार के बंद होते-होते 24 कैरेट सोने का भाव 1,904 रुपये से नीचे लुढ़क कर 1,46,454 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। आज सराफा बाजार में दोनों धातुओं के भावों ने तेजी पकड़ ली है हालांकि, MCX में अभी भी कटौती ही दिख रही है। जून के पिछले हफ्ते सोने चांदी की कीमतें घरेलू बाजार में रॉकेट के माफिक बढ़ रही थी लेकिन आज यानि 2 जुलाई को कीमतों में निरंतर परिवर्तन दिख रहा है।

क्या है सराफा बाजार में भाव ?

लगातार कई दिनों तक गिरावट का सामना करने के बाद 2 जुलाई 2026 को सराफा बाजार से राहत भरी खबर आई है कि सोने चांदी के दरों में रिकवरी आई है। आज सराफा बाजार में सोने चांदी के भाव उछलते नजर आए जहां सोने में उछाल दिखी और चांदी भी महंगी हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के संकेत मिलने के बाद घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव संभलते नजर आए।

गुड रिटर्न्स के मुताबिक आज 24 कैरेट सोना 1,44,550 रुपये पर ट्रेड करता दिख रहा है जिसमे 3770 रुपये की तेजी हुई है वही 22 कैरेट सोने में भी 2820 रुपये की वृद्धि होकर  1,32,500 रुपये पर कारोबारी दिखी। अगर 18 कैरेट सोने की बात करें तो 1,08,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबारी दिखी जो की पिछले भावों से 2820 रुपये ज्यादा है।

वहीं चांदी ने भी गिरावट से मुँह मोड़ते हुए 5,000 रुपये की तेजी दिखते हुए 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। पिछले कुछ दिनों से अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता के कारण सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ था लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के सुधार की वजह से इन धातुओं में तेजी दिख रहीं है।

यह भी पढ़ें: गोल्ड खरीदने का शानदार मौका चांदी ₹5,000 सस्ती, सोने के दाम भी फिसले, देखें शहरवार रेट

IBJA में सोने चांदी के भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन में आज सोने के भावों में मामूली 50 रुपए की बढ़त नजर आयी है जिसमे 24 कैरेट सोना 97,480 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 275 रुपय घटकर ₹1,06,688 प्रति किलोग्राम हो गई है। इस साल सोने के भावों में कुल 21,318 रुपय की बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में 24 कैरट सोने की कीमत 99,040 रूपए प्रति 10 ग्राम देखी गयी वहीं 22 कैरेट सोना 90,800 रुपय प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, भोपाल की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत 98,890 रुपय और 22 कैरेट की कीमत 90,650 रुपय प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली, लखनऊ, पटना, मुंबई और अन्य शहरों में सोने के दाम एक जैसे नहीं होते। इसकी वजह स्थानीय टैक्स, परिवहन लागत, ज्वेलर्स का मार्जिन और क्षेत्रीय मांग होती है।

IBJA के अनुसार सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम)
शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना
जयपुर₹99,040₹90,800
इंदौर₹98,940₹90,700
पटना₹98,940₹90,700
लखनऊ₹99,040₹90,800
कानपुर₹99,040₹90,800
रायपुर₹99,870₹91,550
अहमदाबाद₹98,940₹90,700

यह भी पढ़ें: LPG Cylinder Price: 1 जुलाई से एलपीजी सिलेंडर ₹183.50 हुआ सस्ता, जानें नए रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार के दर भी जानें

इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव आज ऊपरी स्तर पर पहुंच गए है हालांकि स्पॉट गोल्ड 0.7% बढ़कर $4,057.92 प्रति औंस हो गया। हालांकि, अगस्त डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.3% गिरकर $4,070.10 पर आ गया। इस बीच स्पॉट सिल्वर 1.6% बढ़कर $60.06 प्रति औंस हो गई है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today 30 June 2026: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले देखें अपने शहर का भाव

क्या अभी खरीदारी करनी चाहिए?

कमोडिटी बाजार के जानकारों का मानना है कि लंबी अवधि के निवेश या शादी-ब्याह जैसी जरूरतों के लिए खरीदारी करने वाले लोग एक साथ पूरी रकम लगाने के बजाय किस्तों में खरीदारी करें। वहीं, जिन लोगों को अगले कुछ महीनों में गहने खरीदने हैं, वे अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदारी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, अगर खरीदारी सिर्फ मुनाफे के उद्देश्य से की जा रही है, तो बाजार की चाल, डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसलों और ग्लोबर रिलेशन नजर रखना जरूरी है, क्योंकि यही कारक आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे।

डिस्क्लेमर- यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल, स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और सर्राफा बाजार की स्थिति के अनुसार दिनभर में बदल सकती हैं। खरीदारी या निवेश का कोई भी निर्णय लेने से पहले IBJA, अपने नज़दीकी ज्वेलर या संबंधित आधिकारिक स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.